Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक तो बच्‍चे का हत्‍यारा निकला! 25 साल पहले मिली थी उम्रकैद, दिल्‍ली पुलिस ने किया अरेस्‍ट

Updated on 25-04-2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। खुद को एक्‍स मुस्लिम कहने वाला सलीम वास्तिक 13 साल के लड़के के अपहरण और मर्डर के मामले में लंबे समय से पहचान छिपाकर गाजियाबाद में रह रहा था। 25 साल पहले उसे सजा मिली थी। दिल्‍ली के गोकलपुरी थाने में उसके खिलाफ अपहरण, रंगदारी और हत्‍या की एफआईआर दर्ज थी। सलीम वास्तिक का असली नाम सलीम खान है और वह मूलरूप से यूपी के शामली का रहने वाला है।

गाजियाबाद के पुलिस कमिश्‍नर जे रविंद्र गौड़ ने बताया कि 20 जनवरी 1995 को सलीम ने दिल्‍ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे का अपहरण कर लिया था। परिवार से उसने फिरौती मांगी थी। ना मिलने पर बच्‍चे की हत्‍या कर दी थी। इस घटना के बाद दिल्‍ली पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 1997 में उसको कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 2000 में उसे जमानत मिली जिसके बाद वह फरार हो गया। पिछले 25 सालों से वह सलीम वास्तिक बनकर मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में रह रहा था।

सगे भाइयों ने चाकू से किए थे 14 वार

इस साल 27 फरवरी को दो सगे भाइयों गुलफाम और जीशान ने उस पर चाकू और अन्‍य धारदार हथियारों से हमला बोल दिया था। इस घटना के बाद वह फिर से चर्चा में आ गया। तब पुलिस को उसकी सच्‍चाई के बारे में पता चला। गाजियाबाद पुलिस ने हमलावर दोनों भाइयों को एनकाउंटर में मार गिराया। हमलवारों ने सलीम वास्तिक के शरीर पर 14 बार चाकू से वार किए थे।

इस्‍लाम से हो गया था मोहभंग

दरअसल, सलीम वास्तिक एक्‍स मुस्लिम के नाम से यूट्यूबर चैनल चलाता था। इसमें वह मुस्लिम धर्म की कमियां गिनाते हुए कई वीडियो बनाता था। इससे वह लोगों के निशाने पर आ गया था। पुलिस ने दावा था कि दोनों सगे भाइयों ने सलीम वास्तिक को सबक सिखाने के लिए जानलेवा हमला किया था। सलीम पहले कंस्‍ट्रक्‍शन के काम से जुड़ा था। कुछ समय के लिए मौलवी भी बना पर जल्‍द ही इस्‍लाम से उसका मोह भंग हो गया।

दूसरे चैनलों पर भी करता था डिबेट

सलीम वास्तिक अपना यूट्यूब चैनल चलाने के साथ दूसरे चैनलों पर डिबेट में हिस्‍सा लेने जाता था। वह इस्‍लाम, मदरसों की शिक्षा और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखता था। उसके वीडियो के नीचे मुस्लिम समाज के कई लोग अभद्र कमेंट लिखा करते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'कभी मस्जिद, कभी मंदिर', ASI बार-बार क्यों बदल रही अपना स्टैंड? भोजशाला विवाद पर सीनियर एडवोकेट के तीखे सवाल

धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
'कभी मस्जिद, कभी मंदिर', ASI बार-बार क्यों बदल रही अपना स्टैंड? भोजशाला विवाद पर सीनियर एडवोकेट के तीखे सवाल
देश

कौन हैं अमरेंद्र कुमार पांडेय? जिनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, मामला भी जान लीजिए

गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
कौन हैं अमरेंद्र कुमार पांडेय? जिनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, मामला भी जान लीजिए
देश

मीरा रोड में सुरक्षा गार्डों पर हमले में नया मोड़, सीएम बोले- महाराष्ट्र में IS से प्रेरित हमला, संदिग्ध हिंदुओं पर अटैक करना चाहता था हमलावर

मुंबई: मुंबई के उपनगर मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए एक हिंसक हमले के मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संज्ञान लिया है।…
मीरा रोड में सुरक्षा गार्डों पर हमले में नया मोड़, सीएम बोले- महाराष्ट्र में IS से प्रेरित हमला, संदिग्ध हिंदुओं पर अटैक करना चाहता था हमलावर
देश

राधा मोहन अग्रवाल के बयान से चढ़ा सियासी पारा, गहलोत पर शेखावत बरसे तो कांग्रेस ने BJP प्रभारी से रखी माफी की मांग

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर 2020 में अशोक गहलोत कार्यकाल के दौरान सचिन पायलट की बगावत के प्रकरण (मानसेर कांड) पर राजनीति तेज हो गई है। दरअसल, विवाद…
राधा मोहन अग्रवाल के बयान से चढ़ा सियासी पारा, गहलोत पर शेखावत बरसे तो कांग्रेस ने BJP प्रभारी से रखी माफी की मांग
देश

ससुर से विवाद के बाद महिला ने 5 बच्चों संग खाया जहर, दो की हालत नाजुक

सहरसाः बिहार के सहरसा जिले में इटहरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ससुर से विवाद के बाद महिला ने दूध…
ससुर से विवाद के बाद महिला ने 5 बच्चों संग खाया जहर, दो की हालत नाजुक
देश

कौन है बर्खास्त SI रामवीर दाऊ? जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से लेकर 'अपराधियों का मददगार' बनकर जेल से करवा रहा क्राइम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में उतर कर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। सीएम ममता बनर्जी पर सीधा हमला करते दिख रहे हैं।…
कौन है बर्खास्त SI रामवीर दाऊ? जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से लेकर 'अपराधियों का मददगार' बनकर जेल से करवा रहा क्राइम
देश

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, टोंक के बाद जयपुर में जानें क्या होगा खास

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार राजस्थान दौरे पर आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद उनका यह पहला दौरा है। सुबह साढ़े 11…
नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, टोंक के बाद जयपुर में जानें क्या होगा खास
देश

बंगाली युवा बाबाओं को जेब में रखते हैं, झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने योगी आदित्यनाथ का उड़ाया मजाक

पटना: तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि NDA सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथविश्वासघात किया। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को ये बड़ा आरोप लगाया और…
बंगाली युवा बाबाओं को जेब में रखते हैं, झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने योगी आदित्यनाथ का उड़ाया मजाक
देश

बिहार में मंत्रियों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे, क्या सम्राट चौधरी जल्द लेंगे सख्त फैसला

पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
बिहार में मंत्रियों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे, क्या सम्राट चौधरी जल्द लेंगे सख्त फैसला
देश