'भारत समेत दुनिया के सामने भीख मांग रहा अमेरिका', ईरानी विदेश मंत्री का हमला, रूसी तेल को लेकर ट्रंप पर तंज

Updated on 14-03-2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। अराघची ने कहा कि इसके पहले अमेरिका ने इन आयातों को रोकने के लिए दबाव डाला था। अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह टिप्पणी की है। इसके साथ फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें कहा गया है कि ईरान युद्ध रूस की ऑयल इंडस्टी के लिए संजीवनी बनकर आया है।

अमेरिका पर अराघची का हमला

पोस्ट में अराघची ने लिखा, 'अमेरिका ने भारत को रूस से तेल का आयात बंद करने के लिए धमकाने में महीनों का बिता दिए। ईरान के साथ दो हफ्ते के युद्ध के बाद वॉइट हाउस अब दुनिया भर के देशों- जिनमें भारत भी शामिल है- रूसी कच्चा तेल खरीदने की भीख मांग रहा है।' उन्होंने आगे लिखा, 'यूरोप को लगा कि ईरान के खिलाफ एक अवैध युद्ध का समर्थन करने से उसे रूस के विरुद्ध अमेरिका का समर्थन मिल जाएगा।'

अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने पर दी छूट

अराघची की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले ही अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने पर लगा प्रतिबंध अस्थायी रूप से हटाने की जानकारी दी थी। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि वित्त विभाग ने रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की मंजूरी देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा था कि यह मंजूरी केवल उस रूसी तेल के लिए होगी जो पहले से ही समुद्र में मौजूद है। अमेरिका ने कुछ दिन पहले भारत को भी इसी तरह की छूट दी थी।स्कॉट बेसेंट ने कहा कि इसका मकसद मौजूदा तेल आपूर्ति की पहुंच को बढ़ाना है। उन्होंने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए निर्णायक कदम उठा रहे हैं और कीमतों को कम रखने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे रूस को कोई विशेष फायदा नहीं होगा, क्योंकि जिस तेल को मंजूरी दी गई है वह पहले से ही समुद्र में है।

ईरान युद्ध से रूस को बंपर कमाई

हालांकि, अराघची ने फाइनेंशियल टाइम्स की जो रिपोर्ट शेयर की है, उसमें बताया गया है कि ईरान युद्ध के चलते तेल संकट से रूस हर दिन 150 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1389 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई कर रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है। फाइनेंशिलय टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष के शुरुआती 12 दिनों में अनुमान है कि रूस ने तेल निर्यात से अतिरिक्त राजस्व के रूप में 1.3 अरब डॉलर से 1.9 अरब डॉलर कमाए हैं। इसमें कहा गया कि मौजूदा कीमतें बनी रहती हैं तो महीने के अंत तक मॉस्को को 3.3 अरब से 5 अरब डॉलर की अतिरिक्त कमाई हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

अफगान तालिबान के ड्रोन हमले से हिला पाकिस्तान, इस्लामाबाद में हमले के बाद बंद करना पड़ा एयरस्पेस

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
अफगान तालिबान के ड्रोन हमले से हिला पाकिस्तान, इस्लामाबाद में हमले के बाद बंद करना पड़ा एयरस्पेस
विदेश

ईरान का दिल, अनाथ मोती... कहां है खर्ग द्वीप जिस पर अमेरिका ने पहली बार किया हमला, 24 घंटे होती है निगरानी

तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
ईरान का दिल, अनाथ मोती... कहां है खर्ग द्वीप जिस पर अमेरिका ने पहली बार किया हमला, 24 घंटे होती है निगरानी
विदेश

'भारत समेत दुनिया के सामने भीख मांग रहा अमेरिका', ईरानी विदेश मंत्री का हमला, रूसी तेल को लेकर ट्रंप पर तंज

तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
'भारत समेत दुनिया के सामने भीख मांग रहा अमेरिका', ईरानी विदेश मंत्री का हमला, रूसी तेल को लेकर ट्रंप पर तंज
विदेश

ट्रंप 2500 मरीन भेजकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर करेंगे कब्जा? पूर्व US नेवी अफसर ने बताया पागलपन, जानें खतरा

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
ट्रंप 2500 मरीन भेजकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर करेंगे कब्जा? पूर्व US नेवी अफसर ने बताया पागलपन, जानें खतरा
विदेश

अमेरिका को बड़ा झटका, ईरानी मिसाइल ने 5 रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट को बनाया निशाना, सऊदी एयर बेस पर शिकार

वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
अमेरिका को बड़ा झटका, ईरानी मिसाइल ने 5 रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट को बनाया निशाना, सऊदी एयर बेस पर शिकार
विदेश

'भारत मित्र, होर्मुज में भारतीय जहाजों को देंगे सुरक्षित रास्‍ता', ईरान ने दी बड़ी राहत लेकिन बदले में क्‍या चाहता है?

तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
'भारत मित्र, होर्मुज में भारतीय जहाजों को देंगे सुरक्षित रास्‍ता', ईरान ने दी बड़ी राहत लेकिन बदले में क्‍या चाहता है?
विदेश

जिमी कार्टर और रोनाल्ड रीगन जो नहीं कर पाए, ट्रंप ने कर दिखाया, ईरान के 'दिल' पर वार कर रचा इतिहास, वीडियो

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
जिमी कार्टर और रोनाल्ड रीगन जो नहीं कर पाए, ट्रंप ने कर दिखाया, ईरान के 'दिल' पर वार कर रचा इतिहास, वीडियो
विदेश

भारत नहीं, पहली आध‍िकारिक विदेश यात्रा पर पाकिस्‍तान के दोस्‍त के घर जा रहे बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री, यूनुस के हैं करीबी

ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
भारत नहीं, पहली आध‍िकारिक विदेश यात्रा पर पाकिस्‍तान के दोस्‍त के घर जा रहे बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री, यूनुस के हैं करीबी
विदेश

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए:महिलाओं-बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए:महिलाओं-बच्चे समेत 4 लोगों की मौत
विदेश