तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करना है तो माननी होगी एक शर्त, ईरान का ऐलान, यू-टर्न या नई चाल?

Updated on 13-03-2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा। तेहरान ने दो अलग-अलग मौकों पर इस जलडमरूमध्य के बारे में बात की है। यानि ईरान की नौसेना को जानकारी देने के बाद ही इस रास्ते से जहाजों को गुजरने की इजाजत दी जाएगी। इसीलिए सवाल ये हैं कि क्या ईरान की ये कोई नई चाल है या फिर उसने कई देशों में गैस-तेल को लेकर मचे हाहाकार के बाद इंसानियत के नाते ये फैसला किया है?

यूनाइटेड नेशंस में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने गुरुवार को कहा है कि 'ईरान इस जलडमरूमध्य को बंद नहीं करने जा रहा है लेकिन इस शिपिंग मार्ग की सुरक्षा बनाए रखना ईरान का अधिकार है।' इरावानी ने कहा कि "हम होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद नहीं करने जा रहे हैं। लेकिन इस जलमार्ग में शांति और सुरक्षा बनाए रखना हमारा स्वाभाविक अधिकार है।"

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने रखी बड़ी शर्त

यूएन में ईरान के राजदूत इरवनी ने कहा कि 'ईरान समुद्री कानून के तहत नेविगेशन की स्वतंत्रता के सिद्धांत का पूरी तरह सम्मान करता है और उसके प्रति प्रतिबद्ध है। लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि मौजूदा स्थिति ईरान द्वारा अपने आत्मरक्षा के अधिकार के कानूनी इस्तेमाल का नतीजा नहीं है। बल्कि यह ईरान के खिलाफ आक्रामकता शुरू करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को कमजोर करने के मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका की अस्थिर करने वाली कार्रवाइयों का सीधा परिणाम है।'
इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने 'मेहर न्यूज एजेंसी' से कहा है कि ईरान नहीं चाहता कि यह जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) असुरक्षित हो जाए। इस्माइल बगाई ने कहा कि "होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा ईरान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि देश की सुरक्षा इस क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ी हुई है। फारस की खाड़ी और ओमान सागर पर सबसे लंबी तटरेखा होने के कारण ईरान ने हमेशा इस रणनीतिक जलमार्ग की रक्षा के लिए कीमत चुकाई है।'

होर्मुज की नाकेबंदी से दुनिया पर क्या असर?

आपको बता दें कि दुनिया का लगभग 20% तेल और 20% एलएनजी (LNG) इसी रास्ते से गुजरता है। इसीलिए ये काफी अहम व्यापारिक मार्ग है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है। आशंका जताई जा रही है कि अगर यह लंबे समय तक बंद रहा तो तेल 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। इसके अलावा कतर दुनिया का सबसे बड़ा LNG निर्यातक है और उसका सारा माल इसी रास्ते से निकलता है। इसके बंद होने से यूरोप और एशिया में स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

धरती पर इंसान भी नहीं थे, तब बना होर्मुज स्ट्रेट, दुनिया पर राज करने वाले समुद्री गलियारे के बनने की कहानी

तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
धरती पर इंसान भी नहीं थे, तब बना होर्मुज स्ट्रेट, दुनिया पर राज करने वाले समुद्री गलियारे के बनने की कहानी
विदेश

दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान का पलटवार, कतर की एनर्जी साइट पर मिसाइल अटैक, बड़ा नुकसान

तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान का पलटवार, कतर की एनर्जी साइट पर मिसाइल अटैक, बड़ा नुकसान
विदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध का खतरा, US इंटेलिजेंस रिपोर्ट में खुलासा, जानें पाकिस्तानी मिसाइलों पर क्या कहा

वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध का खतरा, US इंटेलिजेंस रिपोर्ट में खुलासा, जानें पाकिस्तानी मिसाइलों पर क्या कहा
विदेश

ईरान युद्ध पर अपने ही घर में बुरी तरह घिरे ट्रंप, टूट रहा सपना, कहीं एक और इराक न बन जाए ईरान

न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
ईरान युद्ध पर अपने ही घर में बुरी तरह घिरे ट्रंप, टूट रहा सपना, कहीं एक और इराक न बन जाए ईरान
विदेश

होर्मुज को खोलने के लिए ट्रंप का बड़ा प्लान, ईरान के खिलाफ उतारेंगे हजारों अमेरिकी सैनिक, खर्ग द्वीप पर हो सकता है कब्जा

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
होर्मुज को खोलने के लिए ट्रंप का बड़ा प्लान, ईरान के खिलाफ उतारेंगे हजारों अमेरिकी सैनिक, खर्ग द्वीप पर हो सकता है कब्जा
विदेश

'ईरान के खिलाफ जवाबी सैन्‍य कार्रवाई का अधिकार', सऊदी अरब ने दी खुली धमकी, पाकिस्‍तान भी खोलेगा दूसरा मोर्चा?

रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
'ईरान के खिलाफ जवाबी सैन्‍य कार्रवाई का अधिकार', सऊदी अरब ने दी खुली धमकी, पाकिस्‍तान भी खोलेगा दूसरा मोर्चा?
विदेश

होर्मुज स्ट्रेट को खाली कराने के मिशन पर अमेरिका, ईरानी मिसाइल साइट्स पर 5000 पाउंड्स के बंकर बस्टर बमों से हमला

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
होर्मुज स्ट्रेट को खाली कराने के मिशन पर अमेरिका, ईरानी मिसाइल साइट्स पर 5000 पाउंड्स के बंकर बस्टर बमों से हमला
विदेश

ईरान के सबसे ताकतवर शख्स की मौत, इजरायली हमले में बेटे के साथ मारे गए अली लारीजानी, तेहरान ने की पुष्टि

तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
ईरान के सबसे ताकतवर शख्स की मौत, इजरायली हमले में बेटे के साथ मारे गए अली लारीजानी, तेहरान ने की पुष्टि
विदेश

'मैं जिंदा हूं', इजरायली PM नेतन्याहू ने अमेरिकी राजदूत के साथ डाला नया वीडियो, दिखाया पंच कार्ड

तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
'मैं जिंदा हूं', इजरायली PM नेतन्याहू ने अमेरिकी राजदूत के साथ डाला नया वीडियो, दिखाया पंच कार्ड
विदेश