रानी अवंती बाई सरोवर पर भू-माफियाओं का साया, विधायक रिकेश ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Updated on 22-04-2026
​भिलाई नगर। जल ही जीवन है- यह पंक्ति कागजों पर तो सुंदर लगती है, लेकिन धरातल पर जब स्वार्थ और लालच का मेल होता है, तो सबसे पहले जल के स्रोत ही बलि चढ़ते हैं। भिलाई के जुनवानी रोड कोहका स्थित रानी अवंती बाई सरोवर वर्तमान में इसी संकट से जूझ रहा है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इस सरोवर को संरक्षित करने और तालाब की जमीन को लेकर किए जा रहे दावों की उच्च स्तरीय प्रशासनिक जांच करने की मांग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की है।

​बिल्डरों की 'निजी जमीन' का खेल और अदालती दांवपेच
​अक्सर देखा गया है कि ऐतिहासिक तालाबों और सरोवरों को पहले 'निजबारी' या 'निजी जमीन' घोषित करा कर उनके अस्तित्व को मिटाने की कोशिश की जाती है। कोहका के इस सरोवर के साथ भी कुछ ऐसा ही खेल खेला जा रहा है। मामला न्यायालय तक पहुँचा, लेकिन अब जब बिल्डरों और भू-माफियाओं की सक्रियता फिर से बढ़ी है, तो स्थानीय जनता और पर्यावरण प्रेमियों में भारी चिंता है।

​विधायक रिकेश सेन की मुहिम : विरासत बचाने की जंग
​वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इस संवेदनशील मुद्दे पर सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की है। उनका तर्क स्पष्ट है कि जल स्रोतों का संरक्षण केवल विकास नहीं, बल्कि भविष्य के लिए जीवन सुनिश्चित करना है।

विधानसभा में भी उन्होंने शासकीय जमीनों के संरक्षण का मुद्दा उठाया था, जो यह दर्शाता है कि वे इस धरोहर को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

सेन ने कहा कि ​​तालाब के आस-पास की जमीन का सीमांकन और राजस्व रिकॉर्ड की जांच अब अनिवार्य हो गई है। यदि समय रहते मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई, तो भू-माफिया इस सरोवर को कंक्रीट के जंगल में तब्दील करने में देर नहीं करेंगे। कोहका के बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों के लिए रानी अवंती बाई सरोवर केवल पानी का गड्ढा नहीं, बल्कि उनकी परंपराओं का हिस्सा है। यदि आज यह तालाब मिट गया तो आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी की बूंद-बूंद का संकट खड़ा हो जाएगा। इसलिए तालाब की जमीन को लेकर हो रहे दावों की निष्पक्ष जांच कर सरोवर संरक्षण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का शुभारंभ, सीएम साय ने लिया संतों का आशीर्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का शुभारंभ, सीएम साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
छत्तीसगढ़

ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने कार्ययोजना बनाएं : मुख्य सचिव

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने और ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना बनाएं। राज्य में जलवायु परिवर्तन कार्यक्रमों के लिए सीएसआर मद…
ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने कार्ययोजना बनाएं : मुख्य सचिव
छत्तीसगढ़

रायपुर समेत प्रदेश में गर्मी का कहर, पारा 43°C के पार

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। हालात ऐसे हैं कि करीब तीन साल बाद पहली बार लगातार 16 दिनों से…
रायपुर समेत प्रदेश में गर्मी का कहर, पारा 43°C के पार
छत्तीसगढ़

'प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ ने नारायणपुर के दूरस्थ ब्रेहबेड़ा गांव की 2 वर्षीय पारूल दुग्गा को नया जीवन दिया है। जन्मजात हृदय रोग से…
'प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
छत्तीसगढ़

श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान हमारी जिम्मेदारी : विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवर को श्रम विभाग के कार्यों और योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैदानी अमला पूरी प्रतिबद्धता के साथ…
श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान हमारी जिम्मेदारी : विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों का 'ज्ञानभारतम' एप से हुआ संरक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती ने एक बार फिर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई है। विकासखंड सिमगा के कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा स्थित सदगुरुदेव कबीर आश्रम में कलेक्टर कुलदीप…
326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों का 'ज्ञानभारतम' एप से हुआ संरक्षण
छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने सभी स्कूलों में शौचालय की सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में एक पेड़…
राज्यपाल ने सभी स्कूलों में शौचालय की सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

बजट में जनता पर कोई बोझ नही, कोई नया कर प्रस्तावित नही: चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए विकास को नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया। बजट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने…
बजट में जनता पर कोई बोझ नही, कोई नया कर प्रस्तावित नही: चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी
छत्तीसगढ़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर नपाअध्यक्ष ने लाया निंदा प्रस्ताव

कवर्धा,  नगर पालिका परिषद कवर्धा में आज परिषद की बैठक आयोजित किया गया, बैठक में लाये गये समस्त प्रस्तावों पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विस्तार से चर्चा कर पारित…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर नपाअध्यक्ष ने लाया निंदा प्रस्ताव
छत्तीसगढ़