तान्या मित्तल ने राम-सीता प्रिंट वाली साड़ी से पोंछा एकता कपूर का मुंह, वड़ा पाव गर्ल को लताड़ रहे लोग

Updated on 16-03-2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक ऐसी साड़ी में दिखीं जिसपर भगवान राम और सीता की तस्वीर प्रिंट थी। यहां तक भी ठीक था, लेकिन एक इवेंट में तान्या अपनी इसी साड़ी के पल्लू से एकता कपूर का मुंह पोंछती दिखीं। ये देखते ही सोशल मीडिया पर लोग बौखला उठे हैं। इतना ही नहीं इस मामले में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित भी हाथ साफ करने कूद पड़ी हैं।

बता दें कि 'बिग बॉस 19' के समय से ही तान्या मित्तल एकता कपूर के प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रही हैं। पिछले कुछ समय से तान्या और एकता की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी खूब दिखी हैं जिसमें 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट्स टीवी क्वीन को गिफ्ट-शिफ्ट देती दिखीं। अब सोशल मीडिया पर छाए एक वीडियो में तान्या एकता के साथ दिख रही हैं। केवल साथ ही नहीं दिख रहीं बल्कि साड़ी को फ्लॉन्ट करते हुए कुछ ऐसा कर डाला कि लोगों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है।

लोगों को आया गुस्सा, बोले- अरे यार..दिमाग घुटनों में है क्या?

तान्या मित्तल ने एकता कपूर का मुंह उसी साड़ी के पल्लू से पोछ दिया जिस पर भगवान राम और सीता की तस्वीर छपी नजर आ रही है। लोगों ने भड़कते हुए तान्या के इस हरकत पर कॉमेंट किया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इन लोगों ने भगवान का भी मजाक बनाकर रख दिया। एक ने गुस्से में कहा- बाप रे, भगवान का चित्र बना हुआ है और इससे उसने पसीना पोंछा। एक और ने कहा- वैसे पल्लू पर श्री राम जी और सीता जी बनवाए हुए हैं और उन्हीं से उसका मुंह पूछ रहे हैं, कितनी बेवकूफी है। एक और ने कहा, 'अब नहीं हो रहा हमारे आराध्य का अपमान?' एक अन्य यूजर ने कहा, 'कर लिया कर लिया ड्रामा भगवान के फोटो से मुंह पोंछ कर।' एक और यूजर ने लिखा- अरे यार..दिमाग घुटनों में है क्या? राम सीता बने हुए हैं और उसी से पोंछ दिया।

चंद्रिका ने कहा- मुझे तान्या मित्तल से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं

वहीं खुद सोशल मीडिया पर अपने कारनामे से विवादों में रहने वालीं वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित भी बहती गंगा में हाथ धोने के लिए कूद पड़ीं। चंद्रिका ने इस झलक को खुद से ही जोड़ दिया। वह कहती हैं, यही मैंने किया होता तो मुझे जिंदा गाड़ दिया जाता।' चंद्रिका ने वीडियो शेयर कर इस मसले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। वो इस वीडियो में कह रही हैं, 'मुझे तान्या मित्तल से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है। अभी जो वीडियो मेरे सामने आई है ना, आपने भी देखी होगी वो। मुझे एक बात खटक रही थी। वो बीच इवेंट में किसी का अपने पल्लू से चेहरा साफ कर रही थीं। अच्छी बात है कि वो किसी की मदद ही कर रही हैं। लेकिन उस पल्लू पर राम-सीता की फोटो छपी हुई है।'

'या तो तान्या जी आप होश में नहीं या एकता कपूर के लिए सब कुछ जायज है'

चंद्रिका यहीं नहीं रुक रहीं। वो कहती हैं, ' या तो तान्या जी आप होश में नहीं थीं या फिर वो एकता कपूर हैं इसलिए सब कुछ जायज है। राम-सीता की फोटो वाली पल्लू से बकायदा पसीना पोंछा जा रहा है। लेकिन आपके लिए अभी तक किसी ने कुछ बोला नहीं है, तारीफें ही हो रही हैं। सच बता रही हूं तान्या जी यही चीज अगर मैं कर देती ना, या अपना ही पसीना पोंछ लेती तो ये मीडियावाले मुझे गाड़ देते , मुझे जिंदा नहीं छोड़ते. मरने के घाट उतार देते, पर जैसा भी है, चलो... जय श्री राम!'

