सोने और चांदी में फिर आई गिरावट

Updated on 24-04-2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी 2,300 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई है। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,51,761 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था जबकि आज यह 1,51,167 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,011 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,750 रुपये तक फिसला।

सुबह 10.20 बजे सोना 589 रुपये यानी 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 1,51,172 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,41,513 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,39,200 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,313 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,200 रुपये तक फिसली। सुबह 10.20 बजे यह 713 रुपये यानी 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 2,40,800 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

सर्राफा कीमत

सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 600 रुपये की गिरावट के साथ 152950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोने में 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। यह 140200 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 18 कैरेट वाला सोना 450 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,710 रुपये पर है। चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई है। यह 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,59,900 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच ऐसा हुआ। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, बुधवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2.55 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। वहीं, सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एमसीएक्‍स पर भी दोनों कीमती धातुओं में यही रुख दिखा। बुधवार देर रात सोना और चांदी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। चांदी में यह गिरावट काफी ज्‍यादा थी।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने के दाम 1,51,060 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थे।
22-कैरेट सोने की कीमत 1,47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा है रेट?

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा है रेट?
बिजनेस

महंगे तेल ने बिगाड़ा एयर इंडिया का खेल, फ्लाइट्स ऑपरेट करना हो रहा मुश्किल, 100 उड़ानें कम करने की तैयारी

नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
महंगे तेल ने बिगाड़ा एयर इंडिया का खेल, फ्लाइट्स ऑपरेट करना हो रहा मुश्किल, 100 उड़ानें कम करने की तैयारी
बिजनेस

कमर्शियल LPG और छोटू सिलेंडर से क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन गेमिंग तक, आज से लागू हो रहे बदलाव

मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
कमर्शियल LPG और छोटू सिलेंडर से क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन गेमिंग तक, आज से लागू हो रहे बदलाव
बिजनेस

भारत, चीन और रूस समेत छह देशों पर है अमेरिका की करीबी नजर, आखिर क्या है मामला

नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
भारत, चीन और रूस समेत छह देशों पर है अमेरिका की करीबी नजर, आखिर क्या है मामला
बिजनेस

ईरान युद्ध के बीच टूट गए जीएसटी कलेक्शन के सारे रेकॉर्ड, अप्रैल में सरकार की बंपर कमाई

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
ईरान युद्ध के बीच टूट गए जीएसटी कलेक्शन के सारे रेकॉर्ड, अप्रैल में सरकार की बंपर कमाई
बिजनेस

12 से 22 दिनों में ओवरफ्लो का डर, ईरान के सामने एक और समस्‍या, तेल की भरती टंकियां बढ़ा रही हैं टेंशन

नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
12 से 22 दिनों में ओवरफ्लो का डर, ईरान के सामने एक और समस्‍या, तेल की भरती टंकियां बढ़ा रही हैं टेंशन
बिजनेस

सोने और चांदी की कीमत में आई तेजी

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
सोने और चांदी की कीमत में आई  तेजी
बिजनेस

अनिल अंबानी पर ED का बड़ा एक्शन, 3035 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, खंडाला का फार्महाउस भी जब्त

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
अनिल अंबानी पर ED का बड़ा एक्शन, 3035 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, खंडाला का फार्महाउस भी जब्त
बिजनेस

भारत क्यों नहीं लौटना चाहते NRI? इस शख्स ने श्रीधर वेम्बु को चुन-चुनकर बताए कारण, कहा- सिर्फ 'वतन प्रेम' काफी नहीं

नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
भारत क्यों नहीं लौटना चाहते NRI? इस शख्स ने श्रीधर वेम्बु को चुन-चुनकर बताए कारण, कहा- सिर्फ 'वतन प्रेम' काफी नहीं
बिजनेस