Jacqueline Fernandez ने गंगा में विसर्जित कीं मां की अस्थियां, काशी में बोलीं- मुझे सनातन धर्म पसंद है

Updated on 17-03-2026
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो गया था। एक्ट्रेस मां की अस्थियां लेकर पिता के साथ रविवार, 15 मार्च को काशी पहुंची थीं। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने के बाद मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं।

'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस बनारस में करीब डेढ़ घंटे रही थीं। वह ताज होटल में रुकीं और फिर वहां से सीधे मणिकर्णिका घाट पहुंची थीं। इस दौरान जैकलीन ने अपने चेहरे को ढका हुआ था, ताकि कोई पहचान न सके और वह मां की अस्थि-विसर्जन का काम शांति से कर सकें। वह पिता के साथ नाव से बीच गंगा में पहुंचीं और वहां पर अस्थि-विसर्जन किया।

जैकलीन की मां को आया था हार्ट स्ट्रोक, 13 दिन रहीं ICU में

मालूम हो कि जैकलीन फर्नांडिस की मां किम को 24 अप्रैल को हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन 6 अप्रैल को उनका निधन हो गया। अस्पताल में वह 13 दिनों तक आईसीयू में रहीं और हालत गंभीर बनी रही। इससे पहले 2022 में जैकलीन की मां को पहली बार हार्ट स्ट्रोक आया था। तब उनका इलाज बहरीन में करवाया गया था। तब एक्ट्रेस की मां मनामा में रहती थीं, जो बहरीन की राजधानी है।

जैकलीन ने बताया गंगा में क्यों कीं मां की अस्थियां विसर्जित

जैकलीन फर्नांडिस ने बताया कि उन्होंने मां के अस्थि विसर्जन के लिए काशी को क्यों चुना। उन्होंने कहा कि उन्हें सनातन धर्म बहुत पसंद ह और इसीलिए काशी आकर मां की अस्थियां विसर्जित कीं। गंगा के पवित्र जल में मां की अस्थियां विसर्जित करना उनके प्रति उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। मालूम हो कि जैकलीन ईसाई धर्म से हैं और श्रीलंका की रहने वाली हैं, पर वह कई साल से भारत में रह रही हैं और यहीं पर काम करती हैं।

एयर होस्टेस भी थीं जैकलीन फर्नांडिस की मां

मां की अस्थियां विसर्जित करने के बाद जैकलीन पिता के साथ मुंबई लौट गईं। जैकलीन की मां एयर होस्टेस रही थीं, और मलेशिया की नागरिक थीं। उन्होंने श्रीलंका के रहने वाले बिजनेसमैन एलरॉय फर्नांडिस से शादी की थी। शादी के बाद वह चार बच्चों की मां बनीं, जिनमें से एक जैकलीन भी हैं।

इस फिल्म में होंगी जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन पिछले कुछ साल से ठग सुकेश चंद्रशेखर के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही वैलेंटाइंस डे पर सुकेश ने तिहाड़ जेल से जैकलीन के लिए एक लव लेटर लिखा था और कस्टमाइज्ड हेलीकॉप्टर भी गिफ्ट किया था। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो जैकलीन पिछले साल 'हाउसफुल 5', 'रेड 2' और 'फतेह' में नजर आई थीं। इस साल वह फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

आलिया भट्ट अपनी फिल्मों में आउटसाइडर्स को देंगी मौका, करण जौहर बोले- मुझे लॉन्च का ज्यादा नहीं पता

'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
आलिया भट्ट अपनी फिल्मों में आउटसाइडर्स को देंगी मौका, करण जौहर बोले- मुझे लॉन्च का ज्यादा नहीं पता
मनोरंजन

Dhurandhar 2 के शोज दूसरे दिन भी कैंसिल, तमिल-तेलुगू फैंस रिफंड लेकर निराश लौटे, कहां हुई गड़बड़?

'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
Dhurandhar 2 के शोज दूसरे दिन भी कैंसिल, तमिल-तेलुगू फैंस रिफंड लेकर निराश लौटे, कहां हुई गड़बड़?
मनोरंजन

'पहले मजाक उड़ाया, अब पुरस्‍कार दिया' Rashmika Mandanna के तेलंगाना गदर अवॉर्ड 2025 में बेबाक बोल

रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
'पहले मजाक उड़ाया, अब पुरस्‍कार दिया' Rashmika Mandanna के तेलंगाना गदर अवॉर्ड 2025 में बेबाक बोल
मनोरंजन

ध्रुव राठी ने Dhurandhar 2 को बताया 'बकवास', आदित्‍य धर को 'BJP प्रचारक', लोग बोले- मिर्ची लग गई?

दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
ध्रुव राठी ने Dhurandhar 2 को बताया 'बकवास', आदित्‍य धर को 'BJP प्रचारक', लोग बोले- मिर्ची लग गई?
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने सांस लेने और छोड़ने पर किया अजीब ट्वीट, यूजर्स बोले- आपने तो दिमाग का दही कर दिया

अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
अमिताभ बच्चन ने सांस लेने और छोड़ने पर किया अजीब ट्वीट, यूजर्स बोले- आपने तो दिमाग का दही कर दिया
मनोरंजन

हॉलीवुड एक्टर जिनके अमिताभ के हाथों पिटने पर बॉलीवुड में खूब बजती थी तालियां, फिर बने योग इंस्ट्रक्टर

हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
हॉलीवुड एक्टर जिनके अमिताभ के हाथों पिटने पर बॉलीवुड में खूब बजती थी तालियां, फिर बने योग इंस्ट्रक्टर
मनोरंजन

हिना खान ने हाथों में लगाई ईद की मेहंदी तो यूजर्स ने उड़ाया मजाक, रोज़े न रखने पर खूब मारे ताने

जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
हिना खान ने हाथों में लगाई ईद की मेहंदी तो यूजर्स ने उड़ाया मजाक, रोज़े न रखने पर खूब मारे ताने
मनोरंजन

सेलिना जेटली का भाई के लिए छलका दर्द, UAE में कैद विक्रांत के लिए बोलीं- आखिरी सांस तक उसके लिए खड़ी रहूंगी

एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
सेलिना जेटली का भाई के लिए छलका दर्द, UAE में कैद विक्रांत के लिए बोलीं- आखिरी सांस तक उसके लिए खड़ी रहूंगी
मनोरंजन

बीमार प्रेम चोपड़ा को रोज मैसेज कर अमिताभ बच्चन जल्द ठीक होने की करते थे दुआ, एक्टर ने किया खुलासा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
बीमार प्रेम चोपड़ा को रोज मैसेज कर अमिताभ बच्चन जल्द ठीक होने की करते थे दुआ, एक्टर ने किया खुलासा
मनोरंजन