पीएम मोदी का इजरायल में कार्यक्रम
- रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को पीएम मोदी के इजरायल पहुंचने पर बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे। दोनों नेताओं के बीच वन-टू-वन बैठक होगी।
- इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी यरुशलम जाएंगे, जहां नेसेट को संबोधित करेंगे। यह एक बहुत कम मिलने वाला सम्मान है, जो कुछ खास ग्लोबल नेताओं को ही हासिल होता है।
- यात्रा के दौरान पीएम मोदी इजरायल के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के सम्मान में नेतन्याहू एक प्राइवेट डिनर का आयोजन कर रहे हैं।
- गुरुवार को पीएम मोदी इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मिलेंगे। इसके पहले वह होलोकॉस्ट पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए वाशेम मेमोरियल सेंटर जाएंगे।
- पीएम मोदी के दौरे पर कई समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एग्रीमेंट के हिस्से के दौर पर एक सीक्रेस मैकेनिज्म बनाया जाएगा, जिससे कई नई कैटेगरी खुलेंगी, जो अब तक उपलब्ध नहीं है।