कौन है बड़े साहब? Dhurandhar 2 एक्‍टर दानिश इकबाल का 34 साल का संघर्ष, NSD पासआट और इंग्‍लैंड रिटर्न

Updated on 19-03-2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है, जिसको लेकर बीते करीब तीन महीनों से खूब अटकलें लगाई जा रही थीं। सवाल ये कि 'धुरंधर' का 'बड़े साहब' कौन है? रणवीर सिंह स्‍टारर पिछली फिल्‍म 'धुरंधर पार्ट 1' में हर किसी की नजर हमज़ा अली मज़ारी की डायरी पर पड़ी थी, जिसमें 'बड़े साहब' लिखा था। फिल्‍म में संजय दत्त की एंट्री सीन में भी इसका जिक्र मिला। अब 'धुरंधर: द रिवेंज' में यह किरदार पर्दे पर है और जैसा कि सबका अनुमान था, यह और कोई नहीं बल्‍क‍ि मुंबई बम धमाकों का गुनहगार दाऊद इब्राहिम ही है। भारत का वो भगोड़ा अंडरवर्ल्‍ड डॉन, जिसे पाक‍िस्‍तान और वहां की ISI ने अपनी गोद में बिठाकर रखा, लेकिन कभी इसकी तस्‍दीक नहीं है। खैर, बात यहां दाऊद इब्राहिम की नहीं, बल्‍क‍ि फिल्‍म में उनका किरदार निभाने वाले दानिश इकबाल की करेंगे। 3 घंटे 49 मिनट और 6 सेकेंड की इस फिल्‍म में बूढ़े दाऊद से लेकर उसकी जवानी के सीन्‍स में दानिश ने गजब की छाप छोड़ी है। आइए, जानते हैं कि दानिश इकबाल कौन हैं।

इससे पहले कि हम दानिश इकबाल और उनके 'बड़े साहब' के किरदार के बारे में बात करें, बता दें कि रणवीर सिंह की इस सीक्‍वल फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचा दी है। बुधवार, 18 मार्च को देशभर में 12292 प्रीमियर शोज से ही इस फिल्‍म ने ₹43.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर दिखाया है। जबकि गुरुवार 19 मार्च को गुड़ी पड़वा के मौक पर अब यह आध‍िकार‍िक तौर पर रिलीज हुई है।

'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' कौन हैं?

'धुरंधर पार्ट 1' में ही यह साफ हो गया था कि बड़े साहब वो किरदार है, जिसके सामने SP असलम और ISI का मेजर इकबाल भी बौना है। अब सीक्‍वल में जगजाहिर हो गया कि 'बड़े साहब' और कोई नहीं, बल्‍क‍ि दाऊद इब्राहिम है। फिल्‍म में अर्जुन रामपाल का किरदार मेजर इकबाल कहता भी है कि 'बड़े साहब हम जैसों बाप के भी बाप हैं।' फिल्‍म के बारे में इससे ज्यादा स्‍पॉयलर देना सही नहीं है। इसलिए सीधे मुद्दे पर आते हैं। 'बड़े साहब' का यह किरदार दानिश इकबाल ने निभाया है और उनकी बड़ी तारीफ हो रही है।

कौन हैं दानिश इकबाल

दानिश इकबाल एक बेहद मंझे हुए एक्‍टर और एक्‍ट‍िंग कोच हैं। नेशनल स्‍कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से पासआउट दानिश एक थिएटर आर्टिस्‍ट और डायरेक्‍टर भी हैं। आप और हम दानिश इकबाल को हुमा कुरैशी की वेब सीरीज 'महारानी 2' में दिलशाद मिर्जा के किरदार में देख चुके हैं। वह हाल ही OTT पर रिलीज नाना पाटेकर की सीरीज 'संकल्‍प' में भी नजर आ रहे हैं। वह राजीव गांधी की हत्‍या पर बनी सीरीज 'द हंट' में भी नजर आए थे।

दानिश इकबाल का 34 साल का अनुभव, संघर्ष और NSD

दानिश इकबाल को पॉपुलैरिटी भले ही 'महारानी 2' में दिलशाद मिर्जा के किरदार से मिली हो, लेकिन उनका संघर्ष उनकी सफलता की बानगी है। साल 2022 में 'नवभारत टाइम्‍स' से बातचीत में उन्‍होंने बताया था, 'मैंने बहुत छोटी उम्र से थिएटर करना शुरू कर दिया था। कई अरसे थिएटर में गुजारे हैं। मैंने बहुत ही अनुशासन में रहकर रंगमंच किया और जिया है। मेरे पहले गुरु इलाहबाद में सचिन तिवारी रहे हैं। इस बीच मैं दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) आ गया। यहां से 3 साल का डिप्लोमा किया।'

