UAE के लोन पर बुरा फंसा पाकिस्तान, 2 अरब डॉलर के रोलओवर पर अभी तक फैसला नहीं, बढ़ रही शहबाज की धड़कन

Updated on 26-02-2026
इस्लामाबाद: संयुक्त अरब अमीरात का 2.5 अरब डॉलर का कर्ज पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल बन गया है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वह UAE के साथ कर्ज को लेकर बातचीत कर रहा है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने कहा कि कर्ज के रोलओवर में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि खाड़ी देश ने पेमेंट का समय और बढ़ाने के अपने फैसले के बारे में औपचारिक रूप से बताया है या नहीं। औरंगजेब नेशनल असेंबली की फाइनेंस कमेटी की मीटिंग में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पाकिस्तान ने बीते दिसम्बर में कर्ज के रोलओवर के लिए यूएई से अनुरोध किया था। लेकिन पाकिस्तानी मंत्री का कर्ज पर बातचीत का जिक्र करना यह बताता है कि कर्ज को एक या दो साल के लिए रोलओवर नहीं किया गया है। इस दौरान पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने बताया कि एक्सटर्नल फाइनेंसिग गैप पूरा हो गया है और कोई दिक्कत नहीं है।

पाकिस्तान को राहत देने के मूड में नहीं UAE

यूएई ने पाकिस्तान पर अपने कर्ज को लेकर हाल के महीनों में सख्त रुख अपनाया है। यूएई पहले कर्ज को एक साल के लिए बढ़ाता था, लेकिन इस बार उसने रीपेमेंट पीरियड को केवल एक महीने के लिए बढ़ाया। रोलओवर के पीरियड स्टेटस पर भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यूएई की सख्ती के पीछे पाकिस्तान की हलिया महीनों में सऊदी अरब के साथ करीबी बढ़ने को भी वजह के रूप में देखा जा रहा है।

पाकिस्तान को पहले ही मिल गया था संकेत

इसके पहले दिसम्बर में स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर जमील अहमद ने UAE सरकार के 2.5 अरब डॉलर के कर्ज को दो साल के लिए रोल ओवर करने और ब्याज दर तो 6.5% प्रतिशत से घटाकर 3% करने का अनुरोध किया था। सूत्रों ने कहा कि पिछले साल जनवरी में कर्ज की मैच्योरिटी बढ़ाते समय UAE ने संकेत दिया था कि यह आखिरी विस्तार होगा। पाकिस्तान पर UAE का कुल कर्ज 3.5 अरब डॉलर है, जिसमें 1 अरब डॉलर इस साल जुलाई में मैच्योर हो रहा है।

कर्ज में फंसे पाकिस्तान को राहत के लिए अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मदद की उम्मीद है, जिसके साथ वह कर्ज के लिए बातचीत कर रहा है। इस बीच IMF का मिशन कराची पहुंचा है। इसके सोमवार से केंद्र सरकार के साथ बातचीत शुरू करने की उम्मीद है। वित्त मंत्री औरंगजेब ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान IMF के साथ बातचीत के लिए अच्छी स्थिति में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत बढ़ा सकता है परमाणु बम का भंडार', इंड‍िया-कनाडा यूरेनियम डील पर भड़की पाकिस्तान सरकार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
'भारत बढ़ा सकता है परमाणु बम का भंडार', इंड‍िया-कनाडा यूरेनियम डील पर भड़की पाकिस्तान सरकार
विदेश

अमेरिकी एयरबेस को उड़ाने से 2 मिनट दूर थे ईरानी बॉम्बर्स, कतर ने कैसे Su-24 फाइटर जेट्स को गिराया?

दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
अमेरिकी एयरबेस को उड़ाने से 2 मिनट दूर थे ईरानी बॉम्बर्स, कतर ने कैसे Su-24 फाइटर जेट्स को गिराया?
विदेश

ईरान ने अमेरिका को 'अंधा' किया, कतर में उड़ाया खाड़ी का सबसे बड़ा अमेरिकी रडार, 1.1 अरब डॉलर है कीमत

दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
ईरान ने अमेरिका को 'अंधा' किया, कतर में उड़ाया खाड़ी का सबसे बड़ा अमेरिकी रडार, 1.1 अरब डॉलर है कीमत
विदेश

ईरान पर हमलों ने दोस्त रूस की कर दी मौज, तेल में अरबों की कमाई, यूक्रेन युद्ध में मिल सकता बड़ा मौका

मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
ईरान पर हमलों ने दोस्त रूस की कर दी मौज, तेल में अरबों की कमाई, यूक्रेन युद्ध में मिल सकता बड़ा मौका
विदेश

कनाडा में खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल की चाकुओं से गोदकर हत्या

ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
कनाडा में खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल की चाकुओं से गोदकर हत्या
विदेश

ईरान का यूएई में THAAD एयर डिफेंस सिस्‍टम तबाह करने का दावा, मिसाइलों के सामने हुआ बेबस, कैसे रोकेगा हमले?

दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
ईरान का यूएई में THAAD एयर डिफेंस सिस्‍टम तबाह करने का दावा, मिसाइलों के सामने हुआ बेबस, कैसे रोकेगा हमले?
विदेश

ईरान युद्ध के बीच क्या अमेरिका का हथियार भंडार खत्म हो रहा? ट्रंप ने बाइडन और जेलेंस्की को क्यों फटकारा

वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
ईरान युद्ध के बीच क्या अमेरिका का हथियार भंडार खत्म हो रहा? ट्रंप ने बाइडन और जेलेंस्की को क्यों फटकारा
विदेश

सऊदी अरब का अभेद्य किला, आकाश में नष्‍ट होती मिसाइलें, ईरानी हमलों से मक्‍का-मदीना के देश को कौन बचा रहा?

रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…
सऊदी अरब का अभेद्य किला, आकाश में नष्‍ट होती मिसाइलें, ईरानी हमलों से मक्‍का-मदीना के देश को कौन बचा रहा?
विदेश

'ईरान से जंग में अमेरिका को हो सकता है नुकसान', US टॉप जनरल ने पहली बार ऑपरेशन को माना मुश्किल

वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरान ऑपरेशन उसके लिए मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन (जनरल डैन)…
'ईरान से जंग में अमेरिका को हो सकता है नुकसान', US टॉप जनरल ने पहली बार ऑपरेशन को माना मुश्किल
विदेश