हर घर जल योजना से ग्राम देवलभांठा में जल की समस्या का हुआ स्थायी समाधान

Updated on 23-04-2026

महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है। ग्रामीण जन बताते है कि इससे पहले पानी के लिए हैंडपंप और सीमित जल स्रोतों पर निर्भर रहते थे और आज हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इस योजना के तहत ग्राम के कुल 301 घरों में नल कनेक्शन प्रदान किए गए, जिससे अब प्रत्येक परिवार को घर बैठे स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल रहा है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के चलते ग्राम देवलभांठा को 10 दिसम्बर 2025 को हर घर जल प्रमाणित घोषित किया गया।

पूर्व में गांव में 4 हैंडपंप और 1 पावर पंप की व्यवस्था थी, लेकिन बढ़ती आबादी और जल की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए हर घर जल योजना के अंतर्गत लगभग 79.68 लाख रुपये की लागत से एक सुदृढ़ पानी टंकी का निर्माण किया गया। साथ ही करीब 2960 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर पूरे गांव में जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस सफलता के पीछे ग्राम की सरपंच त्रिपुरा बिशी का विशेष योगदान रहा। उनके नेतृत्व में ग्रामीणों को जागरूक किया गया और योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। साथ ही गांव में विलेज वाटर एंड सेनिटेशन कमिटी का गठन किया गया, जिससे जल का संचालन और संधारण किया जा रहा है। ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा जल कर (यूजर चार्ज) देने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे योजना की दीर्घकालिक स्थिरता बनी रहे।

योजना से लाभान्वित हितग्राही सत्यभामा बताती हैं कि पहले उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। अब घर में ही नल से पानी मिलने से उनका जीवन काफी आसान हो गया है और दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का शुभारंभ, सीएम साय ने लिया संतों का आशीर्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का शुभारंभ, सीएम साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
छत्तीसगढ़

ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने कार्ययोजना बनाएं : मुख्य सचिव

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने और ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना बनाएं। राज्य में जलवायु परिवर्तन कार्यक्रमों के लिए सीएसआर मद…
ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने कार्ययोजना बनाएं : मुख्य सचिव
छत्तीसगढ़

रायपुर समेत प्रदेश में गर्मी का कहर, पारा 43°C के पार

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। हालात ऐसे हैं कि करीब तीन साल बाद पहली बार लगातार 16 दिनों से…
रायपुर समेत प्रदेश में गर्मी का कहर, पारा 43°C के पार
छत्तीसगढ़

'प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ ने नारायणपुर के दूरस्थ ब्रेहबेड़ा गांव की 2 वर्षीय पारूल दुग्गा को नया जीवन दिया है। जन्मजात हृदय रोग से…
'प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
छत्तीसगढ़

श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान हमारी जिम्मेदारी : विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवर को श्रम विभाग के कार्यों और योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैदानी अमला पूरी प्रतिबद्धता के साथ…
श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान हमारी जिम्मेदारी : विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों का 'ज्ञानभारतम' एप से हुआ संरक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती ने एक बार फिर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई है। विकासखंड सिमगा के कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा स्थित सदगुरुदेव कबीर आश्रम में कलेक्टर कुलदीप…
326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों का 'ज्ञानभारतम' एप से हुआ संरक्षण
छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने सभी स्कूलों में शौचालय की सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में एक पेड़…
राज्यपाल ने सभी स्कूलों में शौचालय की सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

बजट में जनता पर कोई बोझ नही, कोई नया कर प्रस्तावित नही: चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए विकास को नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया। बजट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने…
बजट में जनता पर कोई बोझ नही, कोई नया कर प्रस्तावित नही: चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी
छत्तीसगढ़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर नपाअध्यक्ष ने लाया निंदा प्रस्ताव

कवर्धा,  नगर पालिका परिषद कवर्धा में आज परिषद की बैठक आयोजित किया गया, बैठक में लाये गये समस्त प्रस्तावों पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विस्तार से चर्चा कर पारित…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर नपाअध्यक्ष ने लाया निंदा प्रस्ताव
छत्तीसगढ़