भोपाल में गैस की किल्लत का 7वां दिन:एजेंसियों पर हंगामा, इंडेन ने शुरू की ऑफलाइन बुकिंग

Updated on 14-03-2026
भोपाल, शहर में रसोई गैस की किल्लत सातवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए इंडेन ऑयल ने अपनी एजेंसियों पर ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि सिलेंडर केवल उन्हें दिए जा रहे हैं, जिनके सालाना 12 सिलेंडरों के कोटे में सिलेंडर शेष हैं और पिछली डिलीवरी के बाद 25 दिन से अधिक का अंतर हो चुका है।

भोपाल जिले में 46 गैस एजेंसियां हैं, जिनमें 25 से अधिक इंडेन की हैं और इनके उपभोक्ता भी सबसे ज्यादा हैं। सप्लाई और वितरण व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 22 से अधिक अधिकारियों की ड्यूटी अलग-अलग एजेंसियों पर लगाई है।

लालघाटी में एसडीएम रविशंकर राय ने दो ट्रक और एक अन्य ट्रक 25 सिलेंडरों सहित जब्त किया। एमपी नगर में विनीत गैस एजेंसी से 206 कमर्शियल सिलेंडर मिले। कोलार पुलिस ने 25 सिलेंडरों से भरी अवैध बोलेरो पकड़ी। इस तरह एक दिन में कुल 481 सिलेंडर जब्त हुए।

मंत्रिमंडल उपसमिति की शुक्रवार को हुई बैठक में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अधिकारियों से कहा कि एलपीजी उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि पेट्रोल, डीजल, एटीएस, क्रूड ऑयल और घरेलू गैस की प्रदेश में पर्याप्त उपलब्धता है।

उन्होंने कलेक्टरों को कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वर्चुअल जुड़े एमएसएमई मंत्री मंत्री चैतन्य काश्यप ने एलपीजी की ऑफलाइन बुकिंग शुरू करने को कहा। आयल कंपनी के स्टेट नोडल ऑफिसर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है, सिर्फ सर्वर में दिक्कत आई है। इसे दो दिन में दुरुस्त करेंगे।

घर तक ​सिलेंडर डिलीवरी नहीं तो कंपनी को 35 रुपए लौटाना चाहिए

एलपीजी कंपनियों के नियमों के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 35 रुपए होम डिलीवरी चार्ज शामिल होता है। इसलिए सिलेंडर लगभग 918 रुपए में दिया जाता है। नियम के मुताबिक एजेंसी को सिलेंडर उपभोक्ता के घर तक पहुंचाना अनिवार्य है। यदि घर तक डिलीवरी नहीं होती, तो यह शुल्क बिल से घटाकर सिलेंडर देना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

20 मार्च से शुरू होगा स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर

भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
20 मार्च से शुरू होगा स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर
मध्यप्रदेश

भोपाल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन:27,254 लंबित एवं विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण किया

भोपाल, मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों की आपसी सहमति से…
भोपाल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन:27,254 लंबित एवं विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण किया
मध्यप्रदेश

भोपाल नगर निगम घोटाला- अपर आयुक्त सेवतकर को हटाया

भोपाल, भोपाल नगर निगम की वित्त एवं लेखा शाखा में अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर को कमिश्नर संस्कृति जैन ने हटा दिया। लोकायुक्त ने उन पर एफआईआर दर्ज की थी। उनकी जगह…
भोपाल नगर निगम घोटाला- अपर आयुक्त सेवतकर को हटाया
मध्यप्रदेश

MP के 22 लाख पेंशनर्स को झटका:केंद्र का सहायता राशि बढ़ाने से इनकार, नीति आयोग की सिफारिश के बावजूद वृद्धि नहीं

भोपाल, मध्य प्रदेश के करीब 22.5 लाख बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशनर्स के लिए दिल्ली से निराशाजनक खबर है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यसभा में स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय…
MP के 22 लाख पेंशनर्स को झटका:केंद्र का सहायता राशि बढ़ाने से इनकार, नीति आयोग की सिफारिश के बावजूद वृद्धि नहीं
मध्यप्रदेश

17 मार्च से मध्य प्रदेश में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा स्थिर हुआ है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पर जाकर स्थिर रहा। इसे नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। नर्मदापुरम जिले में…
17 मार्च से मध्य प्रदेश में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार
मध्यप्रदेश

खजुराहो के आसपास बनेंगे आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज, 'वन स्टेट-वन डेस्टिनेशन' के अंतर्गत केंद्र को प्रस्ताव भेजेगा मध्य प्रदेश

भोपाल। विश्व धरोहर में शामिल पर्यटन स्थल खजुराहो आने वाले वर्षों में पर्यटकों को और लुभाएगा। साथ ही अलग अनुभव देगा। इसके आसपास के कुछ गांव 'आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज' के…
खजुराहो के आसपास बनेंगे आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज, 'वन स्टेट-वन डेस्टिनेशन' के अंतर्गत केंद्र को प्रस्ताव भेजेगा मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश

मॉडल स्कूल मार्केट जर्जर घोषित, 200 दुकानें हटेंगी:गुरुवार को छह दुकानों के छज्जे गिरे थे, निरीक्षण के बाद फैसला

भोपाल, टीटी नगर मॉडल स्कूल के पास नगर निगम की मार्केट को जर्जर घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को निगम टीम के निरीक्षण में पाया गया कि बिल्डिंग के कई…
मॉडल स्कूल मार्केट जर्जर घोषित, 200 दुकानें हटेंगी:गुरुवार को छह दुकानों के छज्जे गिरे थे, निरीक्षण के बाद फैसला
मध्यप्रदेश

भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा समेत 3 टोल रोड का मामला:3 टोल रोड पर लागत से 6 गुना तक वसूली

भोपाल, मध्य प्रदेश के भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड पर लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को तीन महीने में…
भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा समेत 3 टोल रोड का मामला:3 टोल रोड पर लागत से 6 गुना तक वसूली
मध्यप्रदेश

भोपाल में गैस की किल्लत का 7वां दिन:एजेंसियों पर हंगामा, इंडेन ने शुरू की ऑफलाइन बुकिंग

भोपाल, शहर में रसोई गैस की किल्लत सातवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।…
भोपाल में गैस की किल्लत का 7वां दिन:एजेंसियों पर हंगामा, इंडेन ने शुरू की ऑफलाइन बुकिंग
मध्यप्रदेश