सुप्रीम कोर्ट में आज उद्योग की परिभाषा पर सुनवाई:9 जजों की बेंच फैसला करेगी सरकारी विभाग

Updated on 17-03-2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान बेंच 17 मार्च से औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत ‘उद्योग’ शब्द को परिभाषित करने के विवादित मुद्दे पर सुनवाई शुरू करेगी। बेंच की अध्यक्षता CJI सूर्यकांत करेंगे।

16 फरवरी को कोर्ट ने तय किया था कि वह उद्योग की परिभाषा, सरकारी संस्थाओं की स्थिति, NGO/चैरिटी की भूमिका और 1978 के पुराने फैसले की समीक्षा जैसे अहम मुद्दों पर यह बेंच फैसला सुनाएगी।

यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण क्योंकि इससे तय होगा कि कौन-कौन सी संस्थाओं पर लेबर लॉ लागू होंगे। क्या उद्योग की परिभाषा तय होने से कर्मचारियों के अधिकार (जैसे छंटनी, वेतन, यूनियन) प्रभावित होंगे।

9 जजों की बेंच में CJI सूर्यकांत, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस उज्ज्वल भुइयां, जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस जॉयमाल्या बागची, जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल एम पंचोली शामिल हैं। सुनवाई 18 मार्च को खत्म हो जाएगी।

उद्योग शब्द पर विवाद क्यों…

1978 में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस वीआर कृष्ण अय्यर ने 'बैंगलोर वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड' मामले (1978) में उद्योग की विस्तृत परिभाषा दी थी। फैसले के पैराग्राफ 140 से 144 में कहा गया था कि जहां नियोक्ता और कर्मचारी का संबंध है और कोई सेवा/काम होता है, वह उद्योग हो सकता है। इस परिभाषा की वजह से सरकारी विभाग, अस्पताल, स्कूल, NGO भी उद्योग माने जाने लगे और उन पर लेबर कानून लागू हो गए।

मई 2005 में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 की धारा 2(j) में उद्योग शब्द की परिभाषा की व्याख्या से जुड़े इस मामले को एक बड़ी बेंच के पास भेज दिया था। बेंच ने कहा था कि बड़ी बेंच को सभी कानूनी सवालों के हर पहलू और गहराई पर विचार करना होगा।

इसके बाद 2017 में तत्कालीन CJI टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली 7 जजों की बेंच ने कहा था कि उसकी राय में, उसके सामने आई अपीलों को नौ जजों की बेंच के सामने रखा जाना चाहिए, क्योंकि इस मुद्दे के गंभीर और दूरगामी असर हो सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

एकनाथ शिंदे पहुंचे दिल्ली, PM मोदी से करेंगे मुलाकात, BJP-शिवसेना के बीच चल रहे मनमुटाव को लेकर शिकायत करने की संभावना

मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
एकनाथ शिंदे पहुंचे दिल्ली, PM मोदी से करेंगे मुलाकात, BJP-शिवसेना के बीच चल रहे मनमुटाव को लेकर शिकायत करने की संभावना
देश

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सख्ती का असर, करीब 300 राजस्व सेवा अधिकारी काम पर लौटे

पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सख्ती का असर, करीब 300 राजस्व सेवा अधिकारी काम पर लौटे
देश

बंगाल में रातोंरात आईपीएस-आईएएस अफसरों के ट्रांसफर पर घमासान, भड़कीं ममता बनर्जी का चुनाव आयोग को खत

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
बंगाल में रातोंरात आईपीएस-आईएएस अफसरों के ट्रांसफर पर घमासान, भड़कीं ममता बनर्जी का चुनाव आयोग को खत
देश

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर 'देवदूत' बनी महिला कांस्टेबल, मौत के जबड़े से खींच लाई यात्री को

जोधपुर: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देखकर वहां मौजूद यात्रियों की रूह कांप गई। एक महिला यात्री और मौत के बीच महज कुछ…
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर 'देवदूत' बनी महिला कांस्टेबल, मौत के जबड़े से खींच लाई यात्री को
देश

'मैं सीएम की रेस में नहीं हूं', राज्यसभा चुनाव बाद बिहार में मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन?

पटना: 'मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं। बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा।' केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफगोई से बयान दिया। उन्होंने ये भी साफ कर दिया है…
'मैं सीएम की रेस में नहीं हूं', राज्यसभा चुनाव बाद बिहार में मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन?
देश

राज्यसभा चुनाव: डरे हुए तो NDA के नेता भी थे, वोट अलॉटमेंट का हिसाब-किताब देख साफ पता लग रहा

पटना: बिहार में राज्य सभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल कर NDA के रणनीतिकार अपनी पीठ थपथपा सकते हैं, लेकिन एक सच यह भी है कि परिणाम की घोषणा के…
राज्यसभा चुनाव: डरे हुए तो NDA के नेता भी थे, वोट अलॉटमेंट का हिसाब-किताब देख साफ पता लग रहा
देश

सुप्रीम कोर्ट में आज उद्योग की परिभाषा पर सुनवाई:9 जजों की बेंच फैसला करेगी सरकारी विभाग

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान बेंच 17 मार्च से औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत ‘उद्योग’ शब्द को परिभाषित करने के विवादित मुद्दे पर सुनवाई शुरू करेगी।…
सुप्रीम कोर्ट में आज उद्योग की परिभाषा पर सुनवाई:9 जजों की बेंच फैसला करेगी सरकारी विभाग
देश

राज्यसभा चुनाव- हरियाणा में रात तक हंगामा:ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग

पटना, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। सोमवार को शाम 4 बजे वोटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन दो कांग्रेस विधायकों के…
राज्यसभा चुनाव- हरियाणा में रात तक हंगामा:ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग
देश

राजस्थान में फिर तेज हो सकता है गुर्जर समाज का आंदोलन, शहीद दिवस से पहले जानिए क्या है समिति की मांग

हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
राजस्थान में फिर तेज हो सकता है गुर्जर समाज का आंदोलन, शहीद दिवस से पहले जानिए क्या है समिति की मांग
देश