विराट कोहली ने चुना दुनिया का अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज, सचिन, द्रविड़ और सहवाग समेत 7 दिग्गजों के शॉट्स मिलाकर बनाया परफेक्ट बैटर
Updated on
29-09-2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास बातचीत में कोहली ने दुनिया के 7 महान क्रिकेटरों की खास तकनीकों, शॉट्स और फिटनेस को मिलाकर इस ड्रीम प्लेयर की रचना की है। दिलचस्प बात यह है कि कोहली ने इस परफेक्ट बैटर की मुख्य तकनीक के लिए अपने तीन पूर्व भारतीय साथियों और पूर्व हेड कोच का चुनाव किया है।किस दिग्गज से कौन सा शॉट और काबिलियत चुनी?
विराट कोहली ने पारंपरिक और क्लासिक शॉट्स के लिए भारतीय दिग्गजों पर भरोसा जताया, वहीं पावर-हिटिंग और रनिंग के लिए विश्व क्रिकेट के पावरहाउस खिलाड़ियों को चुना।- स्ट्रैट ड्राइव (Straight Drive): सचिन तेंदुलकर (भारत)
- कवर ड्राइव (Cover Drive): कुमार संगकारा (श्रीलंका)
- फ्लिक शॉट (Flick Shot): राहुल द्रविड़ (भारत)
- कट शॉट (Cut Shot): वीरेंद्र सहवाग (भारत)
- स्वीप शॉट (Sweep Shot): मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)
- सिक्स-हिटिंग (Six-Hitting Power): क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
- विकटों के बीट सबसे तेज (Running Between Wickets): एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)
विराट कोहली को है क्रिकेट की पूरी समझ
विराट कोहली के इस चयन से साफ पता चलता है कि वे क्रिकेट की पारंपरिक तकनीक के साथ-साथ आधुनिक पावर-हिटिंग और रनिंग का कितना सम्मान करते हैं। जहां एक तरफ सचिन, द्रविड़, सहवाग और संगकारा का क्लासिक बैटिंग फॉर्मूला इस ड्रीम बैटर की नींव बनाता है, वहीं गेल के गगनचुंबी छक्के, हेडन का स्वीप और डिविलियर्स की चीते जैसी रनिंग इसे वनडे प्रारूप का सबसे खतरनाक और मुकम्मल बल्लेबाज बनाती है।
खुद कवर ड्राइव के किंग, लेकिन संगकारा को चुना
फैंस के लिए सबसे हैरान करने वाली और दिलचस्प बात यह रही कि खुद कवर ड्राइव के सबसे बड़े उस्ताद माने जाने वाले विराट कोहली ने अपने पसंदीदा शॉट के लिए श्रीलंका के बाएं हाथ के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा को चुना। इसके अलावा, मैदान पर विकेटों के बीच अपनी गजब की दौड़ और तेजी के लिए मशहूर कोहली ने एथलेटिसिज्म और रनिंग के मामले में अपने सबसे करीबी दोस्त एबी डिविलियर्स पर भरोसा जताया। कोहली का यह ड्रीम कॉम्बिनेशन यह साबित करता है कि एक परफेक्ट क्रिकेटर बनने के लिए अनुशासन, क्लासिक तकनीक और आधुनिक आक्रामकता का सही संतुलन होना कितना जरूरी है।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें