जल्‍द दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में भारत, पीएम ने भरोसा जता इजरायल के साथ ट्रेड डील पर दिया हिंट

Updated on 26-02-2026
नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था पर खास रोशनी डाली। जल्‍द ही इसके टॉप 3 इकोनॉमी में शामिल होने की बात कही। साथ ही यह भी इजरायल के साथ भारत के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर भी हिंट दिया। उन्‍होंने बताया कि दोनों देशों की टीमें मिलकर इस पर काम कर रही हैं।

इजरायली संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पिछले कुछ सालों से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी इकोनॉमी रहा है। जल्द ही हम दुनिया की टॉप तीन इकोनॉमी में शामिल होंगे।'पीएम ने यह बात ऐसे समय में कही है जब हाल में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की उपलब्धि हासिल की है। भारत की तेज रफ्तार अर्थव्‍यवस्था ने अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और वर्ल्‍ड बैंक जैसे संस्‍थानों को भी चौंकाया है।

इजरायल के साथ एफटीए के संकेत

प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के साथ भारत के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होने के भी संकेत दिए। उन्‍होंने कहा, 'पिछले कुछ सालों में भारत ने दूसरे देशों के साथ कई जरूरी ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं...हमारी टीमें एक बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर बातचीत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं...।'

बीते कुछ समय में भारत ने कई विकसित मुल्‍कों के साथ ट्रेड डील की है। इनमें यूरोपीय यूनियन (ईयू), अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं। इन ट्रेड डील ने जहां दुनियाभर में भारतीय सामानों के लिए पहुंच बढ़ा दी है। वहीं, दूसरे देशों के सामानों के लिए भारत में दरवाजा खोला है।

इजरायली संसद में 'मोदी-मोदी' की गूंज

पीएम बोले कि भारत गाजा में शांति की पहल का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, 'शांति का मार्ग हमेशा आसान नहीं होता। लेकिन, भारत इस क्षेत्र में संवाद, शांति और स्थिरता के लिए आपके और विश्व के साथ खड़ा है।'

मोदी ने कहा, 'मैं 1.4 अरब भारतीयों की ओर से शुभकामनाएं और मित्रता, सम्मान और साझेदारी का संदेश लेकर आया हूं।'

वह बोले, 'हमारी सहभागिता का दायरा और विस्तार बढ़ा है और हम कई क्षेत्रों में इस संबंध को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

मोदी के संसद में पहुंचने पर सांसदों ने अपने स्थानों पर खड़े होकर ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। उनके भाषण के दौरान कई बार उन्होंने मेजें थपथपाकर प्रधानमंत्री की कई बातों का समर्थन किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कच्चे तेल की कीमत में उछाल, होर्मुज स्ट्रेट में 92 फीसदी गिर गया टैंकर ट्रैफिक

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
कच्चे तेल की कीमत में उछाल, होर्मुज स्ट्रेट में 92 फीसदी गिर गया टैंकर ट्रैफिक
बिजनेस

ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश भारतीय बासमती चावल तक पहुंची, समंदर में ही अटके लाखों टन का कंशाइनमेंट

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से पश्चिम एशियाई देश पूरी तरह से झुलस रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) के बंद होने से खाड़ी के अधिकतर देशों में पानी…
ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश भारतीय बासमती चावल तक पहुंची, समंदर में ही अटके लाखों टन का कंशाइनमेंट
बिजनेस

भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है गल्फ काउंसिल

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है गल्फ काउंसिल
बिजनेस

कतर ने रोका एलएनजी का उत्पादन, भारत को सप्लाई में कटौती, शहरी क्षेत्र में संकट की आशंका

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति…
कतर ने रोका एलएनजी का उत्पादन, भारत को सप्लाई में कटौती, शहरी क्षेत्र में संकट की आशंका
बिजनेस

20 साल बाद आरामदायक जीवन जीना चाहते हैं तो कितने का कोर्पस चाहिए

नई दिल्ली: आप शहरों में रहते हैं या महानगर में। यदि आप महीने में एक लाख रुपये की कमाई करते हैं तो जीवन आराम से कट सकता है। वह किराये…
20 साल बाद आरामदायक जीवन जीना चाहते हैं तो कितने का कोर्पस चाहिए
बिजनेस

लगातार सातवें महीने बढ़ी सोने की कीमत, इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा, कौन खरीद रहा इतना गोल्ड?

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। फरवरी में सोने की कीमत में लगातार सातवें महीने तेजी आई। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ…
लगातार सातवें महीने बढ़ी सोने की कीमत, इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा, कौन खरीद रहा इतना गोल्ड?
बिजनेस

फारस की खाड़ी में जहाजों के लिए डर ही डर! बीमा कंपनियों ने पीछे खींचे हाथ, क्या तेल की कीमतें आसमान छूएंगी?

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुआ सैन्य तनाव कई देशों तक पहुंच गया है। इससे सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा की तेजी आई।…
फारस की खाड़ी में जहाजों के लिए डर ही डर! बीमा कंपनियों ने पीछे खींचे हाथ, क्या तेल की कीमतें आसमान छूएंगी?
बिजनेस

3 मार्च या 4 मार्च? जानें होली पर शेयर बाजार में किस दिन है छुट्टी, आज NSE और BSE पर कारोबार होगा कि नहीं

नई दिल्ली: होली के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को बंद रहेंगे। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE में इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट…
3 मार्च या 4 मार्च? जानें होली पर शेयर बाजार में किस दिन है छुट्टी, आज NSE और BSE पर कारोबार होगा कि नहीं
बिजनेस

EPFO की पेंशन और बीमा योजनाओं में बदलाव, ट्रस्टों के लिए एमनेस्टी स्कीम को भी मंजूरी

नई दिल्ली: रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाली संस्था EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की है। इसके साथ ही…
EPFO की पेंशन और बीमा योजनाओं में बदलाव, ट्रस्टों के लिए एमनेस्टी स्कीम को भी मंजूरी
बिजनेस