थलपति विजय के बॉडीगार्ड के क्रिप्टिक पोस्ट से हलचल, तृषा कृष्णन संग कन्फर्म किया एक्टर का रिलेशनशिप?

Updated on 07-03-2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और तेज हो गईं, जब हाल ही एक्टर को तृषा के साथ एक इवेंट में साथ शिरकत करते हुए देखा गया। और इसी बीच विजय के बॉडीगार्ड ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट कर दिया, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि उन्होंने विजय और तृषा के कथित अफेयर को कन्फर्म कर दिया है। मालूम हो कि थलपति विजय से तलाक के लिए पत्नी संगीता ने दिसंबर 2025 में कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। वो शादी के 27 साल बाद तलाक ले रहे हैं।

हालांकि, तलाक की खबरों पर अभी थलपति विजय और संगीता सोरनलिंगम की तरफ से कोई बयान या रिएक्शन नहीं आया है, पर एक्टर के बॉडीगार्ड के पोस्ट ने एक्टर के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर इशारा कर दिया है। विजय के बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने यह पोस्ट एक्टर के तृषा कृष्णन संग एक इवेंट में साथ शामिल होने से कुछ घंटे पहले किया था।

थलपति विजय के बॉडीगार्ड का क्रिप्टिक पोस्ट, फिर किया डिलीट

अरुण सुरेश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अब अफवाहों से ऊपर उठने का समय है आ गया है।' उन्होंने साथ में फायर इमोजी बनाई। हालांकि, बाद में उन्होंने स्टोरी डिलीट कर दी, पर तब तक यह X पर वायरल हो चुकी थी।

एक ओर पोस्ट किया शेयर, विजय की हार्ट बनाते हुए तस्वीर

इसके बाद फिर थलपति विजय के बॉडीगार्ड ने एक और स्टोरी शेयर की, जिसमें एक्टर की हार्ट बनाते हुए तस्वीर थी। यह पोस्ट X और 'रेडिट' पर वायरल हो गया, जिसके बाद यूजर्स कयास लगाने लगे कि एक्टर के बॉडीगार्ड ने उनका तृषा संग रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया है।मालूम हो कि थलपति विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर करते हुए एक्टर पति पर किसी एक्ट्रेस संग अवैध संबंध होने के आरोप लगाए थे। उसके बाद कहा जाने लगा था कि विजय का तृषा कृष्णन के साथ अफेयर चल रहा है। और फिर तलाक की खबरों के बीच हाल ही विजय एक प्रोग्राम में तृषा कृष्णन के साथ शामिल होने पहुंच गए। दोनों 5 मार्च को चेन्नई में एक शादी में शामिल होने पहुंचे थे। तृषा और विजय ने शादी में एक साथ एंट्री मारी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसका वीडियो भी सामने आया। जहां थलपति विजय ने फूलों का गुलदस्ता हाथ में पकड़ा हुआ था, वहीं तृषा उनके पीछे-पीछे ही गाड़ी से उतरीं और साथ चल दीं। और तो और दोनों मैचिंग लुक में पहुंचे थे, जिसके बाद फैंस भी हैरान रह गए। यही नहीं, शादी अटेंड करने के बाद विजय और तृषा कृष्णन साथ में वहां से निकले।

थलपति विजय पर पत्नी संगीता के आरोप

मालूम हो कि संगीता सोरनलिंगम ने फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर करते हुए थलपति विजय पर उन्हें धोखा देने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। संगीता ने कहा था कि विजय का किसी और एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध थे। उन्होंने एक्टर पर कई और आरोप लगाए थे। संगीता और थलपति विजय ने साल 1999 में शादी की थी। वह पहले एक्टर की फैन थीं और फिर दोनों को धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार हो गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

थलपति विजय के बॉडीगार्ड के क्रिप्टिक पोस्ट से हलचल, तृषा कृष्णन संग कन्फर्म किया एक्टर का रिलेशनशिप?

एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
थलपति विजय के बॉडीगार्ड के क्रिप्टिक पोस्ट से हलचल, तृषा कृष्णन संग कन्फर्म किया एक्टर का रिलेशनशिप?
मनोरंजन

अनुराग डोभाल पर अब भाई कलाम ने लगाए पत्नी को पीटने के आरोप, चैट के के साथ Video में दिखाए सारे सबूत

हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
अनुराग डोभाल पर अब भाई कलाम ने लगाए पत्नी को पीटने के आरोप, चैट के के साथ Video में दिखाए सारे सबूत
मनोरंजन

जावेद अख्तर बोले- अब वो कुर्सी पर बैठकर बात करने लगे हैं, 19 दिन से अस्पताल में भर्ती

दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
जावेद अख्तर बोले- अब वो कुर्सी पर बैठकर बात करने लगे हैं, 19 दिन से अस्पताल में भर्ती
मनोरंजन

कुमार सानू एक्स वाइफ के खिलाफ वापस लेंगे 50 Cr की मानहानि का केस, पर सामने रखी यह शर्त, जानिए मामला

मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
कुमार सानू एक्स वाइफ के खिलाफ वापस लेंगे 50 Cr की मानहानि का केस, पर सामने रखी यह शर्त, जानिए मामला
मनोरंजन

द केरल स्‍टोरी 2' की 8 दिन में ही मिट्टी पलीद, 'ओ रोम‍ियो' और 'तेरे नाम' भी पस्‍त

'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
द केरल स्‍टोरी 2' की 8 दिन में ही मिट्टी पलीद, 'ओ रोम‍ियो' और 'तेरे नाम' भी पस्‍त
मनोरंजन

कौन हैं मंदाना करीमी, जिन्होंने भारत पर लगाया धोखा देने का आरोप, काम मिलना बंद, कॉन्ट्रैक्ट भी कैंसिल

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
कौन हैं मंदाना करीमी, जिन्होंने भारत पर लगाया धोखा देने का आरोप, काम मिलना बंद, कॉन्ट्रैक्ट भी कैंसिल
मनोरंजन

अनुराग डोभाल: अलग जाति में शादी, मां-बाप पर टॉर्चर के आरोप, आख‍िरी व्‍लॉग! यहां जानिए पूरा विवाद

'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
अनुराग डोभाल: अलग जाति में शादी, मां-बाप पर टॉर्चर के आरोप, आख‍िरी व्‍लॉग! यहां जानिए पूरा विवाद
मनोरंजन

अविका गौर हैं प्रेगनेंट? पपाराजी के सामने बिगड़ी तबीयत, होने लगीं उल्टियां तो पति ने संभाला

'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
अविका गौर हैं प्रेगनेंट? पपाराजी के सामने बिगड़ी तबीयत, होने लगीं उल्टियां तो पति ने संभाला
मनोरंजन

दुबई में फंसे लोगों की मदद करेंगे Sonu Sood, वीडियो में कहा- आप कहीं के भी हों, मुझे मैसेज करें

एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
दुबई में फंसे लोगों की मदद करेंगे Sonu Sood, वीडियो में कहा- आप कहीं के भी हों, मुझे मैसेज करें
मनोरंजन