ससुर से विवाद के बाद महिला ने 5 बच्चों संग खाया जहर, दो की हालत नाजुक

Updated on 27-04-2026
सहरसाः बिहार के सहरसा जिले में इटहरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ससुर से विवाद के बाद महिला ने दूध में कीटनाशक मिलाकर अपने 5 बच्चों को पिला दिया। इसके बाद महिला ने खुद भी जहर पी लिया।घटना के बाद सभी को परिजनों की ओर से तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो जुड़वा बच्चों की हालत गंभीर है।

आवेश में आकर महिला ने बच्चों के साथ जहर खाया


जानकारी के अनुसार, रंजन पंडित की पत्नी सोनी देवी (उम्र 40 वर्ष) का अपने ससुर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी आवेश में आकर सोनी देवी ने खुद के साथ-साथ अपने पांच बच्चों को भी जहर खिला दिया

जहर खाने वालों में रामकुमार (5 वर्ष), लखन कुमार (5 वर्ष), प्रीति कुमारी (14 वर्ष), रचना कुमारी (13 वर्ष) सहित सभी को तत्काल इलाज के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार लखन कुमार और रामकुमार (जुड़वा बच्चे) की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य की स्थिति पर नजर रखी जा रही है

बाजार के महिला खुद कीटनाशक खरीद कर लाई


सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित महिला रविवार को स्थानीय बाजार से मूंग स्प्रे वाली दवाई खुद ही लेकर आई और रात में दुध और होरलिक्स में मिला कर खुद भी पी ली। इसके साथ ही बच्चों को भी पिला दिया।

जायदाद दूसरे बेटों के नाम करने की बात पर आत्मघाती कदम


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ससुर -बहू के बीच जमीन-जायदाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ससुर झीगर पंडित की ओर से जायदाद दूसरे बेटों के नाम करने की बात कहने के बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी


थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है। हालांकि अस्पताल में दोनों बेटे की हालत नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि तीनों बच्चियों और महिला की हालत स्थिर बतायी जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

नागपुर में रेडियोएक्टिव खतरे की धमकी वाली चिट्‌ठी मिली,अलर्ट

नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नागपुर में रेडियोएक्टिव खतरे की धमकी वाली चिट्‌ठी मिली,अलर्ट
देश

ममता ने कहा-किसी भी हाल में EVM लूटने नहीं देंगे

नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
ममता ने कहा-किसी भी हाल में EVM लूटने नहीं देंगे
देश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 6 जिंदा जले

अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 6 जिंदा जले
देश

बंगाल चुनावों के नतीजों से पहले गुजरात में लांच हुई झालमुड़ी, गुजराती बिजनेसमैन चंदूभाई ने मौके पर मारा चौका

अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
बंगाल चुनावों के नतीजों से पहले गुजरात में लांच हुई झालमुड़ी, गुजराती बिजनेसमैन चंदूभाई ने मौके पर मारा चौका
देश

उत्तराखंड के मुद्दों पर खुलकर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
उत्तराखंड के मुद्दों पर खुलकर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत
देश

राष्ट्रपति मुर्मू शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान पहुंचीं:शहर में रोका ट्रैफिक, जनता परेशान

शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
राष्ट्रपति मुर्मू शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान पहुंचीं:शहर में रोका ट्रैफिक, जनता परेशान
देश

अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला:अब शाम 6 से 6:30 बजे तक होगी, आज से नई टाइमिंग लागू; हजारों लोग पहुंचते हैं

अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला:अब शाम 6 से 6:30 बजे तक होगी, आज से नई टाइमिंग लागू; हजारों लोग पहुंचते हैं
देश

शादी के 3 दिन बाद मिंशु ने जहर खाकर दे दी जान, दूल्‍हन की हाथ की मेहंदी छूटी नहीं और उजड़ गई मांग

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
शादी के 3 दिन बाद मिंशु ने जहर खाकर दे दी जान, दूल्‍हन की हाथ की मेहंदी छूटी नहीं और उजड़ गई मांग
देश

व्हाट्सएप DP पर चेयरमैन का चेहरा और 5.30 करोड़ पार, जयपुर में ठगी का ये नया ट्रेंड देखा क्या?

जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
व्हाट्सएप DP पर चेयरमैन का चेहरा और 5.30 करोड़ पार, जयपुर में ठगी का ये नया ट्रेंड देखा क्या?
देश