'द केरल स्‍टोरी' फेम Adah Sharma के पास 1 महीने से काम नहीं

Updated on 11-03-2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा ने वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई है। वह बताती हैं कि एक फिल्म के शेड्यूल में दिक्कतों की वजह से उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन में भी अटक गई है। इस कारण वह पिछले एक महीने से घर पर 'वेल्‍ली' बैठी हैं। एक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में, एक प्रोड्यूसर के साथ अपने बुरे अनुभव का जिक्र किया है। बताया है कि वह बार-बार एक प्रोजेक्ट का शूटिंग शेड्यूल बदल देते थे। ऐसे में आखिरकार अदा के दूसरे प्रोजेक्‍ट्स के डेट्स भी आपस में क्लैश हो गए।

साल 2008 में विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्‍म '1920' से बॉलीवुड डेब्‍यू करने वाली अदा शर्मा ने बताया कि एक ही समय में उन्‍होंने तीन प्रोजेक्ट्स के लिए कमिट किया था। हालांकि, पहली फिल्म का शेड्यूल बदलता रहा, जिससे उन दूसरे प्रोडक्शन्स की टाइमलाइन पर असर पड़ने लगा, जिन पर उन्हें काम करना था। पहली फिल्म के प्रोड्यूसर ने पहले से तय डेट्स को बनाए रखने पर जोर दिया और उनके मैनेजर पर किसी भी कीमत पर इसे पूरा करने का दबाव डाला। यहां तक की गालियां भी दीं।

अदा शर्मा ने वीडियो में सुनाया पूरा हाल

वीडियो में अदा शर्मा बताती हैं, 'उन्होंने कहा, कोई बात नहीं, मुझे ये डेट्स चाहिए। मेरे मैनेजर ने पूछा, क्या आप श्योर हो? इस पर उन्होंने कहा, 'हां, मुझे ये डेट्स चाहिए। मैं श्योर हूं। इन्हें बदला नहीं जा सकता।'

'इंडस्‍ट्री में हर कोई बदतमीज नहीं होता'

बॉलीवुड के साथ ही तेलुगू फिल्‍मों में काम करने वाली अदा शर्मा के मुताबिक, जब दूसरी दो फिल्मों के डायरेक्टर्स को इस सिचुएशन के बारे में पता चला, तो उन्होंने उनके कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए अपने शेड्यूल में बदलाव करने का फैसला किया। एक मामले में, प्रोड्यूसर ने कथित तौर पर पूरी कास्ट की शूटिंग डेट्स बदल दीं। वह अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहती हैं, 'इससे पता चलता है कि इंडस्ट्री में हर कोई बुरा बर्ताव नहीं करता। आपने बहुत सुना होगा कि इंडस्ट्री में लोग बुरे हैं। लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि अच्छे लोग भी हैं। हर कोई बदतमीज नहीं होता।

'मैं इमोशनली, मेंटली, प्रोफेशनली, फाइनेंशियली बेकार'

हालांकि, एक्‍ट्रेस ने आगे यह भी कहा कि पहली फिल्म के लिए शेड्यूल बदलने के बाद, उसके प्रोड्यूसर ने अचानक डेट्स से हाथ खींच लिए। जबकि दूसरे प्रोजेक्ट्स ने अपनी टाइमलाइन बदल लीं। प्रोड्यूसर ने कथित तौर पर उन्हें बताया कि पहले की डेट्स की अब जरूरत नहीं है। इस कारण अदा लगभग एक महीने से काम नहीं कर पा रही हैं। अपनी फ्रस्ट्रेशन शेयर करते हुए, उन्‍होंने कहा, 'मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है। अब मैं एक महीने से बेकार बैठी हूं। पूरी तरह से, इमोशनली, मेंटली, प्रोफेशनली, फाइनेंशियली बेकार।'

