पाकिस्तान और तालिबान में रात भर भीषण झड़प, बॉर्डर पार कर घुसी अफगान सेना, 8 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा

Updated on 03-03-2026
काबुल: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर एक बार फिर झड़पें हुई हैं। अफगानिस्तान की तालिबान सेना ने सीमा पार करके पाकिस्तान में हमला किया है और कई मिलिट्री पोस्ट पर कब्जा कर लिया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय बताया कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अफगान सेना ने कंधार और जाबुल प्रांतों में डूरंड लाइन को पार कर हमला किया। मंत्रालय के डेप्युटी प्रवक्ता सेदिकुल्लाह नुसरत ने बताया कि अफगान सेना अब तक 8 पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट पर कब्जा कर चुकी है।

तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

प्रवक्ता ने बताया कि कंधार में पांच, खोस्त में दो और जाबुल में एक पोस्ट पर कब्जा किया गया। पता चला है कि अभी भी झड़पें जारी हैं। सूत्रों ने बताया कि कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक में अफगान सैनिकों ने सीमा पार करके तीन पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट पर कब्जा कर लिया। तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है, जबकि एक को जिंदा पकड़ लिया गया है।

अफगान सैन्य सूत्रों ने बताया कि तालिबान के शासन वाली सेना ने पाकिस्तान के एक और ड्रोन को मार गिराया है। इसे जाबुल प्रांत के शामुलजई जिले में उस समय गिराया गया जब यह टारगेट पर हमला करने की तरफ बढ़ रहा था। सूत्र ने यह भी बताया कि सोमवार को कंधार में एक और ड्रोन मार गिराया ता। सोमवार को अफगान सेना ने पाकिस्तान के कुल 4 ड्रोन मार गिराए हैं।

पाकिस्तान के मिलिट्री बेस पर एयर स्ट्राइक

इसके पहले सोमवार को तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि उसने पाकिस्तान के अंदर कई अहम मिलिट्री बेस पर हमले किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई काबुल और देश के कई दूसरे हिस्सों पर पाकिस्तानी सेना के हवाई हमलों के जवाब में की गई।
  • मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान की एयर फोर्स ने रावलपिंडी, बलूचिस्तान के क्वेटा, खैबर पख्तूनख्वा और दूसरी जगहों पर मिलिट्री बेस को निशाना बनाया। पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को काफी नुकसान पहुंचा है।
  • सोमवार सुबह अफगान रक्षा बलों ने पक्तिका में अंगूर अडा बेस के सामने पाकिस्तान के एक आर्मर्ड टैंक को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया।
  • झड़पें सिर्फ हवाई हमलों तक ही नहीं रहीं। अफगान रक्षा बलों ने अंगूर अडा इलाके में पाकिस्तान की सेना के खिलाफ जवाबी हमले भी किए।
  • अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सैन्य बलों के ऑपरेशन के चलते पाकिस्तानी सेना को कई जगहों पर पीछे हटना पड़ा है।
  • तालिबान की सेना के जवाबी हमले शुरू होने के बाद से 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि अफगान बलों ने 30 से ज्यादा चौकियों पर कब्जा किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

ईरान पर खेला गया चीन का सबसे बड़ा दांव कैसे हुआ फुस्स? डूब सकता है 400 अरब डॉलर का निवेश, मास्टरप्लान फेल!

बीजिंग/तेहरान: ईरान में पिछले एक दशक से चीन चुपचाप निवेश करता आ रहा था। लेकिन इजरायल और अमेरिका के युद्ध शुरू करने के बाद ऐसा लग रहा है कि चीन का…
ईरान पर खेला गया चीन का सबसे बड़ा दांव कैसे हुआ फुस्स? डूब सकता है 400 अरब डॉलर का निवेश, मास्टरप्लान फेल!
विदेश

ईरानी वॉरशिप को लेकर अमेरिका ने श्रीलंका पर बनाया दबाव, रेस्क्यू सैनिकों को ईरान वापस न भेजने की मांग, बढ़ेगा तनाव

वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
ईरानी वॉरशिप को लेकर अमेरिका ने श्रीलंका पर बनाया दबाव, रेस्क्यू सैनिकों को ईरान वापस न भेजने की मांग, बढ़ेगा तनाव
विदेश

ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका-स्पेन में ठनी: पीएम सांचेज बोले- ये जंग 'ऐतिहासिक गलती', फिर भड़केंगे ट्रंप?

मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका-स्पेन में ठनी: पीएम सांचेज बोले- ये जंग 'ऐतिहासिक गलती', फिर भड़केंगे ट्रंप?
विदेश

ईरान से युद्ध अमेरिका को पड़ रहा भारी: पहले 100 घंटों में ही स्वाहा हुए 34,000 करोड़ रुपये, टेंशन में ट्रंप

वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
ईरान से युद्ध अमेरिका को पड़ रहा भारी: पहले 100 घंटों में ही स्वाहा हुए 34,000 करोड़ रुपये, टेंशन में ट्रंप
विदेश

'यहूदी शासन ने बड़ी गलती कर दी', खामेनेई की मौत के बाद X अकाउंट से पोस्ट, इजरायल को धमकी

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
'यहूदी शासन ने बड़ी गलती कर दी', खामेनेई की मौत के बाद X अकाउंट से पोस्ट, इजरायल को धमकी
विदेश

'भारत बढ़ा सकता है परमाणु बम का भंडार', इंड‍िया-कनाडा यूरेनियम डील पर भड़की पाकिस्तान सरकार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
'भारत बढ़ा सकता है परमाणु बम का भंडार', इंड‍िया-कनाडा यूरेनियम डील पर भड़की पाकिस्तान सरकार
विदेश

अमेरिकी एयरबेस को उड़ाने से 2 मिनट दूर थे ईरानी बॉम्बर्स, कतर ने कैसे Su-24 फाइटर जेट्स को गिराया?

दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
अमेरिकी एयरबेस को उड़ाने से 2 मिनट दूर थे ईरानी बॉम्बर्स, कतर ने कैसे Su-24 फाइटर जेट्स को गिराया?
विदेश

ईरान ने अमेरिका को 'अंधा' किया, कतर में उड़ाया खाड़ी का सबसे बड़ा अमेरिकी रडार, 1.1 अरब डॉलर है कीमत

दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
ईरान ने अमेरिका को 'अंधा' किया, कतर में उड़ाया खाड़ी का सबसे बड़ा अमेरिकी रडार, 1.1 अरब डॉलर है कीमत
विदेश

ईरान पर हमलों ने दोस्त रूस की कर दी मौज, तेल में अरबों की कमाई, यूक्रेन युद्ध में मिल सकता बड़ा मौका

मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
ईरान पर हमलों ने दोस्त रूस की कर दी मौज, तेल में अरबों की कमाई, यूक्रेन युद्ध में मिल सकता बड़ा मौका
विदेश