'टटीरी' विवाद: बादशाह की हो सकती है गिरफ्तारी, महिला आयोग ने पुलिस को पासपोर्ट जब्त करने का दिया आदेश

Updated on 14-03-2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया है कि यदि बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए और जरूरत पड़ने पर उनका पासपोर्ट भी जब्त किया जाए, ताकि वह जांच से बचने के लिए विदेश न जा सकें।

दरअसल, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस मामले में बादशाह को पूछताछ के लिए पेश होने का समन भेजा था। उन्हें शुक्रवार, 13 मार्च को दोपहर तीन बजे तक पानीपत में आयोग के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया था। लेकिन जब वह तय समय तक नहीं पहुंचे, तो आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए।

महिला आयोग का बादशाह के लिए निर्देश

उन्होंने कहा कि पानीपत और पंचकुला पुलिस को बादशाह के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें गिरफ्तार भी किया जाए। इसके साथ ही पूरे राज्य में यह भी सूचना जारी कर दी गई है कि जब तक बादशाह आयोग के सामने पेश नहीं होते, तब तक हरियाणा में उनके किसी भी कार्यक्रम या शो की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विदेश नहीं जा सकते बादशाह, जब्त होगा पासपोर्ट

आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि अगर जांच के दौरान यह आशंका हो कि बादशाह विदेश जाकर मामले से बचने की कोशिश कर सकते हैं, तो पुलिस उनका पासपोर्ट भी जब्त कर सकती है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और किसी भी कीमत पर जांच में ढिलाई नहीं बरती जाएगी। दूसरी ओर, बादशाह के वकील आयोग के सामने पेश हुए थे, लेकिन आयोग की अध्यक्ष ने उनसे मुलाकात करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि समन सीधे बादशाह को भेजा गया है और उन्हें खुद आयोग के सामने आकर अपना पक्ष रखना चाहिए।

बादशाह के वकील ने क्या कहा?

बादशाह के वकील ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें महिला आयोग की ओर से एक तय समय दिया गया था। लेकिन बादशाह ने पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से माफी मांगी थी और कहा था कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

शिकायतकर्ता ने बादशाह के बारे में क्या कहा?

इस मामले में शिकायत करने वाली सविता आर्या ने भी मीडिया से बात की। वह पानीपत की संस्था 'नारी तू नारायणी उत्थान समिति' की अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि आयोग की अध्यक्ष ने बादशाह के वकील से मिलने से साफ इनकार कर दिया था। अगर बादशाह दोपहर तीन बजे तक खुद आयोग के सामने आ जाते, तो इस विवाद को बातचीत से सुलझाया जा सकता था। लेकिन उनके नहीं आने की स्थिति में कार्रवाई करना जरूरी हो गया।

बादशाह के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस के अनुसार, गाने के वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों को हरियाणा रोडवेज की बस में नाचते हुए दिखाया गया है और उसमें कुछ ऐसे इशारे और शब्द इस्तेमाल किए गए हैं, जिन्हें आपत्तिजनक माना गया है। इसी आधार पर पुलिस ने बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी।

बादशाह के गाने पर विवाद क्यों?

इस मामले में सविता आर्या के अलावा एक अन्य शिकायतकर्ता शिव कुमार भी हैं, जो शिव आरती इंडिया फाउंडेशन के निदेशक हैं। उनका आरोप है कि गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द और संदर्भ महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से पेश करते हैं। इस तरह के गाने समाज में गलत संदेश देते हैं और युवा पीढ़ी पर भी नकारात्मक असर डाल सकते हैं।


गाने 'टटीरी' को पर महिला आयोग का एक्शन

वहीं, इस मामले को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने भी गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को पत्र लिखा। आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा है कि बादशाह के गाने में महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा और दृश्य दिखाए गए हैं। गाने में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी छात्राओं को अनुचित तरीके से दिखाया गया है, जिससे शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों का भी अपमान होता है। ऐसे कलाकार के कार्यक्रम आयोजित होने से समाज में गलत संदेश जा सकता है।

बादशाह को कोई भी शो करने की इजाजत नहीं

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि बादशाह के किसी भी प्रस्तावित कार्यक्रम या शो को राज्य में आयोजित करने की अनुमति न दी जाए। आयोग का कहना है कि महिलाओं की गरिमा और सामाजिक मूल्यों की रक्षा करना जरूरी है और इस मामले में सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

अनुराग डोभाल ने अस्पताल से किया पहला पोस्ट- ICU से बाहर हूं, सोचा नहीं था जिंदा रहूंगा, आज अनाथ हूं

यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
अनुराग डोभाल ने अस्पताल से किया पहला पोस्ट- ICU से बाहर हूं, सोचा नहीं था जिंदा रहूंगा, आज अनाथ हूं
मनोरंजन

'उस दिन मैंने माना भूत होते हैं', अक्षय की खौफनाक आपबीती, घर में घूमती थी औरत की आत्मा, बेटा करता था बात

अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
'उस दिन मैंने माना भूत होते हैं', अक्षय की खौफनाक आपबीती, घर में घूमती थी औरत की आत्मा, बेटा करता था बात
मनोरंजन

'हम कंगाल हो गए थे', फराह खान ने बताया कैसे रातोंरात पिता ने गंवाया सब, मौत के वक्त जेब में थे 30 रुपये

कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
'हम कंगाल हो गए थे', फराह खान ने बताया कैसे रातोंरात पिता ने गंवाया सब, मौत के वक्त जेब में थे 30 रुपये
मनोरंजन

केदारनाथ-बद्रीनाथ सनातन एफिडेविट: Sara Ali Khan का पुराना बयान वायरल- मेरी यात्रा से आपका क्‍या लेना-देना

साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
केदारनाथ-बद्रीनाथ सनातन एफिडेविट: Sara Ali Khan का पुराना बयान वायरल- मेरी यात्रा से आपका क्‍या लेना-देना
मनोरंजन

'सरके चुनर' विवाद पर डायरेक्टर की पत्नी की दो टूक- 'चोली के पीछे' ठीक लगा, तो इस गाने पर हंगामा क्यों?

कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
'सरके चुनर' विवाद पर डायरेक्टर की पत्नी की दो टूक- 'चोली के पीछे' ठीक लगा, तो इस गाने पर हंगामा क्यों?
मनोरंजन

'पाकिस्तान में तुझे घुसकर मारूंगा', Dhurandhar 2 में 'डरपोक हिंदू' वाले डायलॉग पर जहूर मिस्त्री ने तोड़ी चुप्पी

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
'पाकिस्तान में तुझे घुसकर मारूंगा', Dhurandhar 2 में 'डरपोक हिंदू' वाले डायलॉग पर जहूर मिस्त्री ने तोड़ी चुप्पी
मनोरंजन

'मैं सबसे यही बोलती हूं कि भाई मुझे काम चाहिए', शिल्पा शिरोडकर ने बताया- जिनसे मिलती हैं यही कहती हैं

कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
'मैं सबसे यही बोलती हूं कि भाई मुझे काम चाहिए', शिल्पा शिरोडकर ने बताया- जिनसे मिलती हैं यही कहती हैं
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की आफ्टर पार्टी की तस्वीर देख वंडर वुमन से तुलना, लोग बोले- वो Gal Gadot, आप दाल गडोत

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
प्रियंका चोपड़ा की आफ्टर पार्टी की तस्वीर देख वंडर वुमन से तुलना, लोग बोले- वो Gal Gadot, आप दाल गडोत
मनोरंजन

Jacqueline Fernandez ने गंगा में विसर्जित कीं मां की अस्थियां, काशी में बोलीं- मुझे सनातन धर्म पसंद है

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
Jacqueline Fernandez ने गंगा में विसर्जित कीं मां की अस्थियां, काशी में बोलीं- मुझे सनातन धर्म पसंद है
मनोरंजन