अदा शर्मा की पिछली 3 फिल्‍में रही हैं फ्लॉप

अदा शर्मा की पिछली रिलीज साल 2025 में 'तुमको मेरी कसम' थी। उससे पहले वह 2024 में तेलुगू फिल्‍म 'सी.डी: क्रिमिनल ऑर डेविल' और हिंदी फिल्‍म 'बस्‍तर: द नक्‍सल स्‍टोरी' में नजर आई थीं। हालांकि, साल 2023 में 'द केरल स्‍टोरी' के बाद इसके सीक्‍वल 'द केरल स्‍टोरी 2' में अदा नहीं हैं। विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी यह फिल्‍म बीते दिनों 27 फरवरी 2026 को ही रिलीज हुई है। 12 दिनों में इस सीक्‍वल फिल्‍म ने देश में 37.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

स्वरा भास्कर की मां और पूर्व JNU प्रोफेसर ने की 'धुरंधर' की आलोचना, इरा भास्कर बोलीं- पाकिस्तान को हिंसक दिखाया

फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
स्वरा भास्कर की मां और पूर्व JNU प्रोफेसर ने की 'धुरंधर' की आलोचना, इरा भास्कर बोलीं- पाकिस्तान को हिंसक दिखाया
मनोरंजन

रश्मिका और कृति से कितना ज्यादा चार्ज कर रहे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
रश्मिका और कृति से कितना ज्यादा चार्ज कर रहे शाहिद कपूर
मनोरंजन

प्रियदर्शन ने बताया मैच से पहले उनकी फ्लॉप फिल्म देखते हैं विराट कोहली, बॉक्स ऑफिस पर रही ठप, कमाए 23 करोड़

भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
प्रियदर्शन ने बताया मैच से पहले उनकी फ्लॉप फिल्म देखते हैं विराट कोहली, बॉक्स ऑफिस पर रही ठप, कमाए 23 करोड़
मनोरंजन

'टटीरी' विवाद: बादशाह की हो सकती है गिरफ्तारी, महिला आयोग ने पुलिस को पासपोर्ट जब्त करने का दिया आदेश

सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
'टटीरी' विवाद: बादशाह की हो सकती है गिरफ्तारी, महिला आयोग ने पुलिस को पासपोर्ट जब्त करने का दिया आदेश
मनोरंजन

अनुराग डोभाल की हालत नाजुक, मैनेजर ने बताया डैमेज हो गए फेफड़े, फैंस से की प्रार्थना करने की अपील

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
अनुराग डोभाल की हालत नाजुक, मैनेजर ने बताया डैमेज हो गए फेफड़े, फैंस से की प्रार्थना करने की अपील
मनोरंजन

करण जौहर को 'कुछ कुछ होता है' के वक्त अंडरवर्ल्ड से मिली थी धमकी, फराह ने बताया- तीनों खान पर था प्रेशर

बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
करण जौहर को 'कुछ कुछ होता है' के वक्त अंडरवर्ल्ड से मिली थी धमकी, फराह ने बताया- तीनों खान पर था प्रेशर
मनोरंजन

फरीदा जलाल: मां-बाप के तलाक के बाद कोर्ट ने भेजा दिया था बोर्डिंग स्कूल, 'धर्म' को लेकर खाई थी कसम

दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
फरीदा जलाल: मां-बाप के तलाक के बाद कोर्ट ने भेजा दिया था बोर्डिंग स्कूल, 'धर्म' को लेकर खाई थी कसम
मनोरंजन

करण कुंद्रा ने कृतिका कामरा से नहीं किया ब्रेकअप, न किया प्रपोज! एक्ट्रेस बोलीं- रिश्ता संभाल नहीं पाए

कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
करण कुंद्रा ने कृतिका कामरा से नहीं किया ब्रेकअप, न किया प्रपोज! एक्ट्रेस बोलीं- रिश्ता संभाल नहीं पाए
मनोरंजन

'जन नायकन' को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की 120 करोड़ की OTT डील

एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
'जन नायकन' को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की 120 करोड़ की OTT डील
मनोरंजन