EPFO की पेंशन और बीमा योजनाओं में बदलाव, ट्रस्टों के लिए एमनेस्टी स्कीम को भी मंजूरी

Updated on 03-03-2026
नई दिल्ली: रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाली संस्था EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की है। इसके साथ ही बंद पड़े खातों से पैसे निकालने के लिए 'ऑटो-सेटलमेंट' और नई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसी कई घोषणाएं भी की गई हैं। मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में सिफारिश की गई है। CBT, ईपीएफओ का फैसला लेने वाला सबसे बड़ा बोर्ड है। मंत्रालय के मुताबिक, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद EPFO ने अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत रखी है और खाताधारकों को स्थिर और बेहतर रिटर्न देना सुनिश्चित किया है।
  1. क्या है विशेष स्कीम?
    बोर्ड ने आयकर नियमों के तहत आने वाले उन ट्रस्टों के लिए एक बार की 'माफी योजना' (एमनेस्टी स्कीम) को भी मंजूरी दी है, जो अब तक EPF कानून के तहत नहीं आए हैं। यह योजना छह महीने के लिए होगी। इसका मकसद कंपनियों और ट्रस्टों को नियमों के दायरे में लाना और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है। जो ट्रस्ट पहले से ही कानूनी नियमों के बराबर या उससे बेहतर लाभ दे रहे हैं, उनका जुर्माना और ब्याज माफ कर दिया जाएगा।
  2. किन योजनाओं को मिली मंजूरी?
    बैठक में 'सोशल सिक्योरिटी कोड 2020' के तहत नई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को भी मंजूरी दी गई। इसका मकसद यह है कि पुराने नियमों से नए नियमों की तरफ आसानी से बढ़ा जा सके। नई EPF योजना, EPS 2026 और EDLI योजना 2026 वर्तमान योजनाओं की जगह लेंगी। इससे पीएफ, पेंशन और बीमा लाभ देने के लिए एक मजबूत कानूनी आधार मिलेगा।
  3. बंद खाते पर क्या हुआ?
    जो खाते लंबे समय से बंद पड़े हैं (इनऑपरेटिव) उनके निपटारे के लिए बोर्ड ने एक पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसके तहत जिन खातों में 1,000 रुपये या उससे कम की लावारिस रकम है, उनका सेटलमेंट अपने आप (ऑटो-इनिशिएशन) शुरू हो जाएगा। इसकी सफलता के बाद 1,000 रुपये से ज्यादा वाले खातों के लिए भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।
  4. निवेश पर क्या है प्लान?
    बोर्ड ने निवेश की निगरानी और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक नई नियमावली (SOP) को भी मंजूरी दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

चांदी दो दिन में 28,300 रुपये लुढ़की, सोना भी 8,700 रुपये भरभराया

नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
चांदी दो दिन में 28,300 रुपये लुढ़की, सोना भी 8,700 रुपये भरभराया
बिजनेस

रूसी तेल का दुश्‍मन है अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच भारत को क्‍यों दे दी खरीद की इजाजत, सामने आई मंशा

नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
रूसी तेल का दुश्‍मन है अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच भारत को क्‍यों दे दी खरीद की इजाजत, सामने आई मंशा
बिजनेस

गधे पालने के लिए 50 लाख रुपये तक दे रही सरकार, इस फोकस की वजह जान लीजिए

नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
गधे पालने के लिए 50 लाख रुपये तक दे रही सरकार, इस फोकस की वजह जान लीजिए
बिजनेस

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, 60 रुपये की बढ़ोतरी, ईरान युद्ध का इम्‍पैक्‍ट

नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, 60 रुपये की बढ़ोतरी, ईरान युद्ध का इम्‍पैक्‍ट
बिजनेस

ईरान-इजरायल युद्ध से रूस की चांदी, धड़ाधड़ यू-टर्न ले रहे रूसी तेल टैंकर, दो भारत की ओर मुड़े

नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
ईरान-इजरायल युद्ध से रूस की चांदी, धड़ाधड़ यू-टर्न ले रहे रूसी तेल टैंकर, दो भारत की ओर मुड़े
बिजनेस

कच्चे तेल की कीमत में उछाल, होर्मुज स्ट्रेट में 92 फीसदी गिर गया टैंकर ट्रैफिक

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
कच्चे तेल की कीमत में उछाल, होर्मुज स्ट्रेट में 92 फीसदी गिर गया टैंकर ट्रैफिक
बिजनेस

ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश भारतीय बासमती चावल तक पहुंची, समंदर में ही अटके लाखों टन का कंशाइनमेंट

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से पश्चिम एशियाई देश पूरी तरह से झुलस रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) के बंद होने से खाड़ी के अधिकतर देशों में पानी…
ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश भारतीय बासमती चावल तक पहुंची, समंदर में ही अटके लाखों टन का कंशाइनमेंट
बिजनेस

भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है गल्फ काउंसिल

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है गल्फ काउंसिल
बिजनेस

कतर ने रोका एलएनजी का उत्पादन, भारत को सप्लाई में कटौती, शहरी क्षेत्र में संकट की आशंका

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति…
कतर ने रोका एलएनजी का उत्पादन, भारत को सप्लाई में कटौती, शहरी क्षेत्र में संकट की आशंका
बिजनेस