रविवार से बढ़ा है तनाव
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच रविवार से तनाव बढ़ा हुआ है। पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान में हवाई हमले किए हैं। पाकिस्तान ने टीटीपी के ठिकानों पर बमबारी करने का दावा किया है। दूसरी ओर अफगानिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में आम लोगों पर हमला किया।पाकिस्तान की आर्मी ने बीते साल अक्टूबर में टीटीपी को निशाना बनाने का दावा करते हुए अफगानिस्तान में हवाई हमले किए थे। इन हमलों के बाद अफगानिस्तान ने बॉर्डर पर जवाबी कार्रवाई की थी। इससे बॉर्डर पर युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे। इसके बाद अरब देशों ने मध्यस्थता करते हुए सीजफायर कराया था।