दुनिया बेहाल, रूस मालामाल! ईरान युद्ध से रोजाना हो रही $150 मिलियन की अतिरिक्त कमाई

Updated on 14-03-2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच चल रही जंग के कारण होर्मुज की खाड़ी से जहाजों का आवाजाही बंद है। दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल इसी रास्ते से गुजरता है। सप्लाई टाइट होने के कारण कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। इससे दुनिया बेहाल है लेकिन रूस जमकर कमाई कर रहा है। वह प्रीमियम पर अपना तेल बेचकर रोजाना 150 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त कमाई कर रहा है। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक उसकी अतिरिक्त कमाई 4 अरब डॉलर पहुंच सकती है।

ईरान युद्ध से पहले रूस का तेल डिस्काउंट पर मिल रहा था। लेकिन होर्मुज की खाड़ी से तेल की सप्लाई बंद होते ही रूसी तेल की डिमांड बढ़ गई। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दे दी। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का दावा है कि इससे रूस के ज्यादा वित्तीय फायदा नहीं होगा। लेकिन जानकारों का कहना है कि रूस को तेल और गैस से 10 अरब डॉलर की अतिरक्त कमाई हो सकती है और इससे वह यूक्रेन युद्ध की फंडिंग कर सकता है।

रूस की कमाई

शिपिंग डेटा और तेल की कीमतों में उछाल से रूस की तेल और गैस से कमाई मार्च में फरवरी के मुकाबले दो-तिहाई बढ़ सकती है। रूस के यूराल क्रूड की कीमत ईरान युद्ध शुरू होने के बाद करीब 50 फीसदी बढ़ चुकी है। Kpler के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में रूस समुद्र के रास्ते रोजाना 3.18 मिलियन बैरल तेल भेज रहा था। मार्च में यह आंकड़ा बढ़कर 4.56 मिलियन डॉलर पहुंच गया।
इससे पहले अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण रूस के एनर्जी रेवेन्यू में गिरावट आई थी। फरवरी में रूस को अपना तेल ब्रेंट क्रूड के मुकाबले 10 डॉलर प्रति बैरल के डिस्काउंट पर बेचना पड़ रहा था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। रूस तेल अब 5 डॉलर प्रति बैरल के प्रीमियम पर मिल रहा है। ईरान में युद्ध के कारण एशिया के कई देशों में तेल की समस्या हो गई है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और थाईलैंड जैसे देश भी अब रूसी तेल खरीदने की तैयारी में हैं। अब तक रूस का 93 फीसदी तेल केवल तीन देशों चीन, भारत और तुर्की को जाता था।

कच्चे तेल की कीमत

यूक्रेन युद्ध के बाद जब पश्चिमी देशों ने रूसी तेल और गैस पर पाबंदी लगाई तो रूस ने भारत और चीन को डिस्काउंट पर तेल बेचना शुरू किया था। देखते-देखते रूस भारत का सबसे बड़ा क्रूड सप्लायर बन गया। लेकिन अमेरिकी दबाव के कारण भारत ने हाल में रूसी तेल की खरीद कम की थी लेकिन वह अब भी भारत का सबसे बड़ा सप्लायर है। अमेरिकी छूट के बाद से भारतीय कंपनियां 30 मिलियन बैरल से अधिक रूसी क्रूड खरीदा है।

शुक्रवार को कच्चा तेल तेजी के साथ बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड 2.68 डॉलर यानी 2.67 फीसदी तेजी के साथ 103.1 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.11 फीसदी तेजी के साथ 98.71 डॉलर पर पहुंच गया। इस बीच अमेरिका ने ईरान के खर्ग आइलैंड में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान नहीं माना तो उसके तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा सकता है। इससे आगे तेल की कीमत और बढ़ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

समुद्री संकट के बीच भारत का बड़ा दांव, निर्यातकों के लिए सरकार लाई 'RELIEF' स्कीम

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
समुद्री संकट के बीच भारत का बड़ा दांव, निर्यातकों के लिए सरकार लाई 'RELIEF' स्कीम
बिजनेस

सोने-चांदी के दाम फिर चढ़े, 3300 महंगा हुआ गोल्ड

नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
सोने-चांदी के दाम फिर चढ़े, 3300 महंगा हुआ गोल्ड
बिजनेस

सरकार, RBI, HDFC Bank, शेयर मार्केट... अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से क्यों मचा है कोहराम?

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
सरकार, RBI, HDFC Bank, शेयर मार्केट... अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से क्यों मचा है कोहराम?
बिजनेस

लंबे समय तक रह सकती है गैस की दिक्कत, ईरानी हमले में कतर की कैपेसिटी तबाह, रिपेयर में लगेंगे 5 साल

नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
लंबे समय तक रह सकती है गैस की दिक्कत, ईरानी हमले में कतर की कैपेसिटी तबाह, रिपेयर में लगेंगे 5 साल
बिजनेस

देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी का आ रहा IPO, लेकिन कंपनी को नहीं मिलेगा कोई पैसा

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी का आ रहा IPO, लेकिन कंपनी को नहीं मिलेगा कोई पैसा
बिजनेस

ऑनलाइन इंश्योरेंस में ग्राहकों के साथ धोखा! सर्वे में सामने आई कंपनियों की चाल, निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल

नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
ऑनलाइन इंश्योरेंस में ग्राहकों के साथ धोखा! सर्वे में सामने आई कंपनियों की चाल, निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल
बिजनेस

कभी चीन तो कभी चिली, इस 'खजाने' के लिए भागा-भागा फिर रहा अमेरिका, भारत की क्या तैयारी?

नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
कभी चीन तो कभी चिली, इस 'खजाने' के लिए भागा-भागा फिर रहा अमेरिका, भारत की क्या तैयारी?
बिजनेस

भारत को लगने लगी चोट, गोल्‍डमैन सैक्‍स ने घटा दिए ग्रोथ के अनुमान, ईरान युद्ध खिंचा तो होगा बेड़ागर्क

नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
भारत को लगने लगी चोट, गोल्‍डमैन सैक्‍स ने घटा दिए ग्रोथ के अनुमान, ईरान युद्ध खिंचा तो होगा बेड़ागर्क
बिजनेस

ईरान युद्ध का साया, फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दरों पर लिया ये फैसला, जेरोम पॉवेल ने दी चेतावनी

नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
ईरान युद्ध का साया, फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दरों पर लिया ये फैसला, जेरोम पॉवेल ने दी चेतावनी
बिजनेस