सोने-चांदी के दाम फिर चढ़े, 3300 महंगा हुआ गोल्ड

Updated on 20-03-2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 3348 रुपये तक महंगा हो गया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी में भी प्रति किलोग्राम 8540 रुपये तक की तेजी आ गई। इससे पहले गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट आई थी।

मिडिल ईस्ट यानी पश्चिम एशिया में तनाव के बीच तेल की बढ़ती कीमतों और मुद्रास्फीति की चिंताओं ने निवेशकों को एक बार फिर सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ा है। गुरुवार सुबह 10:45 बजे सोना प्रति 10 ग्राम 2528 रुपये की तेजी के साथ 1,47,482 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी प्रति किलो 5290 रुपये की तेजी के साथ 2,36,750 रुपये पर थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

वैश्विक बाजार में हाजिर सोना (स्पॉट गोल्ड) 0.2% बढ़कर 4,657.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के कारण सोना इस हफ्ते अब तक 7% से ज्यादा टूट चुका है और लगातार तीसरे साप्ताहिक नुकसान की ओर बढ़ रहा है। हाजिर चांदी (स्पॉट सिल्वर) 0.1% की तेजी के साथ 73 डॉलर प्रति औंस पर था।

क्या खरीदारी का सही समय?

पृथ्वी फिनमार्ट के विशेषज्ञ मनोज कुमार जैन के अनुसार, बाजार में फिलहाल तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है। उनके अनुसार वर्तमान तेजी केवल एक रिलीफ बाउंस हो सकती है। ट्रेडर्स को सलाह दी गई है कि वे इस उछाल का उपयोग अपनी लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलने के लिए करें और बाजार में स्थिरता आने का इंतजार करें।

गोल्ड एंड सिल्वर ईटीएफ में भी तेजी

शुक्रवार को गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में भी तेजी आई। दोनों ईटीएफ में 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इससे पहले दो दिनों तक इनमें गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को 18 सिल्वर ईटीएफ में से 7 में 4 फीसदी तक की तेजी आई। बाकी में 3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। वहीं 25 गोल्ड ईटीएफ में से 23 ईटीएफ 1 से 2 फीसदी की तेजी के बीच में थे। दो में स्थिति फ्लैट थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

समुद्री संकट के बीच भारत का बड़ा दांव, निर्यातकों के लिए सरकार लाई 'RELIEF' स्कीम

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
समुद्री संकट के बीच भारत का बड़ा दांव, निर्यातकों के लिए सरकार लाई 'RELIEF' स्कीम
बिजनेस

सोने-चांदी के दाम फिर चढ़े, 3300 महंगा हुआ गोल्ड

नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
सोने-चांदी के दाम फिर चढ़े, 3300 महंगा हुआ गोल्ड
बिजनेस

सरकार, RBI, HDFC Bank, शेयर मार्केट... अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से क्यों मचा है कोहराम?

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
सरकार, RBI, HDFC Bank, शेयर मार्केट... अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से क्यों मचा है कोहराम?
बिजनेस

लंबे समय तक रह सकती है गैस की दिक्कत, ईरानी हमले में कतर की कैपेसिटी तबाह, रिपेयर में लगेंगे 5 साल

नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
लंबे समय तक रह सकती है गैस की दिक्कत, ईरानी हमले में कतर की कैपेसिटी तबाह, रिपेयर में लगेंगे 5 साल
बिजनेस

देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी का आ रहा IPO, लेकिन कंपनी को नहीं मिलेगा कोई पैसा

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी का आ रहा IPO, लेकिन कंपनी को नहीं मिलेगा कोई पैसा
बिजनेस

ऑनलाइन इंश्योरेंस में ग्राहकों के साथ धोखा! सर्वे में सामने आई कंपनियों की चाल, निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल

नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
ऑनलाइन इंश्योरेंस में ग्राहकों के साथ धोखा! सर्वे में सामने आई कंपनियों की चाल, निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल
बिजनेस

कभी चीन तो कभी चिली, इस 'खजाने' के लिए भागा-भागा फिर रहा अमेरिका, भारत की क्या तैयारी?

नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
कभी चीन तो कभी चिली, इस 'खजाने' के लिए भागा-भागा फिर रहा अमेरिका, भारत की क्या तैयारी?
बिजनेस

भारत को लगने लगी चोट, गोल्‍डमैन सैक्‍स ने घटा दिए ग्रोथ के अनुमान, ईरान युद्ध खिंचा तो होगा बेड़ागर्क

नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
भारत को लगने लगी चोट, गोल्‍डमैन सैक्‍स ने घटा दिए ग्रोथ के अनुमान, ईरान युद्ध खिंचा तो होगा बेड़ागर्क
बिजनेस

ईरान युद्ध का साया, फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दरों पर लिया ये फैसला, जेरोम पॉवेल ने दी चेतावनी

नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
ईरान युद्ध का साया, फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दरों पर लिया ये फैसला, जेरोम पॉवेल ने दी चेतावनी
बिजनेस