पलक तिवारी की सीरीज 'लुक्‍खे' की रिलीज डेट का ऐलान

Updated on 14-04-2026
OTT के दर्शकों के लिए पंजाब की जमीन से दो दिलचस्‍प शोज आ रहे हैं। पहली है राश‍ि खन्‍ना, पलक तिवारी और रैपर किंग की नई वेब सीरीज 'लुक्‍खे', जो पंजाब की पृष्‍ठभूम‍ि पर बनी एक दिलचस्‍प म्‍यूजिकल-एक्‍शन-थ्र‍िलर है। यह एक 8 एपिसोड की सीरीज है, जहां रैप की दुनिया और बदले की आग है। दूसरी ओर, दिग्‍गज फिल्‍ममेकर महेश भट्ट पंजाब की मिट्टी से 'असल धुरंधरों' की कहानी के साथ एक नया और अनस्‍क्र‍िप्‍टेड टॉक शो लेकर आ रहे हैं। इसका नाम 'पहचान' है। यह शो ऐसे हीरोज के जज्बे को सलामी है, जो सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्‍क‍ि आपको भीतर तक झकझोरती है। इन दोनों ही शोज की रिलीज डेट आ गई है।

पहले बात करते हैं, पलक तिवारी के वेब सीरीज की। Amazon Prime Video की यह प्रस्‍तुति 'लुक्खे' के डायरेक्‍टर हिमांक गौर हैं। जबकि इसे विपुल शाह और राजेश बहल ने ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला LLP के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

'लुक्खे' की कास्‍ट

'लुक्खे' आठ एपिसोड की सीरीज है। इसमें राश‍ि खन्ना लीड रोल में हैं। जबकि उनके साथ मशहूर भारतीय रैपर, गीतकार और गायक किंग हैं। वह इस सीरीज से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू कर रहे हैं। इसी तरह पलक तिवारी भी इस सीरीज से ओटीटी पर डेब्‍यू कर रही हैं। इन तीनों के अलावा, सीरीज में लक्षवीर सिंह सरन, नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रजा मिश्रा भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

'लुक्‍खे' की कहानी

मेकर्स के मुताबिक, 'लुक्खे' एक जबरदस्त और काल्पनिक म्यूज‍िकल एक्शन ड्रामा है, जो चंडीगढ़ की धड़कती रूह पर आधारित है। शहर के रैप कल्चर, कलाकारों की महत्वाकांक्षा और अपराध की दुनिया, इसमें ये तीनों आपस में टकराते हैं। कहानी के केंद्र में बदले और मुक्ति की चाह की एक दमदार दास्तान है। रैपर्स एमसी बदनाम (किंग) और ओजी (शिवांकित) यहां एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। उनकी कला और दुश्मनी, सीमाओं को धुंधला कर देती है। जबरदस्त एक्शन, गोलियों की बौछार और जोशीले म्यूजिकल एनर्जी के मेल 'लुक्‍खे' में एक ऐसी कहानी है जो दर्द, प्यार और उम्मीदों से बनी है।

'लुक्खे' OTT रिलीज डेट

राश‍ि खन्‍ना, किंग और पलक तिवारी स्‍टारर 'लुक्‍खे' का प्रीमियर 8 मई को Amazon Prime Video पर किया जाएगा।

‘पहचान’ क्‍या है, जानिए OTT रिलीज डेट

दूसरी ओर, महेश भट्ट Sony LIV पर अपना नया टॉक शो ‘पहचान’ लेकर आ रहे हैं। यह शो इस बैसाखी यानी 14 अप्रैल को रिलीज हो चुका है। इसे आप SonyLIV ओटीटी प्‍लेटफॉर्म और SonyLIV के YouTube चैनल पर भी देख सकते हैं। विनय भारद्वाज इसके क्रिएटर हैं। यह शो 13 प्रभावशाली सिख व्यक्तित्वों को सामने लाता है। इनमें से हर किसी की कहानी में संघर्ष है, त्याग है, और मानवता के प्रति अटूट समर्पण है। मेकर्स कहते हैं, 'जब दुनिया शोर, पहचान और विभाजन के बीच उलझी हुई है, 'पहचान' अपना ध्यान एक ऐसे समुदाय की ओर ले जाती है, जिसने सदियों से अपने मूल्यों को जिया है।

महेश भट्ट बोले- यह जज्‍बातों, संघर्ष और तलाश की सच्‍ची कहानियां

महेश भट्ट कहते हैं, 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी इंसानी जज्बातों, संघर्षों और तलाश की कहानियां कही हैं। लेकिन जब मैं इन आवाजों के साथ बैठा, तो मैंने एक गहरी सच्चाई महसूस की। जो लोग बिना पहचान की चाह रखे लगातार सेवा करते हैं, उनमें एक अद्भुत शक्ति होती है। सिखों की सेवा कोई विचार नहीं, एक जीवंत सत्य है। 'पहचान' ने मुझे सुनने, सीखने और खुद से फिर जुड़ने का मौका दिया।'

'यह शो सिर्फ कहानी नहीं, सिख धर्म को महसूस करने की बानगी है'

शो के क्रिएटर विनय भारद्वाज कहते हैं, 'हम एक और शो नहीं बनाना चाहते थे। हम एक ऐसा अनुभव बनाना चाहते थे, जिसे महसूस किया जा सके। सिख धर्म को समझाने की नहीं, महसूस कराने की जरूरत है। बैसाखी नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन पहचान को दुनिया के सामने लाना हमारे लिए एक नमन है उस विरासत को। ये कहानियां अब सिर्फ हमारी नहीं, पूरी दुनिया की हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी में एटली का Raaka के लिए जबरदस्त प्लान, बॉडी डबल संग एक्शन सीन शूट

दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी में एटली का Raaka के लिए जबरदस्त प्लान, बॉडी डबल संग एक्शन सीन शूट
मनोरंजन

'वडा पाव गर्ल' का पति संग रोमांटिक वीडियो, भड़के यूजर्स- शर्म बेच खाई है, सिंदूर का भी मजाक बना दिया

हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
'वडा पाव गर्ल' का पति संग रोमांटिक वीडियो, भड़के यूजर्स- शर्म बेच खाई है, सिंदूर का भी मजाक बना दिया
मनोरंजन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का 'गिरगिट', जिसने शो में निभाए 20 से भी ज्यादा किरदार, बेचता था कपड़े

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। साल 2008 में शुरू हुए असित मोदी के इस शो में अभी तक ढेरों…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का 'गिरगिट', जिसने शो में निभाए 20 से भी ज्यादा किरदार, बेचता था कपड़े
मनोरंजन

'महाभारत' के धृतराष्ट्र: 38 साल बाद किस हाल में हैं ग‍िरिजा शंकर, जानिए सब छोड़ क्यों चले गए विदेश

अस्सी के दशक में जिस तरह रामानंद सागर की 'रामायण' ने तहलका मचा दिया था, उसी तरह बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का भी खूब जलवा था। इन दोनों पौराणिक सीरियलों…
'महाभारत' के धृतराष्ट्र: 38 साल बाद किस हाल में हैं ग‍िरिजा शंकर, जानिए सब छोड़ क्यों चले गए विदेश
मनोरंजन

जोहरा सहगल: हिंदू लड़के से शादी पर बवाल, बच्चे को लेकर पाकिस्तान से भागीं, शादी में था सिर्फ 1 बाराती

भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
जोहरा सहगल: हिंदू लड़के से शादी पर बवाल, बच्चे को लेकर पाकिस्तान से भागीं, शादी में था सिर्फ 1 बाराती
मनोरंजन

निक्की तंबोली को अभिषेक मल्हन ने कहा 'कुत्ता' तो भड़कीं, कर दी एक-दूसरे की छीछालेदर

रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
निक्की तंबोली को अभिषेक मल्हन ने कहा 'कुत्ता' तो भड़कीं, कर दी एक-दूसरे की छीछालेदर
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी ने 'ठुमका ठुमका' गाने में उड़ाया गर्दा, देसी बीट्स पर झूम उठे फैंस

भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी ने 'ठुमका ठुमका' गाने में उड़ाया गर्दा, देसी बीट्स पर झूम उठे फैंस
मनोरंजन

'इंस्पेक्टर अविनाश 2' टीजर: आ गया UP का महाकाल! अब होगा असली तांडव, रणदीप हुड्डा की रोबदार सीरीज

कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
'इंस्पेक्टर अविनाश 2' टीजर: आ गया UP का महाकाल! अब होगा असली तांडव, रणदीप हुड्डा की रोबदार सीरीज
मनोरंजन

दिनेश हिंगू की पत्‍नी: जमुनाबेन ने आर्थिक तंगी के दावों का बताया सच, कहा- वो एकदम ठीक, मदद की जरूरत नहीं

हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
दिनेश हिंगू की पत्‍नी: जमुनाबेन ने आर्थिक तंगी के दावों का बताया सच, कहा- वो एकदम ठीक, मदद की जरूरत नहीं
मनोरंजन