अयोध्या के राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज मनेगा नवसंवत्सर उत्सव

Updated on 19-03-2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना व पूजन करेंगी। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राम दरबार में पूजा-अर्चना और पारंपरिक स्वागत

अयोध्या पहुंचने पर राष्ट्रपति का पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने राम दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। रामनगरी में प्रवेश उन्होंने जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से किया।

राम मंदिर में विशेष अनुष्ठान का समापन

राम मंदिर में सात दिवसीय श्रीराम यंत्र पूजन अनुष्ठान बुधवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। 12 मार्च से शुरू हुए इस अनुष्ठान में प्रतिदिन देवताओं का पूजन, यज्ञ और आरती का क्रम चलता रहा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रीराम यंत्र की स्थापना से सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

31 मंचों पर लोक कलाकारों का प्रदर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत के लिए अयोध्या एयरपोर्ट से राम मंदिर तक 31 मंच तैयार किए गए हैं, जहां करीब 250 लोक कलाकार भजन, अवधी लोकगीत, नृत्य और वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय रामायण और वैदिक शोध संस्थान के सीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और पूरे क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था लागू है।

अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि करीब 7 हजार आमंत्रित अतिथियों के लिए आवास और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रवेश के लिए निर्धारित गेटों पर कार्ड की जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रांतों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। साथ ही, मां अमृतानंदमयी अपने 1100 से अधिक भक्तों के साथ अयोध्या पहुंच चुकी हैं।

कार्यक्रम का समय और दर्शन व्यवस्था

कार्यक्रम गुरुवार दोपहर 2:45 बजे तक संपन्न होगा, जिसके बाद आमंत्रित अतिथियों को राम मंदिर में दर्शन कराए जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

हिमाचल में कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेजा

ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
हिमाचल में कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेजा
देश

'वकालत सम्‍मानित पेशा, ऐसे छवि धूमिल होती है' SC ने बाराबंकी टोल प्‍लाजा में तोड़फोड़ पर जताई नाराजगी

बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
'वकालत सम्‍मानित पेशा, ऐसे छवि धूमिल होती है' SC ने बाराबंकी टोल प्‍लाजा में तोड़फोड़ पर जताई नाराजगी
देश

'पूरे देश में झूठों में नंबर वन आएंगे', विदिशा में शिवराज सिंह चौहान के वीडियो पर कमेंट करने वाला शिक्षक सस्पेंड

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
'पूरे देश में झूठों में नंबर वन आएंगे', विदिशा में शिवराज सिंह चौहान के वीडियो पर कमेंट करने वाला शिक्षक सस्पेंड
देश

अयोध्या के राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज मनेगा नवसंवत्सर उत्सव

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
अयोध्या के राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज मनेगा नवसंवत्सर उत्सव
देश

ओडिशा अस्पताल अग्निकांड में 4 अफसर सस्पेंड:विपक्ष ने दिखावा बताया, हादसे में मरने वाले मरीजों की संख्या 12 हुई

कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
ओडिशा अस्पताल अग्निकांड में 4 अफसर सस्पेंड:विपक्ष ने दिखावा बताया, हादसे में मरने वाले मरीजों की संख्या 12 हुई
देश

राजस्थान-MP में बारिश और ओले गिर सकते हैं:हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
राजस्थान-MP में बारिश और ओले गिर सकते हैं:हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं
देश

जयपुर में पर्यटकों के लिए थमी आमेर की 'हाथी सवारी', जानें नवरात्र में शिला माता के दर्शन समय

जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
जयपुर में पर्यटकों के लिए थमी आमेर की 'हाथी सवारी', जानें नवरात्र में शिला माता के दर्शन समय
देश

यूपी-दिल्ली छोड़कर पूरे देश में आज बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
यूपी-दिल्ली छोड़कर पूरे देश में आज बारिश का अलर्ट
देश

गुजरात विधानसभा परिसर में बम की धमकी:ईमेल में लिखा- मुंद्रा पोर्ट पर मिसाइल हमले करेंगे, मोदी-शाह-सीएम को बताया हिंदू चरमपंथी

अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
गुजरात विधानसभा परिसर में बम की धमकी:ईमेल में लिखा- मुंद्रा पोर्ट पर मिसाइल हमले करेंगे, मोदी-शाह-सीएम को बताया हिंदू चरमपंथी
देश