अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग, कोलकाता-दुबई फ्लाइट शुरू

Updated on 05-03-2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई है। हालांकि बीते 2 दिन में हालात आंशिक रूप से सुधरे हैं।

एयरलाइन स्पाइसजेट ने गुरुवार को कहा कि UAE से भारत आने वाली स्पेशल फ्लाइट्स शुरू की गई हैं। दुबई-फुजैराह से दिल्ली-मुंबई के लिए ज्यादा फ्लाइट्स शेयड्यूल की गई हैं।

एयरलाइन के मुताबिक आज दुबई से मुंबई के लिए SG 9014 और फुजैरा से मुंबई के लिए SG 9036 उड़ान चलेंगी। फुजैरा से दिल्ली के लिए SG 9006, SG 9082 और SG 9085 और फुजैरा से मुंबई के लिए SG 9087 और SG 9089 उड़ानें भी ऑपरेट की जा रही हैं।

इधर, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन हुए। 1 मार्च से आज लगातार पांचवे दिन श्रीनगर में लाल चौक पर बैरिकेडिंग है, सुरक्षाबल की तैनाती है। गलियों के बाहर तार फैंसिंग की गई है।

6 मार्च को भी फुजैराह से मुंबई के लिए एक्ट्रा फ्लाइट्स

स्पाइसजेट ने 6 मार्च को भी फुजैराह से मुंबई और दिल्ली के लिए कई अतिरिक्त उड़ानें तय की हैं। 7 मार्च को फुजैराह से मुंबई के लिए एक स्पेशनल फ्लाइट ऑपरेट की जाएगी।

एअर इंडिया बोला- भारतीय को वापस लाने का काम जारी

एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने कहा- 28 फरवरी या उससे पहले बुक टिकट वाले यात्री अपनी उड़ान मुफ्त में रीशेड्यूल करा सकते हैं या टिकट कैंसिल करके पूरा रिफंड ले सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि हमारी मिडिल ईस्ट के हालातों पर नजर बनी हुई है। दुबई और जेद्दा से फ्लाइट ऑपरेट की जा रही हैं। वहां फंसे भारतीय लाने की कोशिशें जारी हैं।

कोलकाता से दुबई की फ्लाइट शुरू हुई

इस बीच 4 दिन बंद पड़ी कोलकाता-दुबई की उड़ानें आज से दोबारा शुरू की गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट गुरुवार सुबह एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसमें 130 यात्री थे। बोइंग 737 मैक्स वाला यह प्लेन यहां से 55 यात्रियों को लेकर दुबई रवाना हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी, कहा- नीतीश कुमार के साथ धोखा हुआ

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी, कहा- नीतीश कुमार के साथ धोखा हुआ
देश

रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़

अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़
देश

BJP के लिए बिहार का CM चुनना आसान नहीं, 3 ऑप्शन पर अंदर ही अंदर विरोध, UGC एक्ट पर आक्रोश को बुझाने का 'प्लान'

पटना: सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, ये कन्फर्म हो गया। बेटे निशांत अब बिहार में पिता की खाली जगह भरेंगे (बतौर MLC और डिप्टी सीएम), ये भी करीब-करीब तय…
BJP के लिए बिहार का CM चुनना आसान नहीं, 3 ऑप्शन पर अंदर ही अंदर विरोध, UGC एक्ट पर आक्रोश को बुझाने का 'प्लान'
देश

चिराग ने क्यों छोड़ी राज्यसभा की दावेदारी? LJP-R ने 'बैटिंग' करने के बजाय पवेलियन में बैठना क्यों चुना, जानिए

पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
चिराग ने क्यों छोड़ी राज्यसभा की दावेदारी? LJP-R ने 'बैटिंग' करने के बजाय पवेलियन में बैठना क्यों चुना, जानिए
देश

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग, कोलकाता-दुबई फ्लाइट शुरू

नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग, कोलकाता-दुबई फ्लाइट शुरू
देश

राज्यसभा चुनाव, नितिन-नीतीश के नामांकन में शाह पहुंचे

नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
राज्यसभा चुनाव, नितिन-नीतीश के नामांकन में शाह पहुंचे
देश

पहलगाम हमले की जांच GoPro कैमरे पर अटकी, NIA ने चीन से मांगी मदद, जानिए आगे क्या

श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
पहलगाम हमले की जांच GoPro कैमरे पर अटकी, NIA ने चीन से मांगी मदद, जानिए आगे क्या
देश

राजस्थान पुलिस का लॉरेंस और गोदारा गैंग के नेटवर्क पर प्रहार, होली पर 214 बदमाश दबोचे

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
राजस्थान पुलिस का लॉरेंस और गोदारा गैंग के नेटवर्क पर प्रहार, होली पर 214 बदमाश दबोचे
देश

बंगाल में SIR के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर बवाल, क्रिकेटर और मिनिस्टर की फैमिली का कर दिया बंटवारा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
बंगाल में SIR के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर बवाल, क्रिकेटर और मिनिस्टर की फैमिली का कर दिया बंटवारा
देश