ईरान का यूएई में THAAD एयर डिफेंस सिस्‍टम तबाह करने का दावा, मिसाइलों के सामने हुआ बेबस, कैसे रोकेगा हमले?

Updated on 05-03-2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की दूसरी बैटरी को खत्म कर दिया है। इस सिस्टम को प्रिसिजन-गाइडेड मिसाइल से हिट करके नष्ट किया गया। यह पश्चिम एशिया का सबसे महंगा एयर डिफेंस सिस्टम है और अमेरिकी सैन्य ठिकाने की हवाई सुरक्षा के लिए बेहद अहम है। ईरान का दावा सही है तो यूएई के पास अब बैलिस्टिक मिसाइलों से बचने के लिए कोई एयर डिफेंस बैटरी नहीं है।

ईरान ने दावा किया कि उसने यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के अल-रुवाइस इंडस्ट्रियल सिटी में तैनात THAAD एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल (ABM) सिस्टम के AN/TPY-2 कंपोनेंट को नष्ट किया है। ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस रिपोर्ट से मिली सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि सिस्टम को कुछ नुकसान जरूर हुआ है।

ईरान के लिए आसान हो जाएंगे हमले

THAAD को अमेरिका का सबसे एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम है। ईरान ने इसकी दो बैटरी को खत्म करने की बात कही है। दरअसल कुल 10 THAAD बैटरी हैं। इनमें से सात को अमेरिका ऑपरेट करता है। यूएई के पास दो और एक सऊदी अरब के पास है। यूएई की दोनों बैटरी अगर नष्ट हो गई हैं तो उसके पास बैलिस्टिक मिसाइल के खिलाफ कोई बचाव नहीं है।
यूएई में ईरानी हमले में थाड़ के जिस कंपोनेंट के नष्ट होने की बात सामने आई है, उसकी कीमत 500 मिलियन डॉलर है। ईरान ने इसके अलावा कतर में अमेरिका के 1.1 अरब के अर्ली वॉर्निंग रडार को भी तबाह किया है। कतर ने अल उदीद एयर बेस पर AN/FPS-132 फेज्ड ऐरे रडार के ईरानी मिसाइल की चपेट में आने की बात मानी है।

यूएई के सामने बड़ा संकट

कतर और यूएई में अमेरिकी डिफेंस सिस्टम के कमजोर पड़ने पर ईरान के लिए इलाके में ड्रोन और मिसाइल हमले करना आसान हो जाएगा। आईआरजीसी ने कहा है कि इस हाई-वैल्यू एयर-डिफेंस सिस्टम के खत्म होने ने ईरान के मिसाइल हैंड को कामयाबी से टारगेट हिट करने के लिए खोल दिया गया है।

कई रिपोर्ट में बताया गया है कि यूएई और कतर के पास इंटरसेप्टर बहुत कम हैं। खासतौर से यूएई के सामने संकट है। युद्ध लंबा चला तो यूएई के पास मिसाइल रोकना मुश्किल हो जाएगा। यूएई ने सहयोगियों से मीडियम-रेंज एयर डिफेंस सपोर्ट मांगी है। हालांकि कतर और UAE दोनों ने आधिकारिक तौर पर हवाई सुरक्षा मजबूत होने की बात कही है।

ईरान के निशाने पर यूएई

यूएई की चिंता इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि उसे ईरान ने सबसे ज्यादा निशाने पर लिया है। इजरायल के करीबी माने जाने वाले देश यूएई पर ईरान ने शनिवार के बाद से 863 मिसाइल और ड्रोन लॉन्च किए हैं। ईरान ने इजरायल की तुलना में यूएई पर ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। ऐसे में दुबई और अबू धाबी को बचाने की चुनौत यूएई के सामने बढ़ती जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत बढ़ा सकता है परमाणु बम का भंडार', इंड‍िया-कनाडा यूरेनियम डील पर भड़की पाकिस्तान सरकार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
'भारत बढ़ा सकता है परमाणु बम का भंडार', इंड‍िया-कनाडा यूरेनियम डील पर भड़की पाकिस्तान सरकार
विदेश

अमेरिकी एयरबेस को उड़ाने से 2 मिनट दूर थे ईरानी बॉम्बर्स, कतर ने कैसे Su-24 फाइटर जेट्स को गिराया?

दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
अमेरिकी एयरबेस को उड़ाने से 2 मिनट दूर थे ईरानी बॉम्बर्स, कतर ने कैसे Su-24 फाइटर जेट्स को गिराया?
विदेश

ईरान ने अमेरिका को 'अंधा' किया, कतर में उड़ाया खाड़ी का सबसे बड़ा अमेरिकी रडार, 1.1 अरब डॉलर है कीमत

दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
ईरान ने अमेरिका को 'अंधा' किया, कतर में उड़ाया खाड़ी का सबसे बड़ा अमेरिकी रडार, 1.1 अरब डॉलर है कीमत
विदेश

ईरान पर हमलों ने दोस्त रूस की कर दी मौज, तेल में अरबों की कमाई, यूक्रेन युद्ध में मिल सकता बड़ा मौका

मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
ईरान पर हमलों ने दोस्त रूस की कर दी मौज, तेल में अरबों की कमाई, यूक्रेन युद्ध में मिल सकता बड़ा मौका
विदेश

कनाडा में खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल की चाकुओं से गोदकर हत्या

ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
कनाडा में खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल की चाकुओं से गोदकर हत्या
विदेश

ईरान का यूएई में THAAD एयर डिफेंस सिस्‍टम तबाह करने का दावा, मिसाइलों के सामने हुआ बेबस, कैसे रोकेगा हमले?

दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
ईरान का यूएई में THAAD एयर डिफेंस सिस्‍टम तबाह करने का दावा, मिसाइलों के सामने हुआ बेबस, कैसे रोकेगा हमले?
विदेश

ईरान युद्ध के बीच क्या अमेरिका का हथियार भंडार खत्म हो रहा? ट्रंप ने बाइडन और जेलेंस्की को क्यों फटकारा

वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
ईरान युद्ध के बीच क्या अमेरिका का हथियार भंडार खत्म हो रहा? ट्रंप ने बाइडन और जेलेंस्की को क्यों फटकारा
विदेश

सऊदी अरब का अभेद्य किला, आकाश में नष्‍ट होती मिसाइलें, ईरानी हमलों से मक्‍का-मदीना के देश को कौन बचा रहा?

रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…
सऊदी अरब का अभेद्य किला, आकाश में नष्‍ट होती मिसाइलें, ईरानी हमलों से मक्‍का-मदीना के देश को कौन बचा रहा?
विदेश

'ईरान से जंग में अमेरिका को हो सकता है नुकसान', US टॉप जनरल ने पहली बार ऑपरेशन को माना मुश्किल

वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरान ऑपरेशन उसके लिए मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन (जनरल डैन)…
'ईरान से जंग में अमेरिका को हो सकता है नुकसान', US टॉप जनरल ने पहली बार ऑपरेशन को माना मुश्किल
विदेश