NSD के बाद इंग्‍लैंड चले गए दान‍िश इकबाल

वह बताते हैं, 'फिर मुझे Charles Wallace स्कॉलरशिप मिली और मैं इंग्लैंड चला गया। यहां से मैंने मास्‍टर्स किया। सिर्फ थिएटर ही नहीं, रेडियो प्ले और वॉइस आर्टिस्ट का भी काम किया। आज मैं ये कह सकता हूं कि मुझे 30 साल का अनुभव हो चुका है। मैंने स्टूडेंट्स को भी सिखाया है। जब आप स्टूडेंट्स को सिखाते हैं तो आप उनसे भी सीखते हैं।'

थ‍िएटर को मानते हैं अपनी एक्‍ट‍िंग की धार का कारण

दानिश इकबाल अपनी एक्‍ट‍िंग की धार के लिए थिएटर को अहम मानते हैं। वह बताते हैं, 'थ‍िएटर में काम करके आप अभिनय की बारीकियों को सीखते हैं। वही आधार बनता है। थिएटर में एक्टिंग की व्याकरण को सिखाया जाता है। सिनेमा की भाषा एकदम अलग होती है। वहां कैमरा सबकुछ देखता है, जबकि रंगमंच में दर्शक साक्षात देख रही होती है। मीडियम अलग जरूर है, मगर सिनेमा करने का भी अलग ही मजा होता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सेलिना जेटली का भाई के लिए छलका दर्द, UAE में कैद विक्रांत के लिए बोलीं- आखिरी सांस तक उसके लिए खड़ी रहूंगी

एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
सेलिना जेटली का भाई के लिए छलका दर्द, UAE में कैद विक्रांत के लिए बोलीं- आखिरी सांस तक उसके लिए खड़ी रहूंगी
मनोरंजन

बीमार प्रेम चोपड़ा को रोज मैसेज कर अमिताभ बच्चन जल्द ठीक होने की करते थे दुआ, एक्टर ने किया खुलासा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
बीमार प्रेम चोपड़ा को रोज मैसेज कर अमिताभ बच्चन जल्द ठीक होने की करते थे दुआ, एक्टर ने किया खुलासा
मनोरंजन

पायल मलिक को डॉक्टर से मिली डिलीवरी डेट में कृतिका ने डाला अड़ंगा, लोग बोले- अब इसको जलन हो रही है

'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
पायल मलिक को डॉक्टर से मिली डिलीवरी डेट में कृतिका ने डाला अड़ंगा, लोग बोले- अब इसको जलन हो रही है
मनोरंजन

सलमान खान की 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' देख क्रेजी फैन्स बोले - पिछली 3-4 फिल्मों से बेहतर

सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
सलमान खान की 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' देख क्रेजी फैन्स बोले - पिछली 3-4 फिल्मों से बेहतर
मनोरंजन

'भागम भाग' की एक्ट्रेस को छोटी उम्र से दिखती थीं आत्माएं, मां को 6 महीने पहले बता दी होनेवाली अनहोनी

इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
'भागम भाग' की एक्ट्रेस को छोटी उम्र से दिखती थीं आत्माएं, मां को 6 महीने पहले बता दी होनेवाली अनहोनी
मनोरंजन

जून में बनेंगी मां, 6 महीने छुपाई प्रेग्‍नेंसी, कभी शरद मल्‍होत्रा से था घनघोर अफेयर

टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
जून में बनेंगी मां, 6 महीने छुपाई प्रेग्‍नेंसी, कभी शरद मल्‍होत्रा से था घनघोर अफेयर
मनोरंजन

कौन है बड़े साहब? Dhurandhar 2 एक्‍टर दानिश इकबाल का 34 साल का संघर्ष, NSD पासआट और इंग्‍लैंड रिटर्न

आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
कौन है बड़े साहब? Dhurandhar 2 एक्‍टर दानिश इकबाल का 34 साल का संघर्ष, NSD पासआट और इंग्‍लैंड रिटर्न
मनोरंजन

ममता कुलकर्णी का बदला हुलिया, दोस्तों संग गोवा की सैर पर, लोग बोले- चंदन-टीका, गेरूआ वस्त्र कहां गया?

साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
ममता कुलकर्णी का बदला हुलिया, दोस्तों संग गोवा की सैर पर, लोग बोले- चंदन-टीका, गेरूआ वस्त्र कहां गया?
मनोरंजन

अनुराग डोभाल ने अस्पताल से किया पहला पोस्ट- ICU से बाहर हूं, सोचा नहीं था जिंदा रहूंगा, आज अनाथ हूं

यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
अनुराग डोभाल ने अस्पताल से किया पहला पोस्ट- ICU से बाहर हूं, सोचा नहीं था जिंदा रहूंगा, आज अनाथ हूं
मनोरंजन