भोपाल नगर निगम घोटाला- अपर आयुक्त सेवतकर को हटाया

Updated on 15-03-2026
भोपाल, भोपाल नगर निगम की वित्त एवं लेखा शाखा में अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर को कमिश्नर संस्कृति जैन ने हटा दिया। लोकायुक्त ने उन पर एफआईआर दर्ज की थी। उनकी जगह अपर आयुक्त मुकेश शर्मा को प्रभार सौंपा गया है। कुछ दिनों में नगर निगम का बजट पेश होना है। जिसे बनाने का जिम्मा सेवतकर के पास ही था।

बता दें कि नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की थी। टीम ने निगम के डाटा सेंटर समेत कई शाखाओं में छापेमारी कर पिछले करीब 10 साल के दस्तावेज और सर्वर डाटा जब्त कर लिया था। इस मामले में सेवतकर समेत अन्य पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। एफआईआर के बाद शनिवार को कमिश्नर जैन ने सेवतकर को हटाने की कार्रवाई की।

कोर्ट से सर्च वारंट लेकर की थी छापेमारी निगम में फर्जी भुगतान की शिकायत नवंबर 2025 में लोकायुक्त को मिली थी। प्रारंभिक जांच में तथ्य सही पाए जाने पर 9 मार्च को आयुक्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर छापेमारी की गई थी।

ये गड़बड़ी आई थी सामने आरोप है कि नगर निगम के जलकार्य, सामान्य प्रशासन और केंद्रीय वर्कशॉप जैसे विभागों के नाम पर वाहनों की मरम्मत, पेंटिंग और अन्य काम दिखाए गए। कई मामलों में वास्तव में काम हुआ ही नहीं, लेकिन सिस्टम में ई-बिल तैयार कर दिए गए। कुछ मामलों में जिस विभाग के नाम से बिल बनाए गए, उन्हें ही इसकी जानकारी नहीं थी।

इन जगहों पर हुई थी छापेमारी लोकायुक्त पुलिस ने निगम के लेखा शाखा, कंप्यूटर शाखा, डाटा सेंटर, लिंक रोड-2 स्थित मुख्य कार्यालय और फतेहगढ़ स्थित पुराने कार्यालय में एक साथ छापेमारी की। लोकायुक्त का कहना है कि डिजिटल डाटा और दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में अन्य कर्मचारियों और फर्मों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

SAP सॉफ्टवेयर का डाटा जब्त किया प्रारंभिक जांच में मोटर वर्क शाखा, जल कार्य विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े कुछ कार्यों में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। जांच टीम ने भुगतान से जुड़े SAP सॉफ्टवेयर का डिजिटल डाटा भी कब्जे में लिया है। अब इसकी जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि किन-किन कार्यों के नाम पर भुगतान किया गया और वास्तव में काम हुआ भी था या नहीं।

इस मामले में अपर आयुक्त ने कहा- कमिश्नर से चर्चा के बाद भुगतान इस मामले में अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर ने कहा था कि लेखा शाखा में बिल सीधे तैयार या पास नहीं किए जाते। बिल संबंधित विभागों से सत्यापन के बाद आते हैं और फंड की उपलब्धता के अनुसार नगर निगम आयुक्त से चर्चा के बाद भुगतान किया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

बोहरा समाज ने सादगी से अदा की ईद की नमाज:अमन-शांति की मांगी दुआ, शहर की प्रमुख मस्जिदों और मरकजों में जुटे लोग

भोपाल, भोपाल शहर में बोहरा समाज ने ईद का पर्व सादगी और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। सुबह से ही अलग-अलग मस्जिदों और मरकजों में नमाज अदा करने के लिए लोगों…
बोहरा समाज ने सादगी से अदा की ईद की नमाज:अमन-शांति की मांगी दुआ, शहर की प्रमुख मस्जिदों और मरकजों में जुटे लोग
मध्यप्रदेश

भोपाल में नवरात्रि और नववर्ष की शुरुआत:मंदिरों में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर में धार्मिक आयोजन जारी

भोपाल, भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार सुबह शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में…
भोपाल में नवरात्रि और नववर्ष की शुरुआत:मंदिरों में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर में धार्मिक आयोजन जारी
मध्यप्रदेश

55 करोड़ से साफ होगा भोपाल के आदमपुर खंती का कचरा, परिषद की बैठक में होगा अंतिम फैसला

भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की सख्ती के बाद नगर निगम प्रशासन आदमपुर खंती में वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निपटान को लेकर तेजी दिखा…
55 करोड़ से साफ होगा भोपाल के आदमपुर खंती का कचरा, परिषद की बैठक में होगा अंतिम फैसला
मध्यप्रदेश

'आक्रांता आए पर हमारी हस्ती नहीं मिटी', मुख्यमंत्री निवास पर गूंजा गुड़ी पड़वा का उत्साह; सीएम ने पहना 'पेशवाई साफा'

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने, अपने जीवन में लक्ष्यों को अपनाने और समृद्धि…
'आक्रांता आए पर हमारी हस्ती नहीं मिटी', मुख्यमंत्री निवास पर गूंजा गुड़ी पड़वा का उत्साह; सीएम ने पहना 'पेशवाई साफा'
मध्यप्रदेश

फर्जी कॉल से सावधान! रेल अधिकारियों के नाम पर हो रही ठगी, भोपाल मंडल की चेतावनी

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें अज्ञात व्यक्ति रेल…
फर्जी कॉल से सावधान! रेल अधिकारियों के नाम पर हो रही ठगी, भोपाल मंडल की चेतावनी
मध्यप्रदेश

भोपाल में पटरी पर लौटी घरेलू गैस आपूर्ति, व्यावसायिक सिलिंडर पर अब भी असमंजस

भोपाल। एलपीजी संकट के 10वें दिन घरेलू गैस आपूर्ति की व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर होटलों-रेस्टोरेंट को उपलब्ध कराने के निर्देश के बावजूद आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो…
भोपाल में पटरी पर लौटी घरेलू गैस आपूर्ति, व्यावसायिक सिलिंडर पर अब भी असमंजस
मध्यप्रदेश

पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने रानी कमलापति स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक ने बुधवार को भोपाल मंडल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन एवं नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय का सघन निरीक्षण किया।…
पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने रानी कमलापति स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश

एम्स भोपाल: अब घर बैठे डाउनलोड करें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 48 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल ने मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देते हुए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर…
एम्स भोपाल: अब घर बैठे डाउनलोड करें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 48 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट
मध्यप्रदेश

गुना में दिव्यांगों को बांटी गई 'कबाड़' ट्राइसिकल, सिंधिया की फटकार के बाद जागा प्रशासन, दिव्यांग को घर जाकर दी नई ट्राइसिकल

भोपाल। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों दिव्यांग रामरतन ओझा को घटिया ट्राइसिकल वितरित कराने के मामले में जिला प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। गुणवत्ता में…
गुना में दिव्यांगों को बांटी गई 'कबाड़' ट्राइसिकल, सिंधिया की फटकार के बाद जागा प्रशासन, दिव्यांग को घर जाकर दी नई ट्राइसिकल
मध्यप्रदेश