फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरने वाली मुर्मू पहली राष्ट्रपति

Updated on 27-02-2026
जैसलमेर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी। वे हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं।

राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया। राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले लड़ाकू विमान सुखोई और राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनी थीं।

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंची थीं। सेना के अधिकारियों ने उन्हें हेलिकॉप्टर के बारे में ब्रीफिंग दी। इसके बाद राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में बैठीं।

फिर सुबह करीब 10.15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर में 25 मिनट उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सीमावर्ती क्षेत्रों और पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज का हवाई जायजा लिया।

जैसलमेर के सोनार दुर्ग के ऊपर ‘प्रचंड’ हेलिकॉप्टर में उड़ान भरते हुए राष्ट्रपति ने रेडियो के माध्यम से देश के नाम संदेश दिया। उन्होंने कहा- मैं आज प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भर रही हूं। प्रचंड हेलिकॉप्टर आत्मनिर्भरता का प्रबल प्रतीक है।

मैं इस समय जैसलमेर के प्रसिद्ध किले के ऊपर से उड़ान भर रही हूं। मैं देश के वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद देती हूं। मेरा सभी को प्यार भरा नमस्कार। जय हिंद, जय भारत।

पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में आज शाम एयरफोर्स का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास 'वायु शक्ति-2026' होगा। युद्धाभ्यास में सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहेंगी।

तीन साल पहले रक्षा मंत्री ने भरी थी उड़ान

तीन साल पहले नवरात्रि पर अष्टमी के दिन हेलिकॉप्टर प्रचंड एयरफोर्स के बेड़े में शामिल हुआ था। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इसमें उड़ान भरी थी। उन्होंने कहा था- "प्रचंड को वायुसेना में शामिल करने के लिए नवरात्रि से अच्छा समय और राजस्थान की धरती से अच्छी जगह नहीं हो सकती है। यह भारत का विजय रथ है। LCH सारी चुनौतियों पर खरा उतरा है। दुश्मनों को आसानी से चकमा दे सकता है। इसके नाम के साथ भले ही लाइट जुड़ा हो, लेकिन इसका काम भारी है।"

शाम को पोकरण में 'वायु शक्ति' का शौर्य प्रदर्शन

हवाई उड़ान और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति शाम को करीब 5 बजे पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचेंगी। यहां वे भारतीय वायुसेना के युद्ध अभ्यास 'वायु शक्ति-2026' की साक्षी बनेंगी।

इसमें वायुसेना के लड़ाकू विमान अपनी मारक क्षमता और सटीक लक्ष्य भेदने के कौशल का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत सेना के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी, कहा- नीतीश कुमार के साथ धोखा हुआ

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी, कहा- नीतीश कुमार के साथ धोखा हुआ
देश

रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़

अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़
देश

BJP के लिए बिहार का CM चुनना आसान नहीं, 3 ऑप्शन पर अंदर ही अंदर विरोध, UGC एक्ट पर आक्रोश को बुझाने का 'प्लान'

पटना: सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, ये कन्फर्म हो गया। बेटे निशांत अब बिहार में पिता की खाली जगह भरेंगे (बतौर MLC और डिप्टी सीएम), ये भी करीब-करीब तय…
BJP के लिए बिहार का CM चुनना आसान नहीं, 3 ऑप्शन पर अंदर ही अंदर विरोध, UGC एक्ट पर आक्रोश को बुझाने का 'प्लान'
देश

चिराग ने क्यों छोड़ी राज्यसभा की दावेदारी? LJP-R ने 'बैटिंग' करने के बजाय पवेलियन में बैठना क्यों चुना, जानिए

पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
चिराग ने क्यों छोड़ी राज्यसभा की दावेदारी? LJP-R ने 'बैटिंग' करने के बजाय पवेलियन में बैठना क्यों चुना, जानिए
देश

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग, कोलकाता-दुबई फ्लाइट शुरू

नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग, कोलकाता-दुबई फ्लाइट शुरू
देश

राज्यसभा चुनाव, नितिन-नीतीश के नामांकन में शाह पहुंचे

नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
राज्यसभा चुनाव, नितिन-नीतीश के नामांकन में शाह पहुंचे
देश

पहलगाम हमले की जांच GoPro कैमरे पर अटकी, NIA ने चीन से मांगी मदद, जानिए आगे क्या

श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
पहलगाम हमले की जांच GoPro कैमरे पर अटकी, NIA ने चीन से मांगी मदद, जानिए आगे क्या
देश

राजस्थान पुलिस का लॉरेंस और गोदारा गैंग के नेटवर्क पर प्रहार, होली पर 214 बदमाश दबोचे

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
राजस्थान पुलिस का लॉरेंस और गोदारा गैंग के नेटवर्क पर प्रहार, होली पर 214 बदमाश दबोचे
देश

बंगाल में SIR के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर बवाल, क्रिकेटर और मिनिस्टर की फैमिली का कर दिया बंटवारा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
बंगाल में SIR के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर बवाल, क्रिकेटर और मिनिस्टर की फैमिली का कर दिया बंटवारा
देश