बदायूं: एनकाउंटर में अजय प्रताप सिंह के पैरों में लगी गोली, HPCL के दो बड़े अफसरों पर दागी थीं गोलियां

Updated on 13-03-2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी अजय प्रताप सिंह को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान एक सिपाही ओमबीर सिंह भी घायल हो गए। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद करने करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान अजय ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अजय प्रताप सिंह के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

खुन्‍नस में की थी अफसरों की हत्‍या

पुलिस से पूछताछ में अजय प्रताप सिंह ने माना है कि नौकरी से निकाले जाने की खुन्‍नस में उसने डिप्‍टी जनरल मैनेजर सुधीर गुप्‍ता और एजीएम हर्षित मिश्रा की हत्‍या की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जंगल से हथियार बरामद कर लिया है।

प्‍लांट में मच गई थी अफरा-तफरी

आपको बता दें कि गुरुवार रात हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड प्‍लांट में घुसकर अजय प्रताप सिंह ने दो बड़े अफसरों की गोली मारकर हत्‍या कर दी। गोलीबारी से पूरे प्‍लांट में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते हमलावर भाग गया था।

ऑपरेटर पद पर तैनात था अजय

बताया जा रहा है कि अजय प्रताप सिंह पहले इसी प्‍लांट में ऑपरेटर पद पर तैनात था। कंपनी से निकाले जाने के बाद उसका प्रबंधन से विवाद चल रहा था।

देर-रात पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन

वारदात के बाद पुलिस विभाग में भी कार्रवाई हुई। एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने लापरवाही के आरोप में मूसाझाग थाने के इंस्पेक्टर अजय कुमार और सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच अब सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय को सौंपी गई है। तो वही मूसाझाग थाने की कमान वीरेंद्र तोमर को दी गई है।

प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ की थी शिकायत

एचपीसीएल प्लांट के प्रबंधन ने आरोपी की धमकियों को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। हर्षित मिश्रा की मां का कहना था कि आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने से लेकर SSP तक शिकायत की गई थी। एफआईआर दर्ज करने के बाद सख्त कार्रवाई नहीं गई थी। बस पुलिस ने मामूली कार्रवाई की थी। इसके बाद आरोपी और बौखला गया और धमकियां देता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

एकनाथ शिंदे पहुंचे दिल्ली, PM मोदी से करेंगे मुलाकात, BJP-शिवसेना के बीच चल रहे मनमुटाव को लेकर शिकायत करने की संभावना

मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
एकनाथ शिंदे पहुंचे दिल्ली, PM मोदी से करेंगे मुलाकात, BJP-शिवसेना के बीच चल रहे मनमुटाव को लेकर शिकायत करने की संभावना
देश

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सख्ती का असर, करीब 300 राजस्व सेवा अधिकारी काम पर लौटे

पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सख्ती का असर, करीब 300 राजस्व सेवा अधिकारी काम पर लौटे
देश

बंगाल में रातोंरात आईपीएस-आईएएस अफसरों के ट्रांसफर पर घमासान, भड़कीं ममता बनर्जी का चुनाव आयोग को खत

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
बंगाल में रातोंरात आईपीएस-आईएएस अफसरों के ट्रांसफर पर घमासान, भड़कीं ममता बनर्जी का चुनाव आयोग को खत
देश

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर 'देवदूत' बनी महिला कांस्टेबल, मौत के जबड़े से खींच लाई यात्री को

जोधपुर: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देखकर वहां मौजूद यात्रियों की रूह कांप गई। एक महिला यात्री और मौत के बीच महज कुछ…
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर 'देवदूत' बनी महिला कांस्टेबल, मौत के जबड़े से खींच लाई यात्री को
देश

'मैं सीएम की रेस में नहीं हूं', राज्यसभा चुनाव बाद बिहार में मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन?

पटना: 'मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं। बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा।' केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफगोई से बयान दिया। उन्होंने ये भी साफ कर दिया है…
'मैं सीएम की रेस में नहीं हूं', राज्यसभा चुनाव बाद बिहार में मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन?
देश

राज्यसभा चुनाव: डरे हुए तो NDA के नेता भी थे, वोट अलॉटमेंट का हिसाब-किताब देख साफ पता लग रहा

पटना: बिहार में राज्य सभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल कर NDA के रणनीतिकार अपनी पीठ थपथपा सकते हैं, लेकिन एक सच यह भी है कि परिणाम की घोषणा के…
राज्यसभा चुनाव: डरे हुए तो NDA के नेता भी थे, वोट अलॉटमेंट का हिसाब-किताब देख साफ पता लग रहा
देश

सुप्रीम कोर्ट में आज उद्योग की परिभाषा पर सुनवाई:9 जजों की बेंच फैसला करेगी सरकारी विभाग

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान बेंच 17 मार्च से औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत ‘उद्योग’ शब्द को परिभाषित करने के विवादित मुद्दे पर सुनवाई शुरू करेगी।…
सुप्रीम कोर्ट में आज उद्योग की परिभाषा पर सुनवाई:9 जजों की बेंच फैसला करेगी सरकारी विभाग
देश

राज्यसभा चुनाव- हरियाणा में रात तक हंगामा:ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग

पटना, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। सोमवार को शाम 4 बजे वोटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन दो कांग्रेस विधायकों के…
राज्यसभा चुनाव- हरियाणा में रात तक हंगामा:ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग
देश

राजस्थान में फिर तेज हो सकता है गुर्जर समाज का आंदोलन, शहीद दिवस से पहले जानिए क्या है समिति की मांग

हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
राजस्थान में फिर तेज हो सकता है गुर्जर समाज का आंदोलन, शहीद दिवस से पहले जानिए क्या है समिति की मांग
देश