एक और ने कहा- और तुम आई ज्ञान देने

हालांकि, लोगों ने चंद्रिका के इस वीडियो पर भी गुस्सा उतारा है। एक ने कहा- तुम से सही है। एक और ने कहा- और तुम आई ज्ञान देने। एक ने कहा- तू पागल हो गई है बकरी। एक और यूजर ने कहा- वैसे आपको राम-सीता जैसे मुद्दे पर बात भी नहीं करनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

अनुराग डोभाल ने अस्पताल से किया पहला पोस्ट- ICU से बाहर हूं, सोचा नहीं था जिंदा रहूंगा, आज अनाथ हूं

यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
अनुराग डोभाल ने अस्पताल से किया पहला पोस्ट- ICU से बाहर हूं, सोचा नहीं था जिंदा रहूंगा, आज अनाथ हूं
मनोरंजन

'उस दिन मैंने माना भूत होते हैं', अक्षय की खौफनाक आपबीती, घर में घूमती थी औरत की आत्मा, बेटा करता था बात

अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
'उस दिन मैंने माना भूत होते हैं', अक्षय की खौफनाक आपबीती, घर में घूमती थी औरत की आत्मा, बेटा करता था बात
मनोरंजन

'हम कंगाल हो गए थे', फराह खान ने बताया कैसे रातोंरात पिता ने गंवाया सब, मौत के वक्त जेब में थे 30 रुपये

कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
'हम कंगाल हो गए थे', फराह खान ने बताया कैसे रातोंरात पिता ने गंवाया सब, मौत के वक्त जेब में थे 30 रुपये
मनोरंजन

केदारनाथ-बद्रीनाथ सनातन एफिडेविट: Sara Ali Khan का पुराना बयान वायरल- मेरी यात्रा से आपका क्‍या लेना-देना

साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
केदारनाथ-बद्रीनाथ सनातन एफिडेविट: Sara Ali Khan का पुराना बयान वायरल- मेरी यात्रा से आपका क्‍या लेना-देना
मनोरंजन

'सरके चुनर' विवाद पर डायरेक्टर की पत्नी की दो टूक- 'चोली के पीछे' ठीक लगा, तो इस गाने पर हंगामा क्यों?

कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
'सरके चुनर' विवाद पर डायरेक्टर की पत्नी की दो टूक- 'चोली के पीछे' ठीक लगा, तो इस गाने पर हंगामा क्यों?
मनोरंजन

'पाकिस्तान में तुझे घुसकर मारूंगा', Dhurandhar 2 में 'डरपोक हिंदू' वाले डायलॉग पर जहूर मिस्त्री ने तोड़ी चुप्पी

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
'पाकिस्तान में तुझे घुसकर मारूंगा', Dhurandhar 2 में 'डरपोक हिंदू' वाले डायलॉग पर जहूर मिस्त्री ने तोड़ी चुप्पी
मनोरंजन

'मैं सबसे यही बोलती हूं कि भाई मुझे काम चाहिए', शिल्पा शिरोडकर ने बताया- जिनसे मिलती हैं यही कहती हैं

कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
'मैं सबसे यही बोलती हूं कि भाई मुझे काम चाहिए', शिल्पा शिरोडकर ने बताया- जिनसे मिलती हैं यही कहती हैं
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की आफ्टर पार्टी की तस्वीर देख वंडर वुमन से तुलना, लोग बोले- वो Gal Gadot, आप दाल गडोत

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
प्रियंका चोपड़ा की आफ्टर पार्टी की तस्वीर देख वंडर वुमन से तुलना, लोग बोले- वो Gal Gadot, आप दाल गडोत
मनोरंजन

Jacqueline Fernandez ने गंगा में विसर्जित कीं मां की अस्थियां, काशी में बोलीं- मुझे सनातन धर्म पसंद है

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
Jacqueline Fernandez ने गंगा में विसर्जित कीं मां की अस्थियां, काशी में बोलीं- मुझे सनातन धर्म पसंद है
मनोरंजन