'मुझसे भी गलतियां हुई होंगी', विराट-रोहित से विवाद की खबरों पर गंभीर का बड़ा बयान

Updated on 17-03-2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल रही खबरों पर पहली बार खुलकर चुप्पी तोड़ी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के निराशाजनक परिणाम के बाद से गंभीर और टीम के वरिष्ठ सितारों के बीच मतभेद की खबरें सुर्खियों में थीं, जिस पर गंभीर ने स्वीकार किया कि एक इंसान के तौर पर उनसे भी गलतियां हो सकती हैं।

गंभीर का बड़ा बयान

जब गंभीर से विराट और रोहित के साथ उनके कथित अनबन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। गंभीर ने कहा, 'मैं एक इंसान हूं और मुझे भी दूसरों की तरह गलतियां करने की अनुमति दी जानी चाहिए। खिलाड़ियों से गलतियां होती हैं, और शायद पिछले 18 महीनों में मुझसे भी हुई हों। मैं इससे कभी पीछे नहीं हटा, लेकिन मेरा मानना है कि सही नीयत के साथ लिया गया गलत फैसला स्वीकार्य है, पर गलत नीयत के साथ लिया गया फैसला बिल्कुल नहीं।'

ड्रेसिंग रूम में ईमानदारी है सबसे बड़ी प्राथमिकता

विराट और रोहित के खिलाफ कोच के होने की सोशल मीडिया ट्रोलिंग और मीडिया रिपोर्ट्स पर गंभीर ने स्पष्ट किया कि उनके लिए ड्रेसिंग रूम के अंदर की पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने घोषणा की, 'जब तक मैं ईमानदारी के साथ काम कर रहा हूं और ड्रेसिंग रूम में मौजूद हर व्यक्ति, चाहे वो मसाजर हो या असिस्टेंट कोच, उनके प्रति ईमानदार हूँ, तब तक मुझे लगता है कि मैं अपने पद के साथ न्याय कर रहा हूं।' गौरतलब है कि इंग्लैंड सीरीज से ठीक पहले गंभीर के कार्यकाल के पहले साल में ही दोनों दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

संजू सैमसन की वापसी और विस्फोटक रणनीति

गंभीर ने टी20 वर्ल्ड कप अभियान के दौरान संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में वापस लाने के फैसले पर भी चर्चा की। उन्होंने उन चर्चाओं को खारिज कर दिया कि यह फैसला शीर्ष क्रम के तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों के क्रम को तोड़ने के लिए था। गंभीर ने बताया, 'हमारा विचार केवल विस्फोटक होना था। पिछले डेढ़ साल से हमारी विचारधारा यही रही है कि मैदान पर जाकर जितना हो सके उतना आक्रामक क्रिकेट खेलें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

IPL से पहले अर्जुन तेंदुलकर का रौद्र रूप, जसप्रीत बुमराह की तरह फेंके तीर जैसे यॉर्कर, लखनऊ के हाथ लगी लॉटरी

नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
IPL से पहले अर्जुन तेंदुलकर का रौद्र रूप, जसप्रीत बुमराह की तरह फेंके तीर जैसे यॉर्कर, लखनऊ के हाथ लगी लॉटरी
खेल

रुतुराज ना हों तो धोनी ना करें कप्तानी, सीएसके के पास अब तगड़ा ऑप्शन, दिग्गज ने बताया ऐसा नाम

नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
रुतुराज ना हों तो धोनी ना करें कप्तानी, सीएसके के पास अब तगड़ा ऑप्शन, दिग्गज ने बताया ऐसा नाम
खेल

IPL से पहले चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट, ये 5 पूरे सीजन से बैठ सकते हैं बाहर

आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
IPL से पहले चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट, ये 5 पूरे सीजन से बैठ सकते हैं बाहर
खेल

हेड कोच गौतम गंभीर से ऋषभ पंत तक, कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी में लगा क्रिकेटर्स का ग्लैमर, जानें कौन-कौन पहुंचा

नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
हेड कोच गौतम गंभीर से ऋषभ पंत तक, कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी में लगा क्रिकेटर्स का ग्लैमर, जानें कौन-कौन पहुंचा
खेल

सूर्यकुमार यादव का खुलासा, बताया किन 4 ने किया था उनको कप्तान बनाने का फैसला, रोहित शर्मा का भी रोल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
सूर्यकुमार यादव का खुलासा, बताया किन 4 ने किया था उनको कप्तान बनाने का फैसला, रोहित शर्मा का भी रोल
खेल

'भारत हमारे लिए पाकिस्तान से मोर्चा ले', अफगानिस्तानी क्रिकेटर ने मांगी मदद, लिखा भावुक मैसेज

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
'भारत हमारे लिए पाकिस्तान से मोर्चा ले', अफगानिस्तानी क्रिकेटर ने मांगी मदद, लिखा भावुक मैसेज
खेल

अफ्रीकी फुटबॉल में बवाल, 2 महीने बाद सेनेगल से छीना AFCON का खिताब, हारने वाली मोरोक्को बनी चैंपियन

नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
अफ्रीकी फुटबॉल में बवाल, 2 महीने बाद सेनेगल से छीना AFCON का खिताब, हारने वाली मोरोक्को बनी चैंपियन
खेल

घर के ऊपर उड़ रहे थे फाइटर जेट्स, बेटा कर रहा था सवाल, दुबई में मुश्किल दिन बिताकर भारत लौटी सानिया मिर्जा

भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…
घर के ऊपर उड़ रहे थे फाइटर जेट्स, बेटा कर रहा था सवाल, दुबई में मुश्किल दिन बिताकर भारत लौटी सानिया मिर्जा
खेल

'मुझसे भी गलतियां हुई होंगी', विराट-रोहित से विवाद की खबरों पर गंभीर का बड़ा बयान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
'मुझसे भी गलतियां हुई होंगी', विराट-रोहित से विवाद की खबरों पर गंभीर का बड़ा बयान
खेल