मार्केट कैप में 10.6 गुना उछाल, शेयरों में तेजी

Updated on 22-04-2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ बने थे और इस साल 1 सितंबर से एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनने जा रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 3.8 गुना बढ़ोतरी हुई है जबकि मार्केट कैप 10.6 गुना बढ़ा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों में करीब 2000 परसेंट तेजी आई है। ऐपल मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की तीसरी बड़ी कंपनी है। उसके आगे केवल एनवीडिया और गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट है।

कुक के 15 साल के कार्यकाल में कंपनी ने मैक और आईफोन की सफलता से आगे बढ़ते हुए हेल्थ सर्विसेज, स्मार्ट वॉचेज और ईयरबड्स में सफलता के झंडे गाड़े। इस दौरान कंपनी ने 2015 में ऐपल वॉच, 2016 में एयरपॉड और 2018 में आईफोन एक्सआर, एक्सएस और एक्सएस मैक्स लॉन्च किए। 2021 में कंपनी एम1 मैक लेकर आई जबकि 2023 में उन्होंने विजन प्रो लॉन्च किया। कंपनी का बिजनेस वीडियो स्ट्रीमिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज तक फैला हुआ है। आज यह कंपनी एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वियरेबल जैसे नए क्षेत्रों में अहम प्लेयर बन चुकी है।

मार्केट कैप में उछाल

कुक साल 2011 में ऐपल के सीईओ बने थे जब कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। उस समय कंपनी का मार्केट कैप 350 अरब डॉलर था। साल 2015 आते-आते यह 500 अरब डॉलर पार कर चुका था और अगले साल यह 600 अरब डॉलर से ऊपर चला गया। 2018 में कंपनी का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा और महज दो साल में यह दोगुना होकर 2 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया। साल 2023 में ऐपल का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया जबकि पिछले साल यह 4 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया।कुक ने 15 साल पहले जब कार्यभार संभाला था तो ऐपल के शेयर का भाव 13 डॉलर था जबकि मंगलवार को इसका बंद भाव 266.17 डॉलर था। इस तरह कंपनी के शेयरों में पिछले 15 साल में करीब 2000 फीसदी तेजी आई है। कुक के सीईओ का पद छोड़ने की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में मंगलवार को 2.52 फीसदी गिरावट आई और उसका मार्केट कैप 3.912 ट्रिलियन डॉलर रह गया। आज कंपनी के 200 से ज्यादा स्टोर हैं और 2.5 अरब से ज्यादा एक्टिव डेवाइस हैं।

कौन है उत्तराधिकारी?

ऐपल का कहना है कि एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर कुक का काम दुनियाभर के पॉलिसीमेकर्स के साथ काम करना होगा। 65 साल के हो चुके कुक की जगह अब 50 साल के जॉन टर्नस सीईओ की कुर्सी संभालेंगे। वह 2001 में ऐपल की प्रोडक्ट डिजाइन टीम से जुड़े थे। 2013 में उन्हें हार्डवेयर इंजीनियरिंग का वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया और फिर 2021 में उन्हें प्रमोट करके सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया। टर्नस ने आईपैड और एयरपॉड्स जैसे प्रोडक्ट्स के विकास में अहम भूमिका निभाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, UPI और ग्राहकों के लिए इसका मतलब

नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, UPI और ग्राहकों के लिए इसका मतलब
बिजनेस

सोने-चांदी में उथल-पुथल, चेक कर लें आज सुबह अपने शहर में 24K, 22K, 18K का भाव

नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
सोने-चांदी में उथल-पुथल, चेक कर लें आज सुबह अपने शहर में 24K, 22K, 18K का भाव
बिजनेस

कब आएगा रिलायंस जियो का आईपीओ? मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा अपडेट, टूटेंगे लिस्टिंग के सारे रेकॉर्ड!

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
कब आएगा रिलायंस जियो का आईपीओ? मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा अपडेट, टूटेंगे लिस्टिंग के सारे रेकॉर्ड!
बिजनेस

कौन हैं नीतू समरा? नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मिली कमान, दिल्ली से की है पढ़ाई

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
कौन हैं नीतू समरा? नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मिली कमान, दिल्ली से की है पढ़ाई
बिजनेस

गौतम अडानी की लंबी छलांग, पहली बार बिल गेट्स से निकले आगे, कहां पहुंच गई नेटवर्थ

नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
गौतम अडानी की लंबी छलांग, पहली बार बिल गेट्स से निकले आगे, कहां पहुंच गई नेटवर्थ
बिजनेस

सोने और चांदी में फिर आई गिरावट

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
सोने और चांदी में फिर आई गिरावट
बिजनेस

12-15 दिन की देरी, ज्‍यादा खर्च, युद्ध के बीच भारतीयों ने बदला रास्‍ता, यहां से गुजर रहा माल

नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
12-15 दिन की देरी, ज्‍यादा खर्च, युद्ध के बीच भारतीयों ने बदला रास्‍ता, यहां से गुजर रहा माल
बिजनेस

राघव चड्ढा कितनी संपत्ति के मालिक, जिन्‍होंने AAP को छोड़कर थामा BJP का हाथ

नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
राघव चड्ढा कितनी संपत्ति के मालिक, जिन्‍होंने AAP को छोड़कर थामा BJP का हाथ
बिजनेस

मार्केट कैप में 10.6 गुना उछाल, शेयरों में तेजी

नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
मार्केट कैप में 10.6 गुना उछाल, शेयरों में  तेजी
बिजनेस