10 करोड़ का अपार्टमेंट! देश में आखिर कौन खरीद रहा इतनी महंगी प्रॉपर्टी

Updated on 09-03-2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की डिमांड में भारी तेजी आई है। सवाल उठता है कि आखिर देश में महंगे अपार्टमेंट्स की मांग क्यों बढ़ रही है और कौन इन्हें खरीद रहा है? इस तेजी के पीछे अमीरों, एनआरआई और नव-धनाढ्य लोगों का बड़ा हाथ है। महामारी के बाद लोगों की पसंद में भी एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। लोग अब केवल लोकेशन नहीं देख रहे हैं बल्कि स्पेस और प्राइवेसी को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।

कई एलीट बायर्स के लिए लग्जरी हाउसिंग अब स्ट्रैटजिक वेल्थ अलॉकेशन का हिस्सा बन गई है। स्टार्टअप और टेक बूम ने देश में लग्जरी होमबायर्स की एक नई कैटगरी खड़ी कर दी है। बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में टेक एग्जीक्यूटिव्स और फाउंडर्स महंगी प्रॉपर्टीज का रुख कर रहे हैं। इसी तरह सीनियर कंसल्टेंट्स और कंपनियों में बड़े पदों पर काम करने वाले लोग प्रीमियम गेटेड कम्युनिटीज को प्रिफर कर रहे हैं। इस क्लास के लिए लग्जरी होम सक्सेस और लॉन्ग-टर्म एसेट बिल्डिंग का प्रतीक है।

छोटे शहरों में बढ़ रही डिमांड

एनआरआई और एचएनआई डाइवर्सिफिकेशन और रिटर्न के लिए प्रीमियम रियल एस्टेट में निवेश कर रहे हैं। यह ग्लोबल इकॉनमी में उथलपुथल और अनिश्चितता के समय हेज का काम करता है। साथ ही मेट्रो मार्केट्स में इससे अच्छा-खासा किराया मिल जाता है। विदेशी निवेशकों के लिए भारत का लग्जरी रियल एस्टेट एक आर्कषक पोर्टफोलियो एंकर है।पंचकूला, इंदौर और कोयंबटूर जैसे शहरों में भी लग्जरी हाउसिंग की डिमांड बढ़ रही है। इस शहरों में मेट्रो के मुकाबले मकान सस्ते हैं और ग्रोथ की ज्यादा संभावना है। इन शहरों में इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में लगातार सुधार हो रहा है। साथ ही लग्जरी बूम अब बड़े शहरों से निकलकर छोटे शहरों की तरफ बढ़ रहा है। पिछले कुछ साल में कुछ चुनिंदा मार्केट्स में प्रॉपर्टी की कीमत दोगुनी या तिगुनी हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

क्‍या एक रूट दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था को तबाह कर सकता है? और कौन-कौन सी होर्मुज जैसी लाइफलाइन

नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
क्‍या एक रूट दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था को तबाह कर सकता है? और कौन-कौन सी होर्मुज जैसी लाइफलाइन
बिजनेस

नौकरी छोड़कर पहुंच गए गांव, कुछ अलग किया काम और बन गए करोड़पति

नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नौकरी छोड़कर पहुंच गए गांव, कुछ अलग किया काम और बन गए करोड़पति
बिजनेस

दो दिनों की गिरावट पर आज लगेगा ब्रेक? ATGL और TTK Prestige समेत इन शेयरों में तेजी का संकेत

नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
दो दिनों की गिरावट पर आज लगेगा ब्रेक? ATGL और TTK Prestige समेत इन शेयरों में तेजी का संकेत
बिजनेस

वारिसों को 21 दिनों में मिलेगा क्लेम, SEBI ने दिया सुझाव, कागजी झंझट से मिलेगी मुक्ति

नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
वारिसों को 21 दिनों में मिलेगा क्लेम, SEBI ने दिया सुझाव, कागजी झंझट से मिलेगी मुक्ति
बिजनेस

चीन ने पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर लगाई रोक, भारत में बढ़ सकती है कीमत

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
चीन ने पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर लगाई रोक, भारत में बढ़ सकती है कीमत
बिजनेस

आज FACT और Happiest Minds समेत ये शेयर लगाएंगे दौड़, तेजी के संकेत

नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
आज FACT और Happiest Minds समेत ये शेयर लगाएंगे दौड़, तेजी के संकेत
बिजनेस

RBI का नया नियम, बैंक मुनाफे का अधिकतम 75प्रतिशत ही दे सकेंगे डिविडेंड, NPA को भी करना होगा शामिल

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
RBI का नया नियम, बैंक मुनाफे का अधिकतम 75प्रतिशत ही दे सकेंगे डिविडेंड, NPA को भी करना होगा शामिल
बिजनेस

बीएचयू से पढ़ाई, छोड़ दी 5 करोड़ की नौकरी, आज 68,000 करोड़ वाले बैंक के बॉस

नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
बीएचयू से पढ़ाई, छोड़ दी 5 करोड़ की नौकरी, आज 68,000 करोड़ वाले बैंक के बॉस
बिजनेस

अमेरिका में 50 साल बाद खुलेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का दावा- रिलायंस इंस्ट्रीज भी करेगी निवेश

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
अमेरिका में 50 साल बाद खुलेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का दावा- रिलायंस इंस्ट्रीज भी करेगी निवेश
बिजनेस