डीमैट और म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव की तैयारी, SEBI का बड़ा प्रस्ताव, नॉमिनी बनाना होगा आसान

Updated on 18-03-2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान बनाना और इंडस्ट्री द्वारा बताई गई ऑपरेशनल चुनौतियों को हल करना है
रेगुलेटर ने सुझाव दिया है कि नॉमिनी की जरूरी जानकारी को घटाकर सिर्फ दो फील्ड तक सीमित कर दिया जाए। एक नाम और निवेशक के साथ रिश्ता। वहीं पता, संपर्क विवरण और हिस्सेदारी का प्रतिशत जैसी बाकी सभी जानकारियों को वैकल्पिक बना दिया जाए। इसके लिए जनता से सुझाव मांगे गए हैं।

नॉमिनी चला सकेगा अकाउंट

सेबी के नए नॉमिनेशन नियमों के अनुसार रेगुलेटेड संस्थाएं निवेशकों को एक ऐसी सुविधा देंगी जिससे वे अपने नॉमिनी को यह अधिकार दे सके कि अगर निवेशक किसी वजह से अपना खाता या फोलियो खुद न चला पाए, लेकिन फिर भी उसमें कॉन्ट्रैक्ट करने की कानूनी क्षमता हो, तो नॉमिनी उसकी जगह खाता चला सके।

सेबी ने दिए ये प्रस्ताव

  • अब नॉमिनी के लिए केवल नाम और निवेशक से संबंध देना अनिवार्य किया जा सकता है। बाकी जानकारी जैसे PAN, आधार या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर वैकल्पिक हो सकते हैं।
  • नए खाते खोलते समय नॉमिनेशन को डिफॉल्ट बनाया जा सकता है, जिससे निवेशकों को अलग से प्रक्रिया नहीं करनी पड़ेगी।
  • जिन खातों में नॉमिनेशन नहीं है, उन्हें ईमेल और SMS के जरिए समय-समय पर मैसेज भेजा जाएगा।
  • म्यूचुअल फंड में अधिकतम 4 नॉमिनी रखने का प्रस्ताव है। वहीं, जॉइंट होल्डर्स की सीमा 3 ही रहेगी।
  • अगर निवेशक शारीरिक रूप से अक्षम है लेकिन मानसिक रूप से सक्षम है, तो ऐसे मामलों में PoA (पावर ऑफ अटॉर्नी) का इस्तेमाल करने की अनुमति देने का प्रस्ताव है।

मौजूदा नियमों में क्या दिक्कत?

सेबी ने माना कि वर्तमान नियमों में कई चुनौतियां सामने आई हैं। इनमें ये प्रमुख हैं:
  • अनुपालन (compliance) की अधिक लागत
  • ऑडिट ट्रेल बनाए रखना मुश्किल
  • धोखाधड़ी और दुरुपयोग का खतरा
  • कानूनी विवाद की संभावना

नए नियमों से क्या बदलेगा?

अगर सेबी के ये प्रस्ताव लागू होते हैं तो निवेशकों के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया काफी सरल हो जाएगी और खाता खोलना भी आसान होगा। साथ ही इंडस्ट्री के लिए भी ऑपरेशनल बोझ कम हो सकता है। फिलहाल SEBI ने इन प्रस्तावों पर सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी हैं, जिसके बाद अंतिम नियम तय किए जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

अडानी की हुई जेपी ग्रुप की बड़ी कंपनी, NCLT ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
अडानी की हुई जेपी ग्रुप की बड़ी कंपनी, NCLT ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
बिजनेस

पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल
बिजनेस

डीमैट और म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव की तैयारी, SEBI का बड़ा प्रस्ताव, नॉमिनी बनाना होगा आसान

नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
डीमैट और म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव की तैयारी, SEBI का बड़ा प्रस्ताव, नॉमिनी बनाना होगा आसान
बिजनेस

ईरान युद्ध ने बदल दी बिटकॉइन की किस्मत, 19 दिन में उछाल, सोना-चांदी के छुड़ाए छक्के

नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
ईरान युद्ध ने बदल दी बिटकॉइन की किस्मत, 19 दिन में उछाल, सोना-चांदी के छुड़ाए छक्के
बिजनेस

देश का सबसे बड़ा IPO ला रहे मुकेश अंबानी, रिलायंस ने शुरू की तैयारी, 17 बैंकों से मिलाया हाथ

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
देश का सबसे बड़ा IPO ला रहे मुकेश अंबानी, रिलायंस ने शुरू की तैयारी, 17 बैंकों से मिलाया हाथ
बिजनेस

पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल
बिजनेस

हवाई जहाज की कम से कम 60फीसदी सीटें अब मिलेंगी फ्री में! डीजीसीए का एयरलाइंस को निर्देश

नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
हवाई जहाज की कम से कम 60फीसदी सीटें अब मिलेंगी फ्री में! डीजीसीए का एयरलाइंस को निर्देश
बिजनेस

सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,800 के पार, कच्चे तेल में गिरावट

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,800 के पार, कच्चे तेल में गिरावट
बिजनेस

'धुरंधर 2' रिलीज से पहले PVR Inox के शेयर का धमाल, 3 दिन में जबरदस्त उछाल, कहां पहुंची कीमत?

नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
'धुरंधर 2' रिलीज से पहले PVR Inox के शेयर का धमाल, 3 दिन में जबरदस्त उछाल, कहां पहुंची कीमत?
बिजनेस