भारत ने जीता विश्व कप तो इरफान पठान ने किया जबरदस्त डांस, जानें क्यों पाकिस्तानी गुस्से से लाल हो गए होंगे

Updated on 09-03-2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के ही पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने भारत के विश्व विजेता बनने पर गजब डांस किया है। हालांकि इरफान पठान के इस डांस से पाकिस्तानियों को मिर्ची लग सकती है।

इरफान पठान ने फिर किया अफगान जलेबी पर डांस

भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने 'अफगान जलेबी' गाने पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस के सामने डांस किया है। इरफान पठान अक्सर इस गाने पर डांस करते रहते हैं। उन्होंने एक्स पर अपने इस डांस की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह स्पेशल डांस है भारतीय क्रिकेट की धड़कन के साथ। फैंस, आप सभी को मुबारकबाद।

पाकिस्तान को क्यों लग सकती है मिर्ची

दरअसल, 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और अफगानिस्तान का सामना ग्रुप स्टेज मुकाबले में चेन्नई में हुआ था। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा हरा दिया था। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से पीटा था। अफगानिस्तान की इस जीत के बाद इरफान पठान ने 'अफगान जलेबी' गाने पर डांस किया था। फैंस को उनका यह डांस काफी पसंद आया था। उसके बाद से इरफान लगातार इस गाने पर डांस करते रहते हैं।

बता दें कि जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को कोलंबो में मात दी थी। उसके बाद भी इरफान पठान ने इस गाने पर डांस कर पाकिस्तानियों को चिढ़ाया था। 41 साल के इरफान पठान ने अपने करियर में भारत के लिए 29 टेस्ट,120 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेल रखे हैं। वह बॉलिंग ऑलराउंडर थे। इरफान के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 से ज्यादा विकेट है और लगभग 3000 रन हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सूर्यकुमार यादव ने किया माटी का तिलक, यूं पालथी मारकर बैठ गए, विश्व विजेता बनने पर रोहित शर्मा ने खाई थी घास

अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
सूर्यकुमार यादव ने किया माटी का तिलक, यूं पालथी मारकर बैठ गए, विश्व विजेता बनने पर रोहित शर्मा ने खाई थी घास
खेल

'यही है असली स्क्रिप्टराइटर!' रोहित शर्मा ने सरेआम जय शाह की तरफ किया इशारा, वायरल हुआ हिटमैन का मजाकिया अंदाज

अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
'यही है असली स्क्रिप्टराइटर!' रोहित शर्मा ने सरेआम जय शाह की तरफ किया इशारा, वायरल हुआ हिटमैन का मजाकिया अंदाज
खेल

भारत ने जीता विश्व कप तो इरफान पठान ने किया जबरदस्त डांस, जानें क्यों पाकिस्तानी गुस्से से लाल हो गए होंगे

नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
भारत ने जीता विश्व कप तो इरफान पठान ने किया जबरदस्त डांस, जानें क्यों पाकिस्तानी गुस्से से लाल हो गए होंगे
खेल

अभिषेक शर्मा ने उधार के बल्ले से जीता विश्व कप, युवराज के शिष्य ने फाइनल से पहले किया था ऐसा टोटका

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
अभिषेक शर्मा ने उधार के बल्ले से जीता विश्व कप, युवराज के शिष्य ने फाइनल से पहले किया था ऐसा टोटका
खेल

गौतम गंभीर से प्लेइंग 11 को लेकर होती है बहस? वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने कोच को क्या बता दिया

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर टी20 टीम को नए आयामों तक पहुंचाया है। टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड…
गौतम गंभीर से प्लेइंग 11 को लेकर होती है बहस? वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने कोच को क्या बता दिया
खेल

शादी के अगले दिन ही मैदान पर लौटे अर्जुन तेंदुलकर, प्री वेडिंग इवेंट के बीच में भी खेला था मैच

नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
शादी के अगले दिन ही मैदान पर लौटे अर्जुन तेंदुलकर, प्री वेडिंग इवेंट के बीच में भी खेला था मैच
खेल

आंकड़े बताते हैं दो अलग कहानियां, हेड टू हेड में भारत आगे तो टी20 विश्व कप में मामला बिल्कुल अलग

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
आंकड़े बताते हैं दो अलग कहानियां, हेड टू हेड में भारत आगे तो टी20 विश्व कप में मामला बिल्कुल अलग
खेल

लक्ष्य सेन का 'लक्ष्य' फाइनल पर, चीनी धुरंधर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे, खिताब से बस दो कदम दूर

लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
लक्ष्य सेन का 'लक्ष्य' फाइनल पर, चीनी धुरंधर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे, खिताब से बस दो कदम दूर
खेल

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद खराब रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, फाइनल से पहले बढ़ी चिंता

अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद खराब रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, फाइनल से पहले बढ़ी चिंता
खेल