'तालिबान के उकसावे का देंगे कड़ा जवाब', पाकिस्तान की अफगानिस्तान को खुली धमकी, बॉर्डर पर तनाव

Updated on 25-02-2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच एक बार फिर बड़े संघर्ष का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान शासन पर बिना उकसावे के अफगानिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए कड़ी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विदेशी मीडिया प्रवक्ता मुशर्फ जैदी ने मंगलवार देर रात इस बारे में जानकारी दी। जैदी ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि अफगान तालिबान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा के तोरखम और तिराह सब-सेक्टर में फायरिंग शुरू की। उन्होंने आगे कहा कि इस हमले का पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने तत्काल जवाब दिया, जिससे अफगान पक्ष चुप हो गया।

पाकिस्तान की तालिबान को धमकी

पाकिस्तानी पीएम के प्रवक्ता ने आगे चेतावनी दी और कहा कि किसी भी उकसावे पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगान बलों ने बॉर्डर पॉइंट पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरी कर दी। अफगान सेना की गोलीबारी का मकसद आतंकवादियों को बॉर्डर पार करके पाकिस्तान में घुसने में मदद करना था।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तनाव

इस्लामाबाद और काबुल के बीच तनाव का नया दौर पाकिस्तान के अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमलों के बाद शुरू हुआ है। पाकिस्तानी फाइटर जेट ने अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिका इलाके में 7 ठिकानों पर हमले किए थे। पाकिस्तान ने कहा था कि उसने टीटीपी और ISIS से जुड़े ठिकाने पर हमले किए थे, जिसमें 80 से ज्यादा चरमपंथी मारे गए। हालांकि, काबुल के तालिबान शासन ने कहा था कि हमले में आम लोगों को निशाना बनाया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोगों की मौत हुई।
तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया और धमकी की कि सही समय और सही तरीके से इसका जवाब लिया जाएगा। इसके पहले अक्टूबर 2025 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर एक सप्ताह तक सीधा सैन्य टकराव हुआ था। उस समय पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले किए थे, जिसके बाद तालिबान बलों ने बॉर्डर पार कर धावा बोल दिया था। एक सप्ताह तक चली लड़ाई में दोनों तरफ से सैकड़ों लोग मारे गए थे। एक हप्ते तक चले संघर्ष के बाद तुर्की और कतर की मध्यस्थता में दोनों देशों ने सीजफायर डील की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत बढ़ा सकता है परमाणु बम का भंडार', इंड‍िया-कनाडा यूरेनियम डील पर भड़की पाकिस्तान सरकार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
'भारत बढ़ा सकता है परमाणु बम का भंडार', इंड‍िया-कनाडा यूरेनियम डील पर भड़की पाकिस्तान सरकार
विदेश

अमेरिकी एयरबेस को उड़ाने से 2 मिनट दूर थे ईरानी बॉम्बर्स, कतर ने कैसे Su-24 फाइटर जेट्स को गिराया?

दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
अमेरिकी एयरबेस को उड़ाने से 2 मिनट दूर थे ईरानी बॉम्बर्स, कतर ने कैसे Su-24 फाइटर जेट्स को गिराया?
विदेश

ईरान ने अमेरिका को 'अंधा' किया, कतर में उड़ाया खाड़ी का सबसे बड़ा अमेरिकी रडार, 1.1 अरब डॉलर है कीमत

दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
ईरान ने अमेरिका को 'अंधा' किया, कतर में उड़ाया खाड़ी का सबसे बड़ा अमेरिकी रडार, 1.1 अरब डॉलर है कीमत
विदेश

ईरान पर हमलों ने दोस्त रूस की कर दी मौज, तेल में अरबों की कमाई, यूक्रेन युद्ध में मिल सकता बड़ा मौका

मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
ईरान पर हमलों ने दोस्त रूस की कर दी मौज, तेल में अरबों की कमाई, यूक्रेन युद्ध में मिल सकता बड़ा मौका
विदेश

कनाडा में खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल की चाकुओं से गोदकर हत्या

ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
कनाडा में खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल की चाकुओं से गोदकर हत्या
विदेश

ईरान का यूएई में THAAD एयर डिफेंस सिस्‍टम तबाह करने का दावा, मिसाइलों के सामने हुआ बेबस, कैसे रोकेगा हमले?

दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
ईरान का यूएई में THAAD एयर डिफेंस सिस्‍टम तबाह करने का दावा, मिसाइलों के सामने हुआ बेबस, कैसे रोकेगा हमले?
विदेश

ईरान युद्ध के बीच क्या अमेरिका का हथियार भंडार खत्म हो रहा? ट्रंप ने बाइडन और जेलेंस्की को क्यों फटकारा

वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
ईरान युद्ध के बीच क्या अमेरिका का हथियार भंडार खत्म हो रहा? ट्रंप ने बाइडन और जेलेंस्की को क्यों फटकारा
विदेश

सऊदी अरब का अभेद्य किला, आकाश में नष्‍ट होती मिसाइलें, ईरानी हमलों से मक्‍का-मदीना के देश को कौन बचा रहा?

रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…
सऊदी अरब का अभेद्य किला, आकाश में नष्‍ट होती मिसाइलें, ईरानी हमलों से मक्‍का-मदीना के देश को कौन बचा रहा?
विदेश

'ईरान से जंग में अमेरिका को हो सकता है नुकसान', US टॉप जनरल ने पहली बार ऑपरेशन को माना मुश्किल

वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरान ऑपरेशन उसके लिए मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन (जनरल डैन)…
'ईरान से जंग में अमेरिका को हो सकता है नुकसान', US टॉप जनरल ने पहली बार ऑपरेशन को माना मुश्किल
विदेश