लंबे समय तक रह सकती है गैस की दिक्कत, ईरानी हमले में कतर की कैपेसिटी तबाह, रिपेयर में लगेंगे 5 साल

Updated on 20-03-2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी पर किया गया जो राजधानी दोहा से करीब 80 किमी उत्तर में है। यह एक क्रिटिकल एनर्जी हब है जिसमें एलएनजी इन्फ्रास्ट्रक्चर और कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का ठिकाना है। इस हमले के कारण वहां आग लग गई और काफी नुकसान हुआ। बाद में आग पर काबू पा लिया गया लेकिन इसे पूरी तरह रिपेयर करने में तीन से 5 साल का समय लग सकता है।

कतरएनर्जी के सीईओ साद अल-काबी ने रॉयटर्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि ईरानी हमले के कारण कतर की करीब 17 फीसदी एलएनजी एक्सपोर्ट कैपेसिटी को नुकसान पहुंचा है। यह नुकसान इतना बड़ा है कि इसे पूरी तरह दुरुस्त करने में 3 से पांच साल का समय लग सकता है। इससे दुनिया में एलएनजी की सप्लाई लंबे समय तक बाधित रह सकती है। कतर भारत का सबसे बड़ा एलएनजी सप्लायर है। । भारत सालाना 2.7 करोड़ टन एलएनजी का आयात करता है, जिसमें से 40 प्रतिशत हिस्सा अकेले कतर से आता है।

किसे होगी दिक्कत?

अल-काबी ने कहा, 'मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकता था कि रमजान के महीने में एक मुस्लिम देश हम पर इस तरह का हमला करेगा।' इस नुकसान के कारण कतर को लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्चुअल कमिटमेंट्स को पूरा करने में दिक्कत आ सकती है। कंपनी को कुछ एलएनजी सप्लाई एग्रीमेंट्स पर फोर्स मैज्योर लागू करना पड़ सकता है। इससे खासकर इटली, बेल्जियम, साउथ कोरिया और चीन जैसे देशों को लंबे समय तक डिलीवरी प्रभावित हो सकती है।
कतर दुनिया के अग्रणी एलएनजी एक्सपोर्टर्स में शामिल है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद है। इस कारण दुनिया की 20 फीसदी तेल और गैस सप्लाई बाधित हुई है। कच्चे तेल की कीमत आज 119 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई जो चार साल में इसका उच्चतम स्तर है। अगर पश्चिम एशिया में हालात नहीं सुधरते हैं तो इसके नियर टर्म में 150 डॉलर पहुंचने की आशंका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

समुद्री संकट के बीच भारत का बड़ा दांव, निर्यातकों के लिए सरकार लाई 'RELIEF' स्कीम

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
समुद्री संकट के बीच भारत का बड़ा दांव, निर्यातकों के लिए सरकार लाई 'RELIEF' स्कीम
बिजनेस

सोने-चांदी के दाम फिर चढ़े, 3300 महंगा हुआ गोल्ड

नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
सोने-चांदी के दाम फिर चढ़े, 3300 महंगा हुआ गोल्ड
बिजनेस

सरकार, RBI, HDFC Bank, शेयर मार्केट... अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से क्यों मचा है कोहराम?

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
सरकार, RBI, HDFC Bank, शेयर मार्केट... अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से क्यों मचा है कोहराम?
बिजनेस

लंबे समय तक रह सकती है गैस की दिक्कत, ईरानी हमले में कतर की कैपेसिटी तबाह, रिपेयर में लगेंगे 5 साल

नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
लंबे समय तक रह सकती है गैस की दिक्कत, ईरानी हमले में कतर की कैपेसिटी तबाह, रिपेयर में लगेंगे 5 साल
बिजनेस

देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी का आ रहा IPO, लेकिन कंपनी को नहीं मिलेगा कोई पैसा

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी का आ रहा IPO, लेकिन कंपनी को नहीं मिलेगा कोई पैसा
बिजनेस

ऑनलाइन इंश्योरेंस में ग्राहकों के साथ धोखा! सर्वे में सामने आई कंपनियों की चाल, निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल

नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
ऑनलाइन इंश्योरेंस में ग्राहकों के साथ धोखा! सर्वे में सामने आई कंपनियों की चाल, निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल
बिजनेस

कभी चीन तो कभी चिली, इस 'खजाने' के लिए भागा-भागा फिर रहा अमेरिका, भारत की क्या तैयारी?

नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
कभी चीन तो कभी चिली, इस 'खजाने' के लिए भागा-भागा फिर रहा अमेरिका, भारत की क्या तैयारी?
बिजनेस

भारत को लगने लगी चोट, गोल्‍डमैन सैक्‍स ने घटा दिए ग्रोथ के अनुमान, ईरान युद्ध खिंचा तो होगा बेड़ागर्क

नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
भारत को लगने लगी चोट, गोल्‍डमैन सैक्‍स ने घटा दिए ग्रोथ के अनुमान, ईरान युद्ध खिंचा तो होगा बेड़ागर्क
बिजनेस

ईरान युद्ध का साया, फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दरों पर लिया ये फैसला, जेरोम पॉवेल ने दी चेतावनी

नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
ईरान युद्ध का साया, फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दरों पर लिया ये फैसला, जेरोम पॉवेल ने दी चेतावनी
बिजनेस