'धुरंधर 2' रिलीज से पहले PVR Inox के शेयर का धमाल, 3 दिन में जबरदस्त उछाल, कहां पहुंची कीमत?

Updated on 18-03-2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों से अधिक के पहले वीकेंड में ही यह फिल्‍म 300 से 350 करोड़ के पार जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिलीज के बाद इस मूवी को ईद की छुट्टी में भी भरपूर दर्शक मिलेंगे। वहीं दूसरी ओर इस मूवी के रिलीज होने से पहले ही पीवीआर आईनॉक्स ( PVR Inox ) के शेयर ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

मंगलवार को पीवीआर आईनॉक्स का शेयर 1001.20 रुपये पर बंद हुआ था। आज बुधवार को यह तेजी के साथ 1009 रुपये पर खुला। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद इसमें और तेजी आ गई। देखते ही देखते यह शेयर 1029.90 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट भी देखी गई। दोपहर करीब 12:30 बजे यह शेयर 1.88% की तेजी के साथ 1020 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

तीन दिनों में पकड़ी रफ्तार

पीवीआर आईनॉक्स के शेयर ने इस हफ्ते रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को यह शेयर 966.70 रुपये पर था। इन तीन दिनों में अभी यह 1020 रुपये पर है। ऐसे में इसमें इन तीन सत्रों में अब तक 5.50% से ज्यादा की तेजी आई है। माना जा रहा है कि धुरंधर 2 की रिलीज के बाद भी इस शेयर में तेजी दिखाई दे सकती है।

बहुत अच्छा नहीं है पिछला रेकॉर्ड

इस शेयर का पिछला रेकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। एक महीने में इस शेयर में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं 6 महीनों में यह शेयर 9 फीसदी से ज्यादा फिसल गया है। हालांकि पिछले एक साल के रिटर्न की बात करें तो इसमें 6 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 52 हफ्ते में इसका उच्चतर स्तर 1,249.70 रुपये है। वहीं न्यूनतम स्तर 830 रुपये रहा है।

क्यों आई इसमें तेजी?

यह मूवी 8000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जानकारों का मानना है कि यह फिल्म पहले दिन करीब 100 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है। वहीं लाइफटाइम कलेक्शन 211 से 213 अरब रुपये के बीच रहने का अनुमान है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि इस फ्रेंचाइजी का कुल कलेक्शन केजीएफ, बाहुबली और पुष्पा जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ देगा, जिससे यह घरेलू स्तर पर अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी बन जाएगी।

यह मूवी पीवीआर आईनॉक्स की अधिकतम स्क्रीन पर रिलीज होगी और इस कंपनी को बड़ी कमाई की उम्मीद है। ऐसे में निवेशक इस कंपनी के शेयर पर दांव लगा रहे हैं और इसमें तेजी बनी हुई है। ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म एलारा कैपिटल (Elara Capital) ने पीवीआर आईनॉक्स पर अपने सकारात्मक रुख को दोहराते हुए इसे 'बाय' रेटिंग दी है। साथ ही इसका टार्गेट प्राइस 1300 रुपये रखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

अडानी की हुई जेपी ग्रुप की बड़ी कंपनी, NCLT ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
अडानी की हुई जेपी ग्रुप की बड़ी कंपनी, NCLT ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
बिजनेस

पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल
बिजनेस

डीमैट और म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव की तैयारी, SEBI का बड़ा प्रस्ताव, नॉमिनी बनाना होगा आसान

नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
डीमैट और म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव की तैयारी, SEBI का बड़ा प्रस्ताव, नॉमिनी बनाना होगा आसान
बिजनेस

ईरान युद्ध ने बदल दी बिटकॉइन की किस्मत, 19 दिन में उछाल, सोना-चांदी के छुड़ाए छक्के

नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
ईरान युद्ध ने बदल दी बिटकॉइन की किस्मत, 19 दिन में उछाल, सोना-चांदी के छुड़ाए छक्के
बिजनेस

देश का सबसे बड़ा IPO ला रहे मुकेश अंबानी, रिलायंस ने शुरू की तैयारी, 17 बैंकों से मिलाया हाथ

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
देश का सबसे बड़ा IPO ला रहे मुकेश अंबानी, रिलायंस ने शुरू की तैयारी, 17 बैंकों से मिलाया हाथ
बिजनेस

पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल
बिजनेस

हवाई जहाज की कम से कम 60फीसदी सीटें अब मिलेंगी फ्री में! डीजीसीए का एयरलाइंस को निर्देश

नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
हवाई जहाज की कम से कम 60फीसदी सीटें अब मिलेंगी फ्री में! डीजीसीए का एयरलाइंस को निर्देश
बिजनेस

सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,800 के पार, कच्चे तेल में गिरावट

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,800 के पार, कच्चे तेल में गिरावट
बिजनेस

'धुरंधर 2' रिलीज से पहले PVR Inox के शेयर का धमाल, 3 दिन में जबरदस्त उछाल, कहां पहुंची कीमत?

नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
'धुरंधर 2' रिलीज से पहले PVR Inox के शेयर का धमाल, 3 दिन में जबरदस्त उछाल, कहां पहुंची कीमत?
बिजनेस