अमेरिका ने भारत के साथ खेला 'डर्टी गेम', सोलर इंपोर्ट पर लगाया 126 टैक्स, बौखलाए हुए हैं ट्रंप

Updated on 25-02-2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय बौखला गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों के सोलर इंपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका ने भारत से होने वाले सौर आयात (solar imports) पर 126% का प्रारंभिक शुल्क (Initial Duties) लगाया है। यह फैसला इस डिसिजन के बाद लिया गया है कि भारत ने अपने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को अनुचित तरीके से सब्सिडी दी थी। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार ट्रंप प्रशासन का यह भी कहना है कि यह कदम अमेरिकी घरेलू निर्माताओं की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। इससे क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स की लागत बढ़ने की आशंका है।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने भारत के साथ ही इंडोनेशिया पर 86% से 143% और लाओस पर 81% का प्रारंभिक शुल्क लगाया है। ये दरें विदेशी सब्सिडी के निर्धारण पर आधारित हैं। अमेरिका का दावा है कि इन देशों में सोलर मैन्युफैक्चरिंग को अनुचित तरीके से सरकारी सब्सिडी दी गई है, जिससे वे अपने उत्पादों को अमेरिकी बाजार में घरेलू निर्माताओं की तुलना में काफी कम कीमत पर बेच रहे हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि सोलर आयात पर शुल्क बढ़ाने का उद्देश्य घरेलू निर्माताओं को लाभ पहुंचाना है।

15 फीसदी से अलग होंगे ये शुल्क

ये शुल्क ट्रंप के उन व्यापक वैश्विक टैरिफ से अलग होंगे, जिन्हें पिछले सप्ताह अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके जवाब में, ट्रंप ने नए 10% टैरिफ जारी किए हैं, जिसे उन्होंने बढ़ाकर 15% करने की धमकी दी है। साथ ही ये शुल्क विशिष्ट जांच 'अलायंस फॉर अमेरिकन सोलर मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेड' की याचिका पर आधारित है। राष्ट्रपति ने इसी महीने की शुरुआत में भारत के साथ एक द्विपक्षीय व्यापार समझौता भी किया था, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक तनाव को कम करना था।

किस देश से कितना आयात

  • ब्लूमबर्गएनईएफ (BloombergNEF) के अनुसार, साल 2025 की पहली छमाही में अमेरिका को होने वाले सौर-मॉड्यूल आयात में भारत, इंडोनेशिया और लाओस की हिस्सेदारी 57% थी।
  • कुछ डेवलपर्स ने उन चार दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों पर भारी शुल्क लगने के बाद इन देशों से पैनल मंगवाना शुरू कर दिया था, जो कभी आयात का मुख्य हिस्सा हुआ करते थे।
  • वाणिज्य विभाग के मुताबिक साल 2024 में भारत से सौर आयात का मूल्य करीब 792.6 मिलियन डॉलर था, जो साल 2022 की तुलना में 9 गुना अधिक है।

ऊंची दरें कितनी सही, कितनी गलत?

सिटी (Citi) विश्लेषक विक्रम बागरी ने मंगलवार को एक शोध नोट में लिखा कि शुल्क की ये ऊंची दरें भारतीय सौर पैनल निर्माताओं के लिए अमेरिकी बाजार को काफी हद तक अनुपलब्ध बना देंगी। यानी भारतीय सौर कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार अब लगभग बंद हो जाएगा। वहीं अलायंस के वकील टिम ब्राइटबिल के अनुसार, यह कदम निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा बहाल करने के लिए जरूरी है ताकि अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश और नौकरियां सुरक्षित रहें।

6 जुलाई का आएगा अंतिम फैसला

कई डेवलपर्स का मानना है कि सस्ते आयात पर रोक लगने से सोलर प्रोजेक्ट्स की लागत बढ़ेगी, जिससे अमेरिका के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को झटका लग सकता है। 6 जुलाई 2026 को 'अलायंस फॉर अमेरिकन सोलर मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेड' की जांच पर अमेरिकी वाणिज्य विभाग का अंतिम निर्णय आएगा। वहीं इन देशों (भारत, इंडोनेशिया और लाओस) से आयातित सौर सेल की 'एंटी-डंपिंग' (कम कीमत पर उत्पाद बेचना) जांच भी जारी है, जिसके नतीजे जल्द आने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कच्चे तेल की कीमत में उछाल, होर्मुज स्ट्रेट में 92 फीसदी गिर गया टैंकर ट्रैफिक

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
कच्चे तेल की कीमत में उछाल, होर्मुज स्ट्रेट में 92 फीसदी गिर गया टैंकर ट्रैफिक
बिजनेस

ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश भारतीय बासमती चावल तक पहुंची, समंदर में ही अटके लाखों टन का कंशाइनमेंट

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से पश्चिम एशियाई देश पूरी तरह से झुलस रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) के बंद होने से खाड़ी के अधिकतर देशों में पानी…
ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश भारतीय बासमती चावल तक पहुंची, समंदर में ही अटके लाखों टन का कंशाइनमेंट
बिजनेस

भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है गल्फ काउंसिल

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है गल्फ काउंसिल
बिजनेस

कतर ने रोका एलएनजी का उत्पादन, भारत को सप्लाई में कटौती, शहरी क्षेत्र में संकट की आशंका

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति…
कतर ने रोका एलएनजी का उत्पादन, भारत को सप्लाई में कटौती, शहरी क्षेत्र में संकट की आशंका
बिजनेस

20 साल बाद आरामदायक जीवन जीना चाहते हैं तो कितने का कोर्पस चाहिए

नई दिल्ली: आप शहरों में रहते हैं या महानगर में। यदि आप महीने में एक लाख रुपये की कमाई करते हैं तो जीवन आराम से कट सकता है। वह किराये…
20 साल बाद आरामदायक जीवन जीना चाहते हैं तो कितने का कोर्पस चाहिए
बिजनेस

लगातार सातवें महीने बढ़ी सोने की कीमत, इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा, कौन खरीद रहा इतना गोल्ड?

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। फरवरी में सोने की कीमत में लगातार सातवें महीने तेजी आई। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ…
लगातार सातवें महीने बढ़ी सोने की कीमत, इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा, कौन खरीद रहा इतना गोल्ड?
बिजनेस

फारस की खाड़ी में जहाजों के लिए डर ही डर! बीमा कंपनियों ने पीछे खींचे हाथ, क्या तेल की कीमतें आसमान छूएंगी?

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुआ सैन्य तनाव कई देशों तक पहुंच गया है। इससे सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा की तेजी आई।…
फारस की खाड़ी में जहाजों के लिए डर ही डर! बीमा कंपनियों ने पीछे खींचे हाथ, क्या तेल की कीमतें आसमान छूएंगी?
बिजनेस

3 मार्च या 4 मार्च? जानें होली पर शेयर बाजार में किस दिन है छुट्टी, आज NSE और BSE पर कारोबार होगा कि नहीं

नई दिल्ली: होली के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को बंद रहेंगे। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE में इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट…
3 मार्च या 4 मार्च? जानें होली पर शेयर बाजार में किस दिन है छुट्टी, आज NSE और BSE पर कारोबार होगा कि नहीं
बिजनेस

EPFO की पेंशन और बीमा योजनाओं में बदलाव, ट्रस्टों के लिए एमनेस्टी स्कीम को भी मंजूरी

नई दिल्ली: रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाली संस्था EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की है। इसके साथ ही…
EPFO की पेंशन और बीमा योजनाओं में बदलाव, ट्रस्टों के लिए एमनेस्टी स्कीम को भी मंजूरी
बिजनेस