रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस:कहा- कब तक चलेगा अमेरिकी ब्लैकमेल

Updated on 07-03-2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।

कांग्रेस पार्टी ने इसे भारत की संप्रभुता पर हमला और अमेरिकी ब्लैकमेल बताया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया है कि आखिर अमेरिका इस तरह से हमें कब तक ब्लैकमेल करता रहेगा।

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में इस बारे में बीते सेशन का वीडियो शेयर किया है। राहुल ने कहा था- क्या अमेरिका हमें बताएगा कि हम रूस या ईरान से तेल खरीद सकते हैं या नहीं। यह अमेरिका तय करेगा, हमारे प्रधानमंत्री नहीं।

खड़गे ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी पर दबाव डाला जा रह

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा
  • भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और राष्ट्रीय संप्रभुता गंभीर खतरे में है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी पर एपस्टीन फाइल्स और अडानी मामले को लेकर दबाव डाला जा रहा है।अमेरिका द्वारा भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए ‘अनुमति’ देने और 30 दिनों की ‘छूट’ देने की घोषणा साफ तौर पर दिखाती है कि मोदी सरकार लगातार कूटनीतिक क्षेत्र छोड़ती जा रही है। इस तरह की भाषा आमतौर पर प्रतिबंधित देशों के लिए इस्तेमाल की जाती है, न कि भारत जैसे देश के लिए, जो वैश्विक व्यवस्था में एक जिम्मेदार और बराबरी का साझेदार रहा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट करके लिखा है, ‘ट्रंप का नया खेल, दिल्ली दोस्त को कहा, पुतिन से ले सकते हो तेल, कबतक चलेगा ये अमेरिकी ब्लैकमेल।’
  • कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने तो इसे देश की संप्रभुता तक से जोड़ दिया है। उन्होंने X पर अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के बयान के जवाब में लिखा- ‘30 दिन की छूट जारी करना, दबाव की पाखंडी भाषा, नव-साम्राज्यवादी अहंकार से भरा है। क्या हम बनाना रिपब्लिक हैं, जो हमें अपने लिए तेल खरीदने के लिए अमेरिकी अनुमति की जरूरत है? वैसे ज्यादा बोलने वाली सरकार की चुप्पी कुछ अधिक है। क्या इसे नहीं पता कि संप्रभुता का मतलब क्या है’=
  • अमेरिका बोला-छूट से रूस को फायदा नहीं

    अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी ने 6 मार्च को एक्स के जरिए जानकारी दी थी कि भारतीय रिफाइनरों को रूसी तेल खरीदने के लिए ट्रेजरी विभाग 30 दिनों के लिए अस्थाई छूट जारी करता है।...इस छोटे समय के उपाय से रूसी सरकार को ज्यादा वित्तीय फायदा नहीं मिलेगा।

    अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर हैं और ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है।

    इस बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत आज 4% बढ़कर 89.18 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। यह अप्रैल 2024 के बाद इसका उच्चतम स्तर है।

  • ईरान-इजराइल जंग से कच्चे तेल की कीमत बढ़ रही

    मिडिल-ईस्ट में जंग के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई है। ईरान ने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को ब्लॉक कर दिया है, जहां से दुनिया की 20% तेल सप्लाई होती है। तेल क्षेत्रों पर हमले: पिछले कुछ दिनों में सऊदी अरामको की 'रास तनुरा' रिफाइनरी और इराक के 'रुमैला' तेल क्षेत्र जैसे बड़े केंद्रों पर हमले हुए हैं। कीमतों में उछाल: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई के कारण ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़ रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

मेरठ मुहब्बत हत्याकांड: तुर्कमेनिस्तान से दुबई, फिर नेपाल के रास्ते आई थी भाई भारत; मामले में बड़ा खुलासा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
मेरठ मुहब्बत हत्याकांड: तुर्कमेनिस्तान से दुबई, फिर नेपाल के रास्ते आई थी भाई भारत; मामले में बड़ा खुलासा
देश

नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, क्या आज ही दे देंगे सीएम पद से इस्तीफा या कोई और वजह

पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, क्या आज ही दे देंगे सीएम पद से इस्तीफा या कोई और वजह
देश

अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने ही ले ली विकास की जान, नए प्रेमी से कहा- 'शादी की जिद कर रहा है, इसे निपटा दो'

सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने ही ले ली विकास की जान, नए प्रेमी से कहा- 'शादी की जिद कर रहा है, इसे निपटा दो'
देश

रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस:कहा- कब तक चलेगा अमेरिकी ब्लैकमेल

नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस:कहा- कब तक चलेगा अमेरिकी ब्लैकमेल
देश

ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी:रातभर धरनास्थल पर रहीं;

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी:रातभर धरनास्थल पर रहीं;
देश

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी, कहा- नीतीश कुमार के साथ धोखा हुआ

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी, कहा- नीतीश कुमार के साथ धोखा हुआ
देश

रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़

अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़
देश

BJP के लिए बिहार का CM चुनना आसान नहीं, 3 ऑप्शन पर अंदर ही अंदर विरोध, UGC एक्ट पर आक्रोश को बुझाने का 'प्लान'

पटना: सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, ये कन्फर्म हो गया। बेटे निशांत अब बिहार में पिता की खाली जगह भरेंगे (बतौर MLC और डिप्टी सीएम), ये भी करीब-करीब तय…
BJP के लिए बिहार का CM चुनना आसान नहीं, 3 ऑप्शन पर अंदर ही अंदर विरोध, UGC एक्ट पर आक्रोश को बुझाने का 'प्लान'
देश

चिराग ने क्यों छोड़ी राज्यसभा की दावेदारी? LJP-R ने 'बैटिंग' करने के बजाय पवेलियन में बैठना क्यों चुना, जानिए

पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
चिराग ने क्यों छोड़ी राज्यसभा की दावेदारी? LJP-R ने 'बैटिंग' करने के बजाय पवेलियन में बैठना क्यों चुना, जानिए
देश