भोपाल में हथियारों की सप्लाई करने वाली गैंग का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने सरगना समेत 8 को दबोचा, पिस्टल और कारतूस जब्त

Updated on 01-05-2026

भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की सप्लाई करने वाले सरगना, तस्कर और खरीदार समेत कुल आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित सरगना 10 हजार रुपये में सिकलीगर से देसी पिस्टलें खरीदकर भोपाल के तस्करों को 20 हजार में बेचता था, जबकि यहां के खरीदारों को यही हथियार 25 से 30 हजार रुपये में खपाए जाते थे।

क्राइम ब्रांच ने करीब एक सप्ताह पहले एक बदमाश को अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा था। उसकी निशानदेही के बाद पहली बार मुख्य तस्कर तक टीम पहुंची और कुल आठ आरोपितों को अब तक पकड़ लिया है। पुलिस का अगला लक्ष्य बड़वानी से चल रहे अवैध हथियारों के गिरोह का भंडाफोड़ करना है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से तीन पिस्टल, एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और आठ मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क का संचालन खरगोन निवासी 25 वर्षीय अली खान कर रहा था।

पेशे से मैकेनिक अली सिकलीगर बड़वानी से हथियार खरीदता था। इन हथियारों को वह रायसेन, सुल्तानपुर में रहने वाले 23 वर्षीय गुफरान खान और भोपाल में पढ़ाई करने वाले छात्र तालिब खान (19) और दानिश खान उर्फ दन्नी (20) को सप्लाई करता था। इनके जरिए हथियार शहर भर के खरीदारों को बेचे जाते थे। मुख्य सरगना अली खान करीब पांच साल से हथियारों की कालाबाजारी कर रहा है। उसके खिलाफ पांच साल पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा अधिकांश आरोपितों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस को मिले हैं।

इस तरह खुलीं हथियार तस्करी की परतें

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले क्राइम ब्रांच को जहांगीराबाद इलाके में एक युवक के अवैध पिस्टल के साथ खड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शब्बन चौराहा के पास घेराबंदी कर दानिश उर्फ दन्नी खान को पकड़ लिया। उसके कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस मिलने के बाद पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हो गया। दानिश की निशानदेही पर पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में एक के बाद एक दबिश दी और पांच आरोपित मो. अमान (टीलाजमालपुरा), मो. मुस्तफा (तलैया), तालिब खान (अशोकागार्डन), अरशान खान (खानूगांव), सरफराज पठान (खानूगांव), गुफरान (सुल्तानपुर) और फिर अंत में अली खान (खरगोन) को गिरफ्तार किया।

पुराने अपराधी, नया कारोबार

चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार अधिकांश आरोपित पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। टीलाजमालपुरा निवासी मो. अमन के तीन आपराधिक रिकार्ड हैं। रेतघाट निवासी मो. मुस्तफा के आठ रिकार्ड हैं। गुफरान के पांच और अली खान के दो आपराधिक रिकार्ड पहले से दर्ज थे। मुख्य आरोपित पेशे से मैकेनिक है, जबकि अन्य आरोपित दुकान या प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। अब निशाने पर ‘मैन्युफैक्चरिंग यूनिट’- क्राइम ब्रांच का कहना है कि फिलहाल सप्लाई चेन की अहम कड़ियों को पकड़ लिया गया है, लेकिन असली चुनौती उन लोगों तक पहुंचने की है, जो इन हथियारों का निर्माण कर रहे हैं।

पुलिस अब सिकलीगर नेटवर्क तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है, जहां से यह पूरा कारोबार संचालित हो रहा है। सभी आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 के तहत उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते हैं और फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप

भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप
मध्यप्रदेश

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 महंगा:भोपाल में 3074, इंदौर में 3179 और ग्वालियर में 3296 में मिलेगा

भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 महंगा:भोपाल में 3074, इंदौर में 3179 और ग्वालियर में 3296 में मिलेगा
मध्यप्रदेश

भोपाल में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हिट एंड रन में किसान की दर्दनाक मौत

भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
भोपाल में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हिट एंड रन में किसान की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश

जीएमसी में 13 जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, हमीदिया-सुल्तानिया में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
जीएमसी में 13 जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, हमीदिया-सुल्तानिया में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
मध्यप्रदेश

MP के श्रमिकों को सौगात... संबल योजना के 27 हजार परिवारों को मिले 600 करोड़, गिग वर्कर्स भी हुए शामिल

 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
MP के श्रमिकों को सौगात... संबल योजना के 27 हजार परिवारों को मिले 600 करोड़, गिग वर्कर्स भी हुए शामिल
मध्यप्रदेश

MP में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी

भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
MP में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी
मध्यप्रदेश

MP पुलिस अभ्यर्थियों को जिले आबंटित, 2070 महिलाएं की भी हुई भर्ती, ज्वॉइनिंग में लग सकते हैं 15 दिन

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
MP पुलिस अभ्यर्थियों को जिले आबंटित, 2070 महिलाएं की भी हुई भर्ती, ज्वॉइनिंग में लग सकते हैं 15 दिन
मध्यप्रदेश

भोपाल में हथियारों की सप्लाई करने वाली गैंग का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने सरगना समेत 8 को दबोचा, पिस्टल और कारतूस जब्त

भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल में हथियारों की सप्लाई करने वाली गैंग का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने सरगना समेत 8 को दबोचा, पिस्टल और कारतूस जब्त
मध्यप्रदेश

MP अतिथि शिक्षक भर्ती 2026: 2 मई से शुरू होगी प्रक्रिया, पोर्टल 3.0 के जरिए होगा ऑनलाइन चयन

 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…
MP अतिथि शिक्षक भर्ती 2026: 2 मई से शुरू होगी प्रक्रिया, पोर्टल 3.0 के जरिए होगा ऑनलाइन चयन
मध्यप्रदेश