पंडित और बैंड वालों सावधान! राजस्थान में आखा तीज पर प्रशासन सख्त, बाल विवाह में शामिल हुए तो होगी जेल

Updated on 17-04-2026
जयपुर: राजस्थान में खुशियों और 'अबूझ सावे' का प्रतीक मानी जाने वाली अक्षय तृतीया पर इस बार प्रशासन का पहरा बेहद सख्त रहने वाला है। सदियों से चली आ रही बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाने के लिए प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है। गृह विभाग ने इस बार ऐसा 'एक्शन प्लान' तैयार किया है कि शादी कराने वाले पंडित हों या खाना बनाने वाले हलवाई, जरा सी चूक हुई तो सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी। इस बार अक्षय तृतीया रविवार 19 अप्रैल को है।

हलवाइयों से लिए जाएंगे शपथ पत्र

प्रशासन ने इस बार केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि 'जवाबदेही' का नया फॉर्मूला अपनाया है। गृह विभाग के निर्देशों के अनुसार, अब शादी के निमंत्रण पत्र (कार्ड) पर दूल्हा और दुल्हन की जन्मतिथि और उम्र का उल्लेख करना अनिवार्य कर दिया गया है। इतना ही नहीं, प्रशासन ने शादी से जुड़े हर व्यापारिक पक्ष पर नकेल कस दी है। हलवाई, बैंड वाले, पंडित, टेंट हाउस संचालक और ट्रांसपोर्टर्स से लिखित शपथ पत्र लिए जा रहे हैं। यदि किसी ने भी बाल विवाह में अपनी सेवाएं दीं, तो उन पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा और उनका लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।

कलेक्टर-एसपी को मिली सीधी जिम्मेदारी

सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी जिले में बाल विवाह होने पर वहां के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) सीधे तौर पर जवाबदेह होंगे। हर जिले में 24 घंटे सक्रिय रहने वाले कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और स्थानीय पुलिस की टीमें सक्रिय रहेंगी। यदि कहीं भी बाल विवाह की भनक लगती है, तो आमजन 1098, 181 या 100 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

क्यों आखा तीज ही है सबसे बड़ी चुनौती?

राजस्थान में अक्षय तृतीया को 'अबूझ सावा' माना जाता है, जिसमें मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं होती। ग्रामीण इलाकों में आर्थिक तंगी और अशिक्षा के कारण लोग इसी दिन बच्चों की शादियां कर देते हैं, ताकि एक ही पंडाल और एक ही खर्च में घर के कई बच्चों का ब्याह निपटाया जा सके। पीपल पूर्णिमा पर भी इसी तरह का खतरा बना रहता है।

जागरूकता की भी अलख: डंडे के साथ समझाइश

सरकार का मानना है कि केवल कानून से नहीं, बल्कि सोच बदलने से यह प्रथा रुकेगी। बच्चों को बाल विवाह के शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों के बारे में पढ़ाया जा रहा है। पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्रामीणों को बाल विवाह के खिलाफ सचेत करें और संकल्प दिलाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'कभी मस्जिद, कभी मंदिर', ASI बार-बार क्यों बदल रही अपना स्टैंड? भोजशाला विवाद पर सीनियर एडवोकेट के तीखे सवाल

धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
'कभी मस्जिद, कभी मंदिर', ASI बार-बार क्यों बदल रही अपना स्टैंड? भोजशाला विवाद पर सीनियर एडवोकेट के तीखे सवाल
देश

कौन हैं अमरेंद्र कुमार पांडेय? जिनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, मामला भी जान लीजिए

गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
कौन हैं अमरेंद्र कुमार पांडेय? जिनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, मामला भी जान लीजिए
देश

मीरा रोड में सुरक्षा गार्डों पर हमले में नया मोड़, सीएम बोले- महाराष्ट्र में IS से प्रेरित हमला, संदिग्ध हिंदुओं पर अटैक करना चाहता था हमलावर

मुंबई: मुंबई के उपनगर मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए एक हिंसक हमले के मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संज्ञान लिया है।…
मीरा रोड में सुरक्षा गार्डों पर हमले में नया मोड़, सीएम बोले- महाराष्ट्र में IS से प्रेरित हमला, संदिग्ध हिंदुओं पर अटैक करना चाहता था हमलावर
देश

राधा मोहन अग्रवाल के बयान से चढ़ा सियासी पारा, गहलोत पर शेखावत बरसे तो कांग्रेस ने BJP प्रभारी से रखी माफी की मांग

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर 2020 में अशोक गहलोत कार्यकाल के दौरान सचिन पायलट की बगावत के प्रकरण (मानसेर कांड) पर राजनीति तेज हो गई है। दरअसल, विवाद…
राधा मोहन अग्रवाल के बयान से चढ़ा सियासी पारा, गहलोत पर शेखावत बरसे तो कांग्रेस ने BJP प्रभारी से रखी माफी की मांग
देश

ससुर से विवाद के बाद महिला ने 5 बच्चों संग खाया जहर, दो की हालत नाजुक

सहरसाः बिहार के सहरसा जिले में इटहरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ससुर से विवाद के बाद महिला ने दूध…
ससुर से विवाद के बाद महिला ने 5 बच्चों संग खाया जहर, दो की हालत नाजुक
देश

कौन है बर्खास्त SI रामवीर दाऊ? जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से लेकर 'अपराधियों का मददगार' बनकर जेल से करवा रहा क्राइम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में उतर कर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। सीएम ममता बनर्जी पर सीधा हमला करते दिख रहे हैं।…
कौन है बर्खास्त SI रामवीर दाऊ? जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से लेकर 'अपराधियों का मददगार' बनकर जेल से करवा रहा क्राइम
देश

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, टोंक के बाद जयपुर में जानें क्या होगा खास

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार राजस्थान दौरे पर आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद उनका यह पहला दौरा है। सुबह साढ़े 11…
नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, टोंक के बाद जयपुर में जानें क्या होगा खास
देश

बंगाली युवा बाबाओं को जेब में रखते हैं, झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने योगी आदित्यनाथ का उड़ाया मजाक

पटना: तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि NDA सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथविश्वासघात किया। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को ये बड़ा आरोप लगाया और…
बंगाली युवा बाबाओं को जेब में रखते हैं, झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने योगी आदित्यनाथ का उड़ाया मजाक
देश

बिहार में मंत्रियों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे, क्या सम्राट चौधरी जल्द लेंगे सख्त फैसला

पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
बिहार में मंत्रियों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे, क्या सम्राट चौधरी जल्द लेंगे सख्त फैसला
देश