नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की धमाकेदार जीत, क्या Gen-Z के अरमान पूरे होंगे?

Updated on 09-03-2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए व्यापक शांति समझौते के आधार पर 2008 में संविधान सभा के चुनाव कराए गए थे। तब पुष्प कमल दाहल ‘प्रचंड’ की पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओ‌वादी केंद्र) को जनता का अटूट समर्थन मिला था। मगर वह लोगों की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सके। 2015 तक नेपाल एक समावेशी संविधान भी नहीं बना पाया। संविधान लागू होने के बाद भी राजनीतिक नेतृत्व में स्थायित्व नहीं आया और कई प्रधानमंत्री बदलते रहे।

दूसरी बड़ी जनक्रांति

पिछले साल सितंबर में हुए Gen-Z आंदोलन को नेपाल की दूसरी बड़ी जनक्रांति माना जा रहा है। इसके बाद पहली बार पिछले हफ्ते चुनाव हुए, जिसमें पारंपरिक दलों के खिलाफ नेपालियों का गुस्सा साफ दिखा। इस बार चुनाव में रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) बहुमत बनाती दिख रही है।
RSP ने 90 में से 72 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी) देश की दूसरी और नेपाली कांग्रेस तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने वाली है। मगर, मधेसी दल सफल होते नहीं दिख रहे।

वादों से मिला साथ

RSP के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन ने अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी और चार बार प्रधानमंत्री रह चुके के पी शर्मा ओली को करीब 50,000 वोटों ने हरा दिया। बालेन काठमांडू के मेयर रह चुके हैं और युवाओं में लोकप्रिय हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और व्यवस्था बदलने के वादों ने Gen-Z का साथ दिलाया।

इस चुनाव में इस बार फेसबुक, यूट्यूब का काफी प्रभाव पड़ा, जिससे युवाओं की भागीदारी बढ़ी और एंटी एस्टैब्लिशमेंट भावना मजबूत हुई। ओली सरकार ने 26 सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाया था, जिससे Gen-Z ने आंदोलन किया।

जनादेश को ठेस

चुनाव से पहले नेपाल में राजनीतिक हालात काफी तनावपूर्ण थे। ओली की पार्टी और नेपाली कांग्रेस के गठबंधन पर Gen-Z आंदोलन दबाने के लिए हिंसा के आरोप लगे। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और चीन के साथ ओली की बढ़ती नजदीकी से एक वक्त अमेरिका भी नाराज हो गया। दूसरी ओर, प्रचंड और ओली जैसे पुराने नेताओं की धाक कम होने लगी और उनकी आपसी साझेदारी से जनता ऊब गई।

2022 के चुनाव में नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी। फिर भी प्रधानमंत्री पहले प्रचंड बने और बाद में ओली, जिससे जनादेश को ठेस पहुंची। प्रधानमंत्री रहते हुए ओली पर भ्रष्ट और निरंकुश रवैये के आरोप भी लगे। चुनाव से पहले पार्टी के अंदर भी संकट बढ़ गया, जब शेर बहादुर देउबा की जगह गगन थापा को नेतृत्व दिया गया और देउबा ने इसे अदालत में चुनौती दे दी। इस आंतरिक फूट का फायदा बालेन को मिला और उनका चुनावी रास्ता आसान हो गया।

राजनीतिक पीढ़ी परिवर्तन

इस बार पारंपरिक दलों की जगह नई उभरती RSP और बालेन शाह जैसे युवा नेता को समर्थन मिला। यह देश में पीढ़ीगत परिवर्तन का संकेत है। अब सवाल है कि क्या RSP बड़ा बदलाव ला पाएगी या प्रचंड सरकार की तरह जनता का भरोसा खो देगी। 2006 के बाद जनता को समानता, गणतंत्र और विकास की उम्मीद थी, लेकिन अवसरवादी राजनीति, भ्रष्टाचार, परिवारवाद की चुनौतियां और मधेशी उपेक्षा ने अस्थिरता बढ़ाई। ऐसे में बालेन का मधेशी मूल वहां के लोगों के लिए नई उम्मीद बना है।

