भौकाल जमाने जजों को फटकार लगाते का बनाया AI वीडियो, फेसबुक पेज चलाने वाला युवक गिरफ्तार

Updated on 08-07-2026
सिंगरौली: सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक पेज की पॉपुलैरिटी और लाइक्स बढ़ाने के चक्कर में एक युवक को सीधे जेल की हवा खानी पड़ गई है। आरोपी ने जबलपुर हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की फर्जी AI वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, जिसमें जजों के खिलाफ बेहद अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां की गई थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च न्यायालय जबलपुर ने 6 जुलाई 2026 को इस पर स्वतः संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सिंगरौली पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी अमित कुमार तिवारी (26 वर्ष, निवासी पिपराझापी) को धर दबोचा।

फेसबुक पेज को हिट कराने का था चक्कर

गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी अमित तिवारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह अपने फेसबुक पेज और एक्स (ट्विटर) हैंडल की रीच और लोकप्रियता बढ़ाना चाहता था। इसी लालच में उसने एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर जजों को फटकार लगाते हुए दिखाते हुए यह झूठा वीडियो तैयार किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें