निक्की तंबोली को अभिषेक मल्हन ने कहा 'कुत्ता' तो भड़कीं, कर दी एक-दूसरे की छीछालेदर

Updated on 27-04-2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और वह टीम 'लुटेरे' को लीड कर रही हैं। निक्की शो में आते ही अभिषेक मल्हन से भड़क गई थीं और अब लेटेस्ट एपिसोड में भी उनके बीच गंदी लड़ाई देखने को मिली। अभिषेक मल्हन 'बैटलग्राउंड सीजन 2' में टीम 'दिल्ली डॉमिनेटर्स' को लीड कर रहे हैं। उन्होंने लड़ाई के दौरान निक्की को कुत्ता बोल दिया, जिस पर वह भड़क गईं और रो पड़ी।

निक्की तंबोली ने अभिषेक मल्हन की टीम को मारा ताना

दरअसल, खेसारी लाल यादव की टीम 'भोजपुरी भौकाल' के मैक्स और अभिषेक मल्हन की टीम से ऋषभ के बीच एक चैलेंज चल रहा था। उस टास्क के दौरान निक्की, मैक्स को चियर करती नदर आईं। ऋषभ हार गए, तो निक्की तंबोली ने अभिषेक मल्हन की टीम 'दिल्ली डॉमिनेटर्स' पर ताना मारते हुए कहा, 'साइबर ट्रंक पंचर हो गया है 'दिल्ली डॉमिनेटर्स' का।'

अभिषेक ने निक्की को कहा 'कुत्ता' तो भड़कीं- औरत को बोलना सही?

यह सुनकर अभिषेक मल्हन ने जवाब दिया, 'कोई नहीं भाई, इधर-उधर से, जब रोड से निकलते हैं तो कुत्ते भौंकते हैं। सुना मत कर किसी की।' निक्की आपा खो देती हैं और बोलती हैं, 'किसी औरत को कुत्ता बोलना सही बात है?' अभिषेक कहते हैं, 'आपको कुत्ता बोलना बिल्कुल सही है।' निक्की रो पड़ती हैं और गुस्से में कहती हैं, 'तुम्हारे जैसे फुकरे इंसान बहुत सारे मेरे DMs में पड़े हैं। चल। बुहत इंटरनेट पर सिंपथी ले ली तुमने। अब यहां नहीं चलेगी। हार बर्दाश्त होती नहीं है तो मेंटॉर बनते क्यों हो।'

खूब हुई तू-तू-मैं-मैं, कर दी एक-दूसरे की छीछालेदर

इसके बाद अभिषेक नहीं रुके और निक्की तंबोली पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि निक्की में बिल्कुल भी दिमाग नहीं है, और वह कंटेस्टेंट्स का मनोबल बढ़ाने के बजाय गिरा रही हैं। अभिषेक ने यह भी कहा कि निक्की में नैतिक सम्मान की कमी है। अभिषेक मल्हन, निक्की तंबोली पर बरसते हुए बोले, 'मैं भी बेइज्जती कराके आया हूं, यहां भी बेइज्जती कराके जाओगे। ऊपर से नीचे तक पूरा ऐसा...' यह सुनकर निक्की बोलीं, 'बहुत सिंपथी ले ली तुमने, बहुत ले ली।' इसी पर अभिषेक मल्हन भड़क जाते हैं और निक्की से बोलते हैं, 'थोड़ा तमीज से बात करो मेरे सामने ठीक है। ये समझाना-समझाना मत करो मेरे सामने। बोलने की तमीज नहीं है। बोलने दे ऐसे बहुत आते हैं।'

निक्की ने दी गाली! भड़के अभिषेक मल्हन

इस पर निक्की कुछ आपत्तिजनक बोलती हैं या गाली देती हैं जिसे बीप कर दिया गया। वह बोलीं, 'हां, हां तुम्हारे जैसे भी बहुत सारे **** आते हैं हमारे डीएम में फुकरे।' इस पर अभिषेक मल्हन भड़क जाते हैं, और बोलते हैं, 'बना भी किसने दिया इन्हें मेंटॉर? मैं ना बात भी उससे करता हूं, जो मेरे लेवल का हो।'

निक्की ने कसा तंज- पिछले सीजन भी पेले गए थे

बात फिर इतनी बढ़ गई थी कि अभिषेक 'बैटलग्राउंड सीजन 2' छोड़कर जाने लगे, तो निक्की ने तंज कसते हुए कहा, 'पिछले सीजन भी पेले गए थे, इस बार भी पेल देंगे।' खेसारी लाल यादव और बाकी मेंटॉर्स ने अभिषेक मल्हन को रोकने की कोशिश की, पर वह नहीं रुके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'पता नहीं था उनके बिना कैसे जी पाऊंगी', स्‍टेज पर भावुक हुईं Hema Malini, धर्मेंद्र को यादकर छलके नैन

हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
'पता नहीं था उनके बिना कैसे जी पाऊंगी', स्‍टेज पर भावुक हुईं Hema Malini, धर्मेंद्र को यादकर छलके नैन
मनोरंजन

राजा शिवाजी' में सलमान खान के एक डायलॉग पर उछल पड़े फैन्स, गेरुआ और मराठा लुक में जीता सबका दिल

सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
राजा शिवाजी' में सलमान खान के एक डायलॉग पर उछल पड़े फैन्स, गेरुआ और मराठा लुक में जीता सबका दिल
मनोरंजन

वीडियो: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण साउथ अफ्रीका में 'किंग' के सेट पर आईं नजर, शाहरुख ने थाम रखा था हाथ

एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
वीडियो: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण साउथ अफ्रीका में 'किंग' के सेट पर आईं नजर, शाहरुख ने थाम रखा था हाथ
मनोरंजन

राजश्री देशपांडे ने दिखाए ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशान, कहा- ये दाग नहीं, साहस का ताज हैं

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
राजश्री देशपांडे ने दिखाए ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशान, कहा- ये दाग नहीं, साहस का ताज हैं
मनोरंजन

SD Burman ने 1951 में बनाया था गाना, 34 साल में उस एक धुन पर बने 6 सुपरहिट सॉन्ग, सुनकर खा जाएंगे गच्चा

भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
SD Burman ने 1951 में बनाया था गाना, 34 साल में उस एक धुन पर बने 6 सुपरहिट सॉन्ग, सुनकर खा जाएंगे गच्चा
मनोरंजन

कुनिका सदानंद ने मजार में चादर चढ़ाने वाले Video पर दी सफाई, भक्‍त‍ि पर सवाल उठाने वाले की लगा दी क्‍लास

कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
कुनिका सदानंद ने मजार में चादर चढ़ाने वाले Video पर दी सफाई, भक्‍त‍ि पर सवाल उठाने वाले की लगा दी क्‍लास
मनोरंजन

'या अल्लाह! रसगुल्ला! धर्म का अपमान नहीं', हाई कोर्ट से भारती सिंह और शेखर सुमन को बड़ी राहत, FIR रद्द

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
'या अल्लाह! रसगुल्ला! धर्म का अपमान नहीं', हाई कोर्ट से भारती सिंह और शेखर सुमन को बड़ी राहत, FIR रद्द
मनोरंजन

'उत्तर रामायण' का कुश आज है 1400 करोड़ की कंपनी का मालिक, वर्ल्ड बैंक में काम, फिर कॉर्पोरेट में बनाया नाम

साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
'उत्तर रामायण' का कुश आज है 1400 करोड़ की कंपनी का मालिक, वर्ल्ड बैंक में काम, फिर कॉर्पोरेट में बनाया नाम
मनोरंजन

सलमान खान और नयनतारा की फिल्म में राजपाल यादव का खास रोल, चेक बाउंस मामले में मसीहा बने थे भाईजान

चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
सलमान खान और नयनतारा की फिल्म में राजपाल यादव का खास रोल, चेक बाउंस मामले में मसीहा बने थे भाईजान
मनोरंजन