रूस से सस्ता तेल खरीदने में फंसा पेंच, SBI ने पेमेंट करने से पीछे खींचे हाथ, जानें पूरा मामला

Updated on 11-03-2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 30 दिन तक रूसी तेल खरीदने की छूट दी है। इस छूट के बाद भारत ने रूसी तेल खरीदना शुरू भी कर दिया है, लेकिन पेमेंट को लेकर संकट पैदा हो सकता है। ऑयलप्राइसडॉटकॉम के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) रूसी तेल का पेमेंट करने से बच रहा है।

यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका ने कुछ रूसी तेल कंपनियों पर बैन लगाया था। बाद में ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने के कारण भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। बाद में भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया था। इससे पहले भारत रूस से सस्ती कीमत पर तेल खरीद रहा था। ट्रेड डील के दौरान ट्रंप ने कहा था कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। इसके बाद से कई भारतीय बैंक रूसी तेल कंपनियों को पेमेंट करने से बच रहे हैं।

क्यों जोखिम नहीं लेना चाहता एसबीआई

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार SBI अपनी वैश्विक प्रतिष्ठा और अमेरिकी बाजार में अपने हितों को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। इसके मुख्य कारण इस प्रकार हैं:
  • अल्पकालिक छूट: अमेरिका की ओर से दी गई यह छूट वर्तमान में केवल एक महीने के लिए है। बैंक इस बात को लेकर अनिश्चित है कि एक महीने बाद अमेरिका की ओर से मिली यह छूट आगे बढ़ेगी या नहीं।
  • अमेरिकी बाजार में बड़ा निवेश: SBI के इंटरनेशनल लोन पोर्टफोलियो का 26% हिस्सा अकेले अमेरिका में है। बैंक अपने इस बड़े कारोबार को किसी भी तरह के प्रतिबंधों या कानूनी उलझनों से बचाना चाहता है।

भारत पर बढ़ा आपूर्ति का दबाव

पिछले साल अमेरिका ने रूसी ऊर्जा कंपनियों Rosneft और Lukoil पर बैन लगाया था। इसके बाद कुछ भारतीय बैंक रूसी तेल व्यापार के वित्तपोषण पर विचार कर रहे थे। हालांकि SBI अब भी रूसी कच्चे तेल से जुड़े पेमेंट से दूरी बनाए हुए है।
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक है। यह अपनी करीब 60% तेल जरूरतें मिडिल ईस्ट से पूरी करता है। हाल के भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुत जलडमरूमध्य में टैंकर आवाजाही प्रभावित होने से भारत की आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है।

अमेरिका ने कब तक दी है छूट?

अमेरिकी ट्रेजरी के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने पिछले सप्ताह भारत को एक जनरल लाइसेंस जारी किया था। इसमें रूसी तेल से जुड़ी छूटों का जिक्र है जो इस प्रकार है:
  • भारतीय रिफाइनर 4 अप्रैल 2026 तक उन रूसी जहाजों से तेल खरीद सकते हैं जिन पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
  • यह छूट केवल उन जहाजों के लिए है जिन पर तेल की लोडिंग 5 मार्च 2026 या उससे पहले हो चुकी है।
  • इसका उद्देश्य लाल सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के कारण भारत पर पड़ रहे तेल आपूर्ति के दबाव को कम करना है।

कितना रूसी तेल मौजूद?

डेटा फर्म Kpler के अनुसार 6 मार्च तक करीब 130 मिलियन बैरल रूसी कच्चा तेल समुद्र में टैंकरों पर मौजूद था। इसमें से लगभग 27 मिलियन बैरल अरब सागर और हिंद महासागर क्षेत्र, 20 मिलियन बैरल लाल सागर और स्वेज नहर मार्ग के पास और करीब 7.5 मिलियन बैरल सिंगापुर के आसपास मौजूद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

आज FACT और Happiest Minds समेत ये शेयर लगाएंगे दौड़, तेजी के संकेत

नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
आज FACT और Happiest Minds समेत ये शेयर लगाएंगे दौड़, तेजी के संकेत
बिजनेस

RBI का नया नियम, बैंक मुनाफे का अधिकतम 75प्रतिशत ही दे सकेंगे डिविडेंड, NPA को भी करना होगा शामिल

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
RBI का नया नियम, बैंक मुनाफे का अधिकतम 75प्रतिशत ही दे सकेंगे डिविडेंड, NPA को भी करना होगा शामिल
बिजनेस

बीएचयू से पढ़ाई, छोड़ दी 5 करोड़ की नौकरी, आज 68,000 करोड़ वाले बैंक के बॉस

नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
बीएचयू से पढ़ाई, छोड़ दी 5 करोड़ की नौकरी, आज 68,000 करोड़ वाले बैंक के बॉस
बिजनेस

अमेरिका में 50 साल बाद खुलेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का दावा- रिलायंस इंस्ट्रीज भी करेगी निवेश

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
अमेरिका में 50 साल बाद खुलेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का दावा- रिलायंस इंस्ट्रीज भी करेगी निवेश
बिजनेस

पाई नेटवर्क क्रिप्टो का ताबड़तोड़ रिटर्न जारी, गिरते बाजार में कर रहा पैसों की बारिश, बिटकॉइन कितना पीछे?

नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
पाई नेटवर्क क्रिप्टो का ताबड़तोड़ रिटर्न जारी, गिरते बाजार में कर रहा पैसों की बारिश, बिटकॉइन कितना पीछे?
बिजनेस

अडानी टोटल गैस, गेल इंडिया लिमिटेड समेत तमाम गैस कंपनियों के शेयर चढ़े, जानिए हाल

मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
अडानी टोटल गैस, गेल इंडिया लिमिटेड समेत तमाम गैस कंपनियों के शेयर चढ़े, जानिए हाल
बिजनेस

मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु ही नहीं छोटे शहरों में भी जमीन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी, इस रिपोर्ट को पढ़ लीजिए

नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु ही नहीं छोटे शहरों में भी जमीन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी, इस रिपोर्ट को पढ़ लीजिए
बिजनेस

रूस से सस्ता तेल खरीदने में फंसा पेंच, SBI ने पेमेंट करने से पीछे खींचे हाथ, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
रूस से सस्ता तेल खरीदने में फंसा पेंच, SBI ने पेमेंट करने से पीछे खींचे हाथ, जानें पूरा मामला
बिजनेस

10 करोड़ का अपार्टमेंट! देश में आखिर कौन खरीद रहा इतनी महंगी प्रॉपर्टी

नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
10 करोड़ का अपार्टमेंट! देश में आखिर कौन खरीद रहा इतनी महंगी प्रॉपर्टी
बिजनेस