बालेन शाह की चुनौतियां

नई सरकार के सामने कई चुनौतियां होंगी। बालेन सहित अधिकांश नए सांसदों के पास राजनीति और सरकार चलाने का अधिक अनुभव नहीं है। उन्हें नौकरशाही के साथ तालमेल बैठाते हुए जनता की उम्मीदों को पूरा करना होगा। चुनावी वादे, खासकर रोजगार देना सरकार के लिए आसान नहीं होगा।
विदेश में बढ़ते माइग्रेशन विरोध और खाड़ी देशों की अनिश्चित स्थिति के कारण कई नेपाली अपने देश लौट सकते हैं। RSP मूल रूप से रबि लामिछाने की पार्टी है और बालेन सहित कई नेता हाल ही में इसमें शामिल हुए हैं।

कई मुद्दे संवेदनशील

लामिछाने पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप भी नई सरकार पर दबाव बना सकते हैं और पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। इसके अलावा संविधान संशोधन, संघीय व्यवस्था और सनातन धर्म जैसे मुद्दों से राजनीतिक बहस बढ़ सकती है।

नई सरकार को भारत और चीन के साथ संतुलित संबंध बनाए रखने होंगे, क्योंकि नेपाल के भारत के साथ विशेष रिश्ते, सीमा और जल विवाद जैसे मुद्दे भी जुड़े हैं। यदि सरकार संतुलित नीति अपनाए और विकास व ऊर्जा क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग बढ़ाए, तो इससे नेपाल की स्थिरता और क्षेत्रीय संतुलन दोनों को लाभ मिल सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए:महिलाओं-बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए:महिलाओं-बच्चे समेत 4 लोगों की मौत
विदेश

तारिक रहमान के सत्ता में आते ही चीन एक्टिव, बांग्लादेश आ रहे चीनी उप विदेश मंत्री, जानें मकसद

ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तारिक रहमान के सत्ता में आते ही चीन एक्टिव, बांग्लादेश आ रहे चीनी उप विदेश मंत्री, जानें मकसद
विदेश

'मोजतबा IRGC की कठपुतली, चेहरा नहीं दिखा सकता', नए सुप्रीम लीडर पर भड़के नेतन्याहू, कहा- ईरान-हिजबुल्ला को कुचल रहे

तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
'मोजतबा IRGC की कठपुतली, चेहरा नहीं दिखा सकता', नए सुप्रीम लीडर पर भड़के नेतन्याहू, कहा- ईरान-हिजबुल्ला को कुचल रहे
विदेश

ईरान जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, भारत के बाद और देशों को भी रूसी तेल पर दी छूट, पुतिन की बल्ले-बल्ले

वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
ईरान जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, भारत के बाद और देशों को भी रूसी तेल पर दी छूट, पुतिन की बल्ले-बल्ले
विदेश

तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करना है तो माननी होगी एक शर्त, ईरान का ऐलान, यू-टर्न या नई चाल?

तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करना है तो माननी होगी एक शर्त, ईरान का ऐलान, यू-टर्न या नई चाल?
विदेश

तारिक रहमान के सत्ता में आते ही चीन एक्टिव, बांग्लादेश आ रहे चीनी उप विदेश मंत्री

ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तारिक रहमान के सत्ता में आते ही चीन एक्टिव, बांग्लादेश आ रहे चीनी उप विदेश मंत्री
विदेश

पुतिन के दोस्त ने पाला बदला? रूस के दुश्मन के फाइटर जेट में दिखी चीनी 'S-400 किलर' मिसाइल, यूक्रेन में झटका!

बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
पुतिन के दोस्त ने पाला बदला? रूस के दुश्मन के फाइटर जेट में दिखी चीनी 'S-400 किलर' मिसाइल, यूक्रेन में झटका!
विदेश

अमेरिका और इजरायल ने शुरू की जंग, फायदा उठाने लगा रूस, ईरान युद्ध से पुतिन की हो गई बल्ले-बल्ले

मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
अमेरिका और इजरायल ने शुरू की जंग, फायदा उठाने लगा रूस, ईरान युद्ध से पुतिन की हो गई बल्ले-बल्ले
विदेश

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई क्या घायल हैं? ईरानी TV ने ऐसा क्या कहा, जिससे अटकलें हुईं तेज

तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई क्या घायल हैं? ईरानी TV ने ऐसा क्या कहा, जिससे अटकलें हुईं तेज
विदेश