अक्षय कुमार बोले- बेटे आरव को 6 साल तक विद्या बालन से लगता रहा डर, वो उनकी आंखों में नहीं देखता था
Updated on
14-04-2026
इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया के साथ-साथ वो प्रियदर्शन की इस फिल्म का प्रमोशन देश के अलग-अलग शहरों में जाकर कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय प्रमोशनल इवेंट में दिल्ली में नजर आए। उन्होंने अपने बेटे आरव और विद्या बालन की एक कहानी भी शेयर की।
अक्षय कुमार प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन में अक्षय कुमार ने बताया कि यह 'भूल भुलैया' से कैसे अलग है। अक्षय ने एक किस्सा सुनाया और बताया कि साल 2007 में 'भूल भुलैया' देखने के बाद
अक्षय कुमार ने बताया, 'भूत बंगला' और 'भूल भुलैया' के बीच अंतर
हिंदुस्तान टाइम्स से हुई हालिया बातचीत में अक्षय ने बताया कि उनका बेटा छह साल तक विद्या बालन से डरता रहा। एक्टर ने बताया कि 'भूल भुलैया' देखने के बाद आरव ने विद्या बालन को लेकर क्या कहा था। 'भूत बंगला' और 'भूल भुलैया' के बीच अंतर बताते हुए अक्षय कुमार ने कहा, 'भूत बंगला एक हॉरर फैंटेसी फिल्म है, यह डिज्नी फिल्म जैसी है। भूल भुलैया एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी। फिल्म की शुरुआत में ही पता चलता है कि उस पर किसी आत्मा का साया है और बाद में पता चलता है कि यह एक मानसिक समस्या है। लेकिन भूत बंगला की बात करें तो इसमें हमने बताया है कि वधूसुर कैसे आया और वह ऐसा क्यों कर रहा है। यह फिल्म बच्चों के लिए भी है।'
अक्षय ने बताया- बेटे को क्यों लगता था विद्या बालन से डर
अक्षय कुमार ने इसी दौरान बताया कि 'भूल भुलैया' देखने के बाद उनके बेटे आरव को छह साल तक विद्या बालन से डर लगता रहा था। उन्होंने पूरी कहानी सुनाते हुए कहा, 'मैं अपने बेटे आरव से बात कर रहा था और उसने मुझे बताया कि जब उसने पहली बार भूल भुलैया देखी तो वो छह साल तक विद्या बालन से डरता रहा था। जब भी वह घर आतीं आरव उनसे मिलने से इनकार कर देता। वो उनकी आंखों में नहीं देखता था। दरअसल, मेरे बेटे को हमेशा विद्या बालन में मंजुलिका की झलक दिखाई देती थी। उसे विद्या बालन से काफी परेशानी होने लगी थी।' उनके बेटे ने क्या रिएक्शन दिया था।
'मुझे आरव को समझाना पड़ा कि विद्या बालन मंजुलिका नहीं'
अक्षय ने ये भी बताया कि आखिर कैसे उन्होंने बेटे को इस डर से बाहर निकालने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'मुझे आरव को समझाना पड़ा कि विद्या बालन मंजुलिका नहीं, विद्या बालन हैं और एक अच्छी इंसान हैं। हालांकि वो कभी नहीं माना। छह साल तक विद्या बालन को लेकर आरव के मन में गहरा डर बैठा रहा।'
'मंजुलिका' के किरदार ने लोगों को डराया था
बताते चलें कि साल 2007 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया' में विद्या बालन ने 'मंजुलिका' का किरदार निभाया था। इस किरदार ने दर्शकों के मन में काफी खौफ पैदा किया था। यह एक बंगाली डांसर की दर्दनाक कहानी है, जो एक राजा की कैद में खुदकुशी कर लेती है। विद्या ने इसी रहस्यमयी, खौफनाक और दर्दनाक भूमिका को निभाया था और इसके लिए उन्होंने भरतनाट्यम सीखा।
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…