'भारत बढ़ा सकता है परमाणु बम का भंडार', इंड‍िया-कनाडा यूरेनियम डील पर भड़की पाकिस्तान सरकार

Updated on 05-03-2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम सप्लाई एग्रीमेंट पर साइन किए हैं। इसके अलावा दोनों देश एक कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) पर बातचीत को तेज करने पर सहमत हुए हैं।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से भारत और कनाडा के बीच हुए इस समझौते पर एक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि 'पाकिस्तान, कनाडा और भारत के बीच किए गये दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति समझौते और दोनों पक्षों के बीच छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों और एडवांस रिएक्टर तकनीकों पर संभावित सहयोग को चिंता की नजर से देख रहा है।'
पाकिस्तानी बयान में आगे कहा गया है कि "भारत ने न तो अपनी सभी नागरिक परमाणु सुविधाओं को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के सुरक्षा उपायों के दायरे में रखा है और न ही इस व्यवस्था के तहत ऐसा करने की कोई बाध्यकारी प्रतिबद्धता जताई है। कई सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण से बाहर हैं। यह भी साफ नहीं है कि इस समझौते के साथ परमाणु अप्रसार के कौन से ठोस आश्वासन, यदि कोई हों, दिए गए हैं।"पाकिस्तान ने आगे चिंता जताते हुए कहा है कि इससे भारत तेजी से अपनी परमाणु क्षमताएं बढ़ा सकता है। इससे दक्षिण एशिया में रणनीतिक विषमताएं और गहरी होती हैं।

भारत-कनाडा यूरेनियम समझौता क्या है?

कनाडा के साथ किए गये यूरेनियम डील का मकसद भारत के नागरिक न्यूक्लियर एनर्जी प्रोग्राम के लिए लंबे समय तक फ्यूल सप्लाई पक्का करना है। कार्नी ने कहा था कि दोनों पक्ष 2026 के आखिर तक बड़े CEPA ट्रेड पैक्ट को पूरा करने का लक्ष्य बना रहे हैं। इस डील के तहत कनाडा की कंपनी Cameco भारत को अगले 9 सालों तक यानि 2027 से 2035 तक 22 मिलियन पाउंड यूरेनियम की सप्लाई करेगी।

भारत ने 2047 तक अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमता को 100 GW तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए यूरैनियम (ईंधन) की भारी जरूरत है। इसके अलावा दोनों देश स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर और एडवांस रिएक्टरों पर भी मिलकर काम करेंगे। ये छोटे रिएक्टर बिजली ग्रिड को मजबूती देते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत बढ़ा सकता है परमाणु बम का भंडार', इंड‍िया-कनाडा यूरेनियम डील पर भड़की पाकिस्तान सरकार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
'भारत बढ़ा सकता है परमाणु बम का भंडार', इंड‍िया-कनाडा यूरेनियम डील पर भड़की पाकिस्तान सरकार
विदेश

अमेरिकी एयरबेस को उड़ाने से 2 मिनट दूर थे ईरानी बॉम्बर्स, कतर ने कैसे Su-24 फाइटर जेट्स को गिराया?

दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
अमेरिकी एयरबेस को उड़ाने से 2 मिनट दूर थे ईरानी बॉम्बर्स, कतर ने कैसे Su-24 फाइटर जेट्स को गिराया?
विदेश

ईरान ने अमेरिका को 'अंधा' किया, कतर में उड़ाया खाड़ी का सबसे बड़ा अमेरिकी रडार, 1.1 अरब डॉलर है कीमत

दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
ईरान ने अमेरिका को 'अंधा' किया, कतर में उड़ाया खाड़ी का सबसे बड़ा अमेरिकी रडार, 1.1 अरब डॉलर है कीमत
विदेश

ईरान पर हमलों ने दोस्त रूस की कर दी मौज, तेल में अरबों की कमाई, यूक्रेन युद्ध में मिल सकता बड़ा मौका

मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
ईरान पर हमलों ने दोस्त रूस की कर दी मौज, तेल में अरबों की कमाई, यूक्रेन युद्ध में मिल सकता बड़ा मौका
विदेश

कनाडा में खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल की चाकुओं से गोदकर हत्या

ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
कनाडा में खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल की चाकुओं से गोदकर हत्या
विदेश

ईरान का यूएई में THAAD एयर डिफेंस सिस्‍टम तबाह करने का दावा, मिसाइलों के सामने हुआ बेबस, कैसे रोकेगा हमले?

दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
ईरान का यूएई में THAAD एयर डिफेंस सिस्‍टम तबाह करने का दावा, मिसाइलों के सामने हुआ बेबस, कैसे रोकेगा हमले?
विदेश

ईरान युद्ध के बीच क्या अमेरिका का हथियार भंडार खत्म हो रहा? ट्रंप ने बाइडन और जेलेंस्की को क्यों फटकारा

वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
ईरान युद्ध के बीच क्या अमेरिका का हथियार भंडार खत्म हो रहा? ट्रंप ने बाइडन और जेलेंस्की को क्यों फटकारा
विदेश

सऊदी अरब का अभेद्य किला, आकाश में नष्‍ट होती मिसाइलें, ईरानी हमलों से मक्‍का-मदीना के देश को कौन बचा रहा?

रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…
सऊदी अरब का अभेद्य किला, आकाश में नष्‍ट होती मिसाइलें, ईरानी हमलों से मक्‍का-मदीना के देश को कौन बचा रहा?
विदेश

'ईरान से जंग में अमेरिका को हो सकता है नुकसान', US टॉप जनरल ने पहली बार ऑपरेशन को माना मुश्किल

वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरान ऑपरेशन उसके लिए मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन (जनरल डैन)…
'ईरान से जंग में अमेरिका को हो सकता है नुकसान', US टॉप जनरल ने पहली बार ऑपरेशन को माना मुश्किल
विदेश