लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार

Updated on 28-04-2026
भोपाल, एमपी के सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।

यूजी के लिए 1 मई और पीजी के लिए 2 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। ये 30 जून तक चलेगा। रजिस्ट्रेशन के साथ दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य रहेगा। इस बार विभाग ने दो मुख्य काउंसलिंग राउंड के साथ कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) का एक अतिरिक्त राउंड भी जोड़ा है।

कॉलेज में एडमिशन लेने वाली छात्राओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना से 25000 रुपए की सहायता दी जाएगी।

ऑनलाइन प्रक्रिया से होगा एडमिशन

शेड्यूल के अनुसार, इस साल प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जाएगी। छात्रों को तय तारीख के भीतर रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपने दस्तावेजों का सत्यापन भी कराना होगा।

बिना सत्यापन के छात्रों की काउंसलिंग प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी और वे सीट आवंटन से वंचित रह सकते हैं।

चॉइस फिलिंग से तय होगा कॉलेज

एडमिशन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करना होगा। इसी चॉइस फिलिंग के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और सीटों का आवंटन किया जाएगा।

सीट मिलने के बाद छात्रों को तय समय सीमा में फीस जमा करनी होगी अन्यथा उनकी सीट स्वतः निरस्त हो जाएगी और वह अगली सूची में अन्य छात्रों को आवंटित कर दी जाएगी।

दो मुख्य राउंड के साथ CLC का नया मौका

इस बार प्रवेश प्रक्रिया में दो मुख्य काउंसलिंग राउंड के अलावा कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) का एक अतिरिक्त राउंड भी रखा है।

यह राउंड उन सीटों को भरने के लिए होगा, जो मुख्य काउंसलिंग के बाद खाली रह जाती हैं। इससे अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश का अवसर मिल सकेगा और कॉलेजों में सीटें खाली नहीं रहेंगी।

12वीं के बाद सीधे करें 4 साल का ITEP कोर्स

इस वर्ष एनसीटीई के तहत बीएड, बीपीएड और एमपीएड कोर्स के साथ एक नया चार वर्षीय कोर्स आईटीईपी (ITEP) भी शुरू किया गया है।

इसकी खास बात यह है कि इसे 12वीं के बाद सीधे किया जा सकता है। इसे शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है, क्योंकि इसमें शुरुआती स्तर से ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पहली किस्त फर्स्ट ईयर, दूसरी थर्ड में मिलेगी

लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत छात्राओं को स्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने पर 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि फर्स्ट ईयर और थर्ड ईयर में दो बराबर किस्तों में दी जाएगी।

योजना का उद्देश्य प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार करना, बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उनकी शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति को बेहतर बनाना है।

एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी न्यूनतम अंक प्रतिशत निर्धारित किया गया है। तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को स्नातक में कम से कम 45 प्रतिशत अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग को 42 प्रतिशत और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग को 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा।

इसी तरह पांच वर्षीय एलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा में भी यही न्यूनतम अंक प्रतिशत लागू रहेगा। यह नियम हरियाणा और मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त बोर्ड के विद्यार्थियों पर लागू होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप

भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप
मध्यप्रदेश

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 महंगा:भोपाल में 3074, इंदौर में 3179 और ग्वालियर में 3296 में मिलेगा

भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 महंगा:भोपाल में 3074, इंदौर में 3179 और ग्वालियर में 3296 में मिलेगा
मध्यप्रदेश

भोपाल में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हिट एंड रन में किसान की दर्दनाक मौत

भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
भोपाल में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हिट एंड रन में किसान की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश

जीएमसी में 13 जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, हमीदिया-सुल्तानिया में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
जीएमसी में 13 जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, हमीदिया-सुल्तानिया में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
मध्यप्रदेश

MP के श्रमिकों को सौगात... संबल योजना के 27 हजार परिवारों को मिले 600 करोड़, गिग वर्कर्स भी हुए शामिल

 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
MP के श्रमिकों को सौगात... संबल योजना के 27 हजार परिवारों को मिले 600 करोड़, गिग वर्कर्स भी हुए शामिल
मध्यप्रदेश

MP में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी

भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
MP में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी
मध्यप्रदेश

MP पुलिस अभ्यर्थियों को जिले आबंटित, 2070 महिलाएं की भी हुई भर्ती, ज्वॉइनिंग में लग सकते हैं 15 दिन

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
MP पुलिस अभ्यर्थियों को जिले आबंटित, 2070 महिलाएं की भी हुई भर्ती, ज्वॉइनिंग में लग सकते हैं 15 दिन
मध्यप्रदेश

भोपाल में हथियारों की सप्लाई करने वाली गैंग का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने सरगना समेत 8 को दबोचा, पिस्टल और कारतूस जब्त

भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल में हथियारों की सप्लाई करने वाली गैंग का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने सरगना समेत 8 को दबोचा, पिस्टल और कारतूस जब्त
मध्यप्रदेश

MP अतिथि शिक्षक भर्ती 2026: 2 मई से शुरू होगी प्रक्रिया, पोर्टल 3.0 के जरिए होगा ऑनलाइन चयन

 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…
MP अतिथि शिक्षक भर्ती 2026: 2 मई से शुरू होगी प्रक्रिया, पोर्टल 3.0 के जरिए होगा ऑनलाइन चयन
मध्यप्